Geet deep pyar ka

दीप प्यार का जलाने चला हूं | Geet deep pyar ka

दीप प्यार का जलाने चला हूं

( Deep pyar ka jalane chala hoon ) 

 

 

मुस्कानों के मोती लुटाते दीप प्यार का जलाने चला हूं।
खुशियों से भरे दामन मेरा रिश्तो को निभाने चला हूं।
दीप प्यार का जलाने चला हूं

 

गीतों की रसधार लिए गीत कोई गुनगुनाने चला हूं।
शब्द सुधारस प्यार की कविता कोई बनाने चला हूं।
प्रित प्रेम के तराने लेकर संगीत में स्वर सजाने चला हूं।
शीतलता उर भरकर भाई भाव की गंगा बहाने चला हूं।
गीत प्यार का जलाने चला हूं

 

उठती लहरें मन में मेरे माला मोतियों की पिरोने चला हूं।
लेखनी ले हाथों में मेरे कला कलम की दिखाने चला हूं।
सत्यं शिवं राष्ट्रप्रेम की अलख दिलों में जगाने चला हूं।
तूफानों से टकराकर अंधकार मन का मिटाने चला हूं।
दीप प्यार का जलाने चला हूं

 

घर घर में हो नेह की धारा भाईचारा फैलाने चला हूं।
स्वाभिमान ह‌दय भरकर जग में सीना ताने चला हूं।
प्रेम खुशबू महके आंगन में चमन कोई लगाने चला हूं।
चंदन तिलक लगा माथे पे रिश्तो को महकाने चला हूं।
दीप प्यार का जलाने चला हूं

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

छठी मैया | Chhathi maiya kavita

Similar Posts

  • मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

    मेरी बीवी ऐसी हो ( Meri biwi aisi ho )    फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो। पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो। सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो। घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो। पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो। आजा…

  • सच मानो उस पल | Sach Maano uss Pal

    सच मानो उस पल ( Sach maano uss pal )    सच मानो उस पल आँखों में, केवल चित्र हमारा होगा । प्रेम कथाओं के पृष्ठों को, तुमने जहाँ निहारा होगा ।। कभी याद तो करके देखो ,भूले बिसरे चौराहों को । कान लगा कर सुनो कभी तुम ,अपने अंतर की चाहों को । कभी…

  • मन का मैल | Geet Man ka Mail

    मन का मैल ( Man ka Mail )    मन का मैल नहीं धोया तो 1.मन का मैल नहीं धोया तो, क्या होता है नहाने से दिल मे नहीं दया घ्रणा है,तो क्या होता है दिखावे से | घर मे भूँखी माँ बैठी है,पिता की उमर ना कमाने की | बेटा बाहर भंडारे लगवाये,कुछ होड…

  • मां तेरी लाल चुनरिया | Kali Maa ka Geet

    मां तेरी लाल चुनरिया ( Maan teri laal chunariya )    मां तेरी लाल चुनरिया, लाल तेरी ध्वजा बिराजे। सजा दरबार निराला, मां शंख चक्र गदा साजे। मां तेरी लाल चुनरिया शक्ति स्वरूपा गौरी, हे माता जग कल्याणी। दमके किस्मत के तारे, हे अंबे मां वरदानी। संकट सारे हरना मेरे, मां हो सिंह सवार बिराजे।…

  • स्वीकार नहीं | Sweekar Nahin

    स्वीकार नहीं ( Sweekar nahin )   सुमन सरीखी याद तुम्हारी, केवल यूँ हीं स्वीकार नहीं। इस एक धरोहर के सम्मुख ,जँचता कोई उपहार नहीं।। तेरे गीतों को गाने से ,यह हदय कमल खिल जाते हैं। तन्हाई की परछाईं में ,हम तुम दोनों मिल जाते हैं । बातें होती हैं नयनों से ,जब अधर-अधर सिल…

  • वंदना माँ शारदे की

    वंदना माँ शारदे की कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।जगमग सारा आकाश हुआ ।। उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।जगमग——- छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।पुलकित होगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *