Gangaur par Kavita

गणगौर का पर्व | Gangaur par Kavita

गणगौर का पर्व

( Gangaur ka parv) 

 

यह दो शब्दों से जुड़कर बना ऐसा पावन-पर्व,
विवाहित कुॅंवारी लड़कियाॅं करती इसपर गर्व।
गण से बने भोलेशंकर गौर से बनी माॅं पार्वती,
प्रेम व पारिवारिक सौहाद्र का ये गणगौर पर्व।।

१६ दिनों तक प्रेम पूर्वक पर्व ये मनाया जाता,
पौराणिक काल से है इससे उम्मीद व आशा।
कुॅंवारी लड़कियों को होती इच्छित वर प्राप्ति,
महिलाओं को सुहागिन वरदान का विश्वासा।।

ये गणगौर की कहानी बात है बहुत ही पुरानी,
शंकर का वर पाकर शिव-शक्ति बनी जाकर।
अखण्ड सौभाग्यवती वरदान फिर मैया पाया,
हिंदू धर्म इसे मनाता राजस्थान में विशेषकर।।

गणगौर पूजन के वक्त स्त्रियाॅं लोकगीत गाती,
गौरी शंकर के पुतलें बनाकर पूजा ये करती।
सावन तीज से उत्सवों का यह आगाज़ होता,
गणगौर विसर्जन के बाद इन पे विराम होता।।

नवविवाहित स्त्री प्रथम गणगौर पीहर मनाती,
काजल रोली मेहंदी व १६-१६ बिंदी लगाती।
दूब से छांट दूध की देती गोर-२ गोमती गाती,
सुंदर वस्त्र पहनाके सुहाग वस्तुऍं भेट करती।‌।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मोची | Mochi

    मोची ( Mochi )    पैरों से चलने में मजबूर, फिर भी प्रकृति में, मुस्कान भरी छाता बिखेरता , वह तल्लीन था अपने कार्य में, लगता था ऐसे कि वह , प्रभु के गांठ रहा हो जूते, उसका कार्य करने का ढंग, बड़ा ही प्रीत पूर्ण था, वह नहीं देखता कि , कौन छोटा कौन…

  • प्रेम में पड़ कर

    प्रेम में पड़ कर   अक्सर प्रेम से ओत प्रोत पुरूष समर्पित कर देता है पत्नी के हिस्से का प्रेम अपनी प्रेमिका को खुद के अस्तित्व को स्वयं ही नष्ट कर लेता है और….. ढूँढता है अपना अस्तित्व प्रेमिका के अंदर अस्तित्वहीन पुरूष स्वयं ही खत्म कर लेता है अपना महत्व और……… महत्वहीन पुरूष नहीं…

  • रक्षक

    रक्षक जन्म लेकर जब वह आंख खोलती है देख कर दुनिया जाने क्या सोचती है   भरकर बाहों में है प्यार से उठाता शायद इसे ही मां कहा जाता   चारों तरफ है लोगों की भीड़ किससे कौन सा रिश्ता नाता   कोई भाई, चाचा कोई तो कोई मेरा पिता कहलाता मैं तो ढूंढूं उसे…

  • सावन मास है आया | Sawan Mahina

    सावन मास है आया ( Sawan mass hai aya )   हरा भरा यह दृश्य देखकर मन सभी का हर्षाया, खुशियों की प्यारी सौगातें सावन मास है लाया। दुल्हन सी आज सजी वसुंधरा इंद्रदेव जो आया, मन की बातें हम लिखें इसलिए क़लम चलाया।। उमड़ घुमड़कर बादल आएं धरती को महकाया, आसमान से इन्द्रदेव ने…

  • क्या बात हो गई

    क्या बात हो गई तुम रूठ कर चले गए क्या बात हो गई।हम बुलाते रह गए क्या बात हो गई। तुम रात ख्वाब में पैगाम ले कर आए।विन सुनाए बैठे रहे क्या बात हो गई। मुफलिसी का हल ढूंढ़ने में जिंदगी गई।हल निकला ना कोई क्या बात हो गई। मालूम होता तो बताता चौखट को।दरबाजे…

  • हमारी बिटिया | Kavita hamari bitiya

    हमारी बिटिया ( Hamari bitiya )   पुष्प में मकरंद जैसे सूर्य की किरण जैसे चहकती चिड़ियों जैसे गुलाब की सुगंध जैसे स्वच्छ निर्मल जल जैसे स्थिर वृक्ष पर्वतों जैसे हवा के उन्मुक्त वेग जैसे दीप की ज्योति जैसे बज रहे हो नूपुर जैसे ऐसी थी हमारी बिटिया जज्ब किए जज्बात कैसे मूक बनी रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *