Geet kahan gaye woh din

कहां गए वो दिन | Geet kahan gaye woh din

कहां गए वो दिन

( Kahan gaye woh din )

 

कहां गए वो दिन प्यार भरे, कहां गई सुहानी रातें।
कहां गए वो अपने सारे, कहां गई वो मीठी बातें।

कहां गए वो दिन,कहां गए वो दिन।

 

आधुनिकता के चक्कर में, धन के पीछे भाग रहे।
मनमर्जी के घोड़े दौड़ाए, रातदिन जन जाग रहे।

भागमभाग भरे जीवन में, अब ना होती मुलाकाते।
राग द्वेष लालच ने घेरा, वादें प्रलोभन की है बातें।

कहां गए वो दिन,कहां गए वो दिन

 

पेड़ लगा चित्र खींचे, अखबारों में खबर दान की।
स्वाभिमान गायब हो गया, भूख बढ़ी सम्मान की।

विनयशीलता रहा ढूंढता, टूट रहे अब रिश्ते नाते।
अपनापन अनमोल खोया, प्रीत भरी मीठी बातें।

कहां गए वो दिन, कहां गए वो दिन।

 

कलयुग सारा कलपुर्जों का, दर्द किस बात का।
अब तो बस आदर होता है, लूट खसोट घात का।

दुर्गुणों ने डाला डेरा, संस्कारों का हनन हो गया।
घृणा द्वेष ईर्ष्या फैली, मानवता का पतन हो गया।

स्वार्थ के वशीभूत हो गए, घर परिवार रिश्ते नाते।
भाईचारा सद्भावों की तो, अब रह गई थोथी बातें।

कहां गए वो दिन, कहां गए वो दिन।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आओ म्हारा राजस्थान मं | Rajasthan diwas special kavita

Similar Posts

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

    ऐ अँधेरे ( Ai Andhere )   ऐ अँधेरे तूने मुझे बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है तुझ से दूर जाने के किये बहुत यतन जाने क्यूं मेरी जिन्दगी को बसेरा बनाया है ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है कौन सी धुन मे…

  • हृदय | Hriday

    हृदय ( Hriday ) हृदय वक्ष में स्थित,करे तंत्र संचार।जैसा रखे विचार मानव,वैसा प्रवाहित हो ज्ञान।कहते हृदय स्वस्थ रखो,करते इसमें प्रभु निवास।यदि दुष्टता भाव रखो,न लग पाओगे पार।नित योग, व्यायाम करो,निर्मल भाव सदा रखो।हृदय नियंत्रण तन करे,रक्त को शुद्ध करे।बिना रुके, बिना थके,हृदय प्रक्रिया जारी रखे।सागर की लहरों जैसी,तरंगे उठती इसमें वैसी।प्रेमियों की धड़कन हृदय,प्रकट…

  • हे राम तुम्हारे भारत में

    हे राम तुम्हारे भारत में मर्यादा का अंत हो रहा कैसा ये षड्यंत्र हो रहा ! जाति-धर्म मजहब में बंटकर मानवता का अंत हो रहा!! दुर्जन का उत्थान हों रहा सज्जन अब निष्प्राण हो रहा! अबला संग दुष्कृत्य हो रहा ऐसा क्यों कुकृत्य हो रहा!! हे राम तुम्हारे भारत में दानव क्यों उन्मत्त हो रहा…

  • राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त | Maithili Sharan Gupt

    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ( Rashtrakavi Maithili Sharan Gupt )   खड़ी बोली के महत्वपूर्ण एवं प्रथम-कवि थें आप, हिंदी-साहित्य में दद्दा नाम से पहचानें जाते आप। बांग्ला हिन्दी और संस्कृत भाषाऍं जानते थें आप, अनेंक उपाधियों से सम्मानित हुऍं गुप्त जी आप।। मैथिलीशरण गुप्त जी था जिनका प्यारा ‌यह नाम, महावीरप्रसाद द्विवेदी की प्रेरणा से…

  • जिंदगी जलेबी है जी | Kavita on Zindagi

    जिंदगी जलेबी है जी ( Zindagi jalebi hai ji )   जिंदगी जलेबी है जी मीठी-मीठी सी रसदार। थोड़ा थोड़ा प्यार है जी थोड़ी थोड़ी तकरार। गोल-गोल लच्छे जैसी जिंदगी है लच्छेदार। रसभरी जलेबी सी टपकती है रस की धार। गांठ गठीली भी है ये जिंदगी रसीली भी है। जलेबी सी नरम नरम अश्कों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *