Geet phoolo mat

हद से ज्यादा फूलो मत | Geet phoolo mat

 हद से ज्यादा फूलो मत

( Had se jyada phoolo mat )

 

 

गफलत मे रह झूलो मत, मर्यादा कभी भूलो मत।
हद से ज्यादा फूलो मत, अपनों को भी भूलो मत।
मर्यादा कभी भूलो मत

अपने अपने ही होते हैं, अतुलित प्रेम भरा सागर।
मोती लुटाते प्यार भरा, अपनों से ही मिलता आदर।

अपनापन अनमोल सुहाना, भूलकर भी भूलो मत।
औरों के बहकावे में रह, तुम मंझधार में झूलो मत।
मर्यादा कभी भूलो मत

स्नेह सुधारस उमड़ता, दिलों के बजते तार सभी।
अपनो की महफिल सजे, चेहरे पर हो खुशियां तभी।
बड़े बुजुर्गों का आशीष, वो लाड प्यार भूलो मत।
यश कीर्ति जग में पाओ, मद में ज्यादा फूलो मत।
मर्यादा कभी भूलो मत

अपनों से ही खुशियां आए, रिश्तो में मधुरता लाए।
त्याग समर्पण सद्भावो की, प्रेम की सरिता बहती जाए।
संस्कारों से सींचा जिसने, उस माली को भूलो मत।
शिक्षा दे जीवन संवारा, निज उसूलों पे तूलों मत।
मर्यादा कभी भूलो मत

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मानवता हनन | Manavata hanan par kavita

Similar Posts

  • दुनिया के मेले में हर शख्स अकेला | Kavita Duniya ka Mela

    दुनिया के मेले में हर शख्स अकेला   अकेले ही चलना बंदे दुनिया का झमेला है। दुनिया के मेले में यहां हर शख्स अकेला है। आंधी और तूफानों से बाधाओं से लड़ना है। संघर्षों से लोहा लेकर बुलंदियों पर चढ़ता है। हिम्मत हौसला जुटा लो धीरज भी धरना है। रंग बदलती दुनिया में संभल कर…

  • पिया तोहे जी भर देख लूं | Piya Tohe

    पिया तोहे जी भर देख लूं ( Piya tohe jee bhar dekh loon )   खुशियों के पल जीकर देख लूं, आ पिया तोहे जी भर देख लूं। श्रृंगार मेरा सब पिया है तुमसे, प्यार तेरा सनम पाकर देख लूं। चांद उतरा है आज जमीन पर, करवा चौथ मना कर देख लूं। प्रीतम सज रही…

  • यादें | Yaadein

    यादें ( Yaadein )   कीमती होती है ,पुरानी खूबसूरत यादें, खुशी से आँखें नम हो जाती है । आज के दर्द को, कुछ पल के लिए भूलने में, ये कल की अच्छी यादें ही तो साथ निभाती है । हमारा आज ही कल बन जाएगा, बीता लम्हा दोबारा नहीं आएगा ; गमों की चादर…

  • दिव्य संत

    दिव्य संत ->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा ||1.प्रेम है आनंद है,श्री राधा कृष्णा संग हैं |तन-मन-धन-स्वांस,सब कुछ परमानंद हैं |लता-पता-रज-व्रज गलियां,वो स्वयं वृंदावन हैं |दिव्य अलौकिक संत महराज,नाम प्रेमानन्द है |->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा || 2.राधा कृष्णा-जन सेवा,यही उनकी पूंजी है |सबके मार्ग दर्शक हैं,प्रभु भक्ती की कुंज्जी है |कई वर्षों से…

  • कलम | Kalam

    कलम ( Kalam ) हाँ, मैं कलम हूँ रहती हूँ मैं उंगलियों के मध्य लिख देती हूं कोरे कागज पर जो है मेरी मंजिल पर खींच देती हूँ मैं टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों से मानव का मुकद्दर छू लेता है आसमां कोई या फिर जमीं पर रह जाता है या किसी की कहानी या इबारत लिख देती…

  • गृहिणी जीवन | Kavita Grhinee Jeevan

    गृहिणी जीवन ( Grhinee Jeevan )   प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र,गृहिणी जीवन से स्वस्थ स्वच्छ घर द्वार , अथक श्रम अठखेलियां । अनूप निर्वहन विविध भूमिका, ताकत नजाकत अबूझ पहेलियां । परिवार सम्मान अभिरक्षा ध्येय, सदा मंगल स्तुति चितवन से । प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र, गृहिणी जीवन से ।। हर सदस्य रूचि ध्यान, पोशाक खान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *