Gau puja par kavita

गोपाष्टमी का पावन पर्व | Gau puja par kavita

गोपाष्टमी का पावन पर्व

( Gopashtami ka pawan parv )

 

 

गोपाष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता,

द्वापर-युग से चला आ रहा यह बात सब जानता।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आता,

इस रोज़ पूजन और प्रार्थना की जाती है गौमाता।।

 

इस गाय को हमारी संस्कृति में पवित्र माना जाता,

जिसकी वजह से ऋषियों ने इसे अपनें संग रखा।

समुन्द्र मंथन में निकली थी यह कामधेनु गौ माता,

इस बात का वर्णन हमनें श्रीमद्भागवत में है देखा।।

 

वें भगवान श्रीकृष्ण भी करतें थे गौमाता की सेवा,

जिससे उनको मिलता था माखन मिश्री ‌एवं मेवा।

ग्वाले बनकर के जातें थे वो उनको खेतों में चराने,

सखाओ के साथ कर लेते गिरधर गोपाल कलेवा।।

 

इस दिन प्रातः काल गायों को स्नान कराया जाता,

तत्पश्चात आकर्षक श्रृंगारकर उन्हें सजाया जाता।

गंध पुष्पों से पूजन करके भोजन इन्हें दिया जाता,

ग्वालों को उपहार भेटकर सम्मानित किया जाता।।

 

अंत में गौमाता की चरणरज सिर पे लगाया जाता,

ऐसा करनें से सौभाग्य में वृद्धि कार्य सफल होता।

दूध दही घी का सेवन कर इन्सान मालामाल होता,

हर लेते हरि कष्ट एवं पीड़ा जो सेवा इनकी करता।।

 

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • मायड़ की ममता | Maayad ki Mamta

    रब बुला दो दुनिया से दिल भर गया रब बुला दोदुनिया से दिल उठ गया अब बुला दो बंद मुठ्ठी आया ख़ाली हाथ जाना जीना नहींदुनिया से दिल ऊब गया रब बुला दो बिना लंगोटी नंगे बदन आया कफ़न ओढ़ जाऊंगादुनीया से दिल बदल गया रब बुला दो छल कपट झपट कर धन दोलत जोडी…

  • घर का बड़ा बेटा | Ghar ka Bada Beta

    घर का बड़ा बेटा आज टांग कर बैग,वह निकल गया कुछ दूर।घर की देख परेशानी,वह कमाने के लिए हुआ मजबूर। कभी था घर का राजा बेटा,आज हुआ वह नालायक।कमा के पैसा जो देता है,कहलाता है वह बेटा लायक। बहन की शादी करनी है,छोटा है अभी भाई।उसका भी अभी पढ़ना है,अब तो कमाना पड़ेगा भाई। बीमारी…

  • जागते रहो | Jagte Raho

    जागते रहो ( Jagte raho )    ये जागने के दिन हैं जागते रहो… दिन रात भागते रहो ठहरो न पल भर के लिए भी क्या पता उस पल ही कोई कर जाए छल संग तेरे डाल दे डेरा अपना घर तेरे! देख रहे हो देश दुनिया में क्या क्या हो रहा है? मनुज बन…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • कभी सोचता हूँ मैं | Kabhi Sochta Hoon Main

    कभी सोचता हूँ मैं ( Kabhi sochta hoon main )   कभी सोचता हूँ मैं, नहीं है जरूरत तेरी। मगर क्यों मुझे फिर भी, आती है याद तेरी।। कभी सोचता हूँ मैं———————।। मुझको मिलते हैं हर दिन, यहाँ चेहरें हसीन। जो नहीं तुमसे कम, लगते हैं मेहजबीन।। मगर इन आँखों में तो, बसी है तस्वीर…

  • तपना होगा | Tapna Hoga

    तपना होगा ( Tapna hoga )    बेतहाशा भागती इस भीड़ मे तुम्हारी विनम्रता की आवाज भी कोई मायने नही रखती ठीक है ,आपकी भावनाओं मैं दया ,ममता ,करुणा सभी हैं फिर भी ,किसी से घायल हुए पंछी को भी आपमे सिद्धार्थ दिखाई नही देगा आसान नहीं है मानव के बीच मानव बनकर रहना जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *