Indian labor

बहुत मुश्किल है जिंदगी में | Geet Bahut Mushkil hai

बहुत मुश्किल है जिंदगी में

( Bahut Mushkil hai Zindagi Mein )

नैया लेकर चल रहे हैं,
धार में छोड़ कर जाएंगे
क्या भरोसा इनका है कि
डूबते को पार लगायेंगे ।

अपना दाना पानी इनका
किसी बहाने चलता है
कोई फटे वस्त्र में रोता
इनका वस्त्र बदलता है
मांझी से पूछेगा कौन
क्या घर,- बार डुबाएंगे।।

नागराज और सिंहराज में
जमकर दोस्ती चलती है
मत पूछो दोनों की कैसी
कैसी कैसी मस्ती चलती है
साध बैठे सभी हैं मौन।
कितनी दीवार गिराएंगे।।

तेज हवा आँधी है भाई
खाकर चक्कर गिर जाओगे
बहुत मुश्किल है जिंदगी में
कैसे बदल तस्वीर पाओगे
हरे भरे सूख रहे सागौन
कितने देवदार जलाएंगे।।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

इन अँखियों को समझाओ तो | In Ankhiyon ko

Similar Posts

  • लोगआखिर क्यों आग लगाते हैं | Geet Log Aakhir

    लोगआखिर क्यों आग लगाते हैं ( Log Aakhir Kyon Aag Lagate Hain )   लोग आखिर क्यों आग लगाते हैं फिर मदद के लिए सामने आते हैंं। मैंने देखा है उन्हें चौराहे पर रोते जिनका जला है घर आंँखें भिगोते ऐसे वैसे और झूठे भी समझाते है। लोग आखिर क्यों आग लगाते हैं।। मजहब की…

  • कलम ही हथियार है | Geet Kalam hi Hatiyar Hai

    कलम ही हथियार है ( Kalam hi Hatiyar Hai ) कल्पनाओं का सागर है, शब्दों का भंडार है। सृजन ही शक्ति हमारी, कलम ही हथियार है। कलम ही हथियार है आंधी तूफानों से टकराती, लेखनी की धार है। चेतना का दीपक जलाता, सदा कलमकार है। ओज की हुंकार भरे, बरसे प्रीत की फुहार है। गीत…

  • कितना खूबसूरत शब्द है माँ

     माँ कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनकर बढ़ जाती है चेहरे की चमक सीने से बहने लगती है गंगा जमुना की धारा दिल की टहनी पर फूटने लगती हैं फूलों की कोंपलें कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनते ही कानों में बजने लगती हैं घण्टियाँ पैरों में आ जाती है अजब-सी शक्ति बाहें…

  • तुम वर्तमान

    तुम वर्तमान तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो श्रमिक…

  • आजादी के दीवानों का | Azadi ke Diwano ka

    आजादी के दीवानों का ( Azadi ke Diwano ka ) आजादी के दीवानों का , आज देख लो मेला । एक हाथ में लिए तिरंगा , बढ़ता जाये ठेला ।। आजादी के दीवानों का… जिनके पैरो से चलकर कल , घर आजादी आई । याद करूँ उन वीर पुरुष को , जिसने हमें दिलाई ।।…

  • सइयाँ मुझको बनारस घुमाना | Poem Saiyan

    सइयाँ मुझको बनारस घुमाना ! ( Saiyan mujhko banaras ghumana )    सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना, बात मेरी मानों बनारस घुमाना। लस्सी मैं पिऊँगी,गोलगप्पे भी खाऊँगी, सुबह -सुबह चलके मैं गंगा नहाऊँगी। शामवाली आरती कराना, मुझे गोलगप्पे खिलाना। सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना, बात मेरी मानों बनारस घुमाना। लस्सी जो पिऊँगी तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *