Geet hai tujhe bhi ijazat

है तुझे भी इजाजत | Geet hai tujhe bhi ijazat

है तुझे भी इजाजत

( Hai tujhe bhi ijazat )

 

उतर आओ चांदनी सी मिल जाए जब भी फुर्सत।
महकती वादियों में मिलना, है तुझे भी इजाजत।
है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत

 

रुप का श्रंगार हो तुम, गुल गुलशन बहार हो तुम।
कुदरत का कोई अजूबा, प्यार का इजहार हो तुम।
खिले हुये चमन की कोई, कलियों की हो इनायत।
तुझ संग जुड़ा जीवन ये मेरा, है तुझे भी इजाजत।
है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत।

 

तान हो या गीत कविता, सात सुरों का हो संगीत।
दिलों के तार जुड़ जाते, दो दिलों की सच्ची प्रीत।
रफ्ता रफ्ता बस जाओ, सागर मिलन की बाबत।
इठलाती बलखाती सरिता, है तुझे भी इजाजत।
है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत।

 

स्वप्न हो कोई मधुर सा, सत्य का आभास हो तुम।
प्रेम का बहता झरना, मेरे दिल के पास हो तुम।
देखता हूं जब भी तुमको, कानों में घुंगरू बाजत।
खोल दो ये कपाट दिल के, है तुझे भी इजाजत।
है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत।

 

आशाओं की किरण हो, या गौरव का बखान हो।
शुभ कर्म कीर्ति पताका, परचम लहराती शान हो।
कवि की कल्पना कोई, भाव भरी उपमा साजत।
महका दो घर आंगन मेरा, है तुझे भी इजाजत।
है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

डाकिया | Chhand dakiya

Similar Posts

  • गैरों की संगत | Gairon ki Sangat

    गैरों की संगत ( Gairon ki sangat )    ऐ दोस्त, संभल कर चल परख कर चल समझ कर चल क्योंकि गैरों की संगत अपनों को दुश्मन बना देती है।   ऐ दोस्त! समझना बड़ा मुश्किल है किसी के रुप को, पढ़ना बड़ा मुश्किल है बनावटी चेहरों को क्योंकि गुमराह सभी को अंधा बना देती…

  • मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

    मदांध हो ना करें कोई चर्चा ! ***** चर्चा की जब भी हो शुरुआत, टाॅपिक हो कुछ खास । समसामयिक मुद्दे हों या हो इतिहास/विज्ञान की बात! बारी बारी से सबकी सुनें, फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें। उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की- ना हो बू-बास, तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास। तर्क सबका अपना…

  • सोच की संकीर्णता | Soch ki Sankirnata

    सोच की संकीर्णता ( Soch ki sankirnata )    पानी है अगर मंजिल तुम्हे, तो कुछ फैसले कठोर भी लेने होंगे जिंदगी की हर ऊंचाई का पैमाना निश्चित नही होता.. कभी कभी सोच की संकीर्णता स्वयं की प्रतिभा को ही निखरने नही देता…. बढ़ाएं तो आएंगी ही कभी अपने से कभी अपनों से और कभी…

  • मर्यादा | Kavita maryada

    मर्यादा ( Maryada )     रामराज में मर्यादा का जो पाठ पढ़ाया जाता था आचरणों में संस्कारों का रत्न जड़ाया जाता था   मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र आज्ञाकारी पुत्र हुए पिता को परमेश्वर माना आज्ञा ले वन को गए   लक्ष्मण भरत सरीखे भाई हनुमान से भक्त हुए सीता जनक दुलारी प्यारी पावन प्रेम हृदय…

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

  • भावना | Bhavna

    भावना ( Bhavna )    भावनाएं ही मूल हैं जीवन की सार्थकता मे आपसी संबंधों का जुड़ाव लगाव,प्रेम,द्वेष ,ईर्ष्या,नफरत सभिक्रियाओं का उधमस्थल भावनाएं ही तो हैं …. भावना की मधुरता मे जहां रिश्ते फलते फूलते और पल्लवित होते हैं, वहीं मारी हुई भावनाएं इंसान को दानावपन की और अग्रसित करती हैं….. भावनाएं बंधन भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *