Gantantra Diwas par Kavita

अपना ऐसा गणतंत्र हो | Gantantra Diwas par Kavita

अपना ऐसा गणतंत्र हो

( Apna Aisa Gantantra Ho ) 

 

अपना ऐसा यह गणतंत्र हो,
और बच्चें एक या दो ही हो।
हौंसले सबके यें मज़बूत हो,
व स्वतंत्रता का आभास हो।।

आज नही रहें कोई परेशान,
वृद्ध-बच्चें या जवान इंसान।
संदेश दर्शाता यही लोकतंत्र,
तिरंगा हमारा देश की शान।।

कानून सब के लिए एक हो,
अमीर अथवा वह ग़रीब हो।
अपना ऐसा यह गणतंत्र हो,
आज सभी यहां स्वतन्त्र हो।।

प्रतिभावान को आदर मिलें,
जवानों को यें सम्मान मिलें।
किसानों को पूरा दाम मिलें,
नुकसानों पर सहयोग मिलें।।

निर्धन को खाना मिल जाएं,
श्रम की मजदूरी मिल जाएं।
उनके भी है अनेंक अरमान,
हर परेशानियां हल हो जाएं।।

पुत्र ‌मां व बाप की सेवा करें,
बेटी, बहनों की इज्जत करें।
अपना ऐसा यह गणतंत्र रहें,
एक-दूसरे से सब प्यार करें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नग्नता | Nagnata

    नग्नता ( Nagnata )    नग्नता का विरोध तो सभी करते हैं किंतु, अपने ही घर से उभरती नग्नता को रोक नही पाते मां और बाबूजी के स्थान पर मॉम और डैड सुनने से स्वाभिमान गौरवान्वित होता है….. यहां आओ बेटा ,बैठ जाओ खड़े हो जाओ की जगह कम कम , सिट हियर, या स्टैंड…

  • अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

    “अनिंद्य सुंदरी” ( Anindh Sundari )   सदियों से तुमसे दीप्त सूर्य और प्रदीप्त होकर चांँद भूधर पाकर अपरिमित साहस अवनि अनंत धैर्य उर में धरती है पग धरती हो तुम उपवन में या मन में पुष्पित हो जाती हैं सुप्त कलियां सज जाती हैं मधुरम मंजरियांँ। मुस्कुराने से तुम्हारे फूट पड़ते हैं झरने प्रकृति…

  • बिमल तिवारी की कविताएं | Bimal Tiwari Poetry

    फिर मिलेंगे झंझटें तमाम आ के चली गईहोना था बदनाम हो के चली गईजीवन में वसंत इतने देख लिए,कीकई सुहानी शाम आ के चली गई, हर सुबह एक ख्वाब में ही बीत गईकुछ करने की ख्याल में ही बीत गईक्या खोया क्या पाया अब तक मैंनेसमय इसी सवाल में ही बीत गई, जीवन आ के…

  • घूरती निगाहें | Poem ghoorti nigahen

    घूरती निगाहें ( Ghoorti nigahen )   सिर पर तलवारों सी लगती हमको घूरती निगाहें अंगारों से वार सहती रहती अक्सर जीवन राहें   जाने क्यों भृकुटियां तनी नैनो से ज्वाला सी बरसे झील सी आंखें दिखाती तीर तलवार भाला बरछे   घूरती निगाहों का भी हौसलों से सामना कर लो बर्बादियों का कहर है…

  • गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

    गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi )    शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान देवी देवताओं में अग्र , गणपति की आराधना । हर कर्म धर्म शुभारंभ, पूर्ण इन्हीं से मनोकामना । सद्बुद्धि के अधिष्ठाता का, सारी सृष्टि करती पहला ध्यान । शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान ।। महादेव साथ गणेश का, जब…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *