Geet Thoda Sa

थोड़ा सा | Geet Thoda Sa

थोड़ा सा

( Thoda Sa )

थोड़ा सा अखबार पढ़ा फिर ,
बैठ गया तह करके .
जो भी मुँह में आया मुखिया ,
चला गया कह करके .

बाएँ – दाएँ देखा उसने ,
हँसी खोखली हँसकर .
निकल गई ज्यों कील जिगर से,
कुछ अंदर तक धँसकर .
मुख पर थोड़ा दर्द न झलका ,
बैठा है सह करके .

कोसा जाए बुरा कब्र तक ,
यही सोच सिर धुनता .
बुरा वक्त गर ना होता तो ,
क्या मैं इसकी सुनता .
ठीक नहीं है बैर मगर से ,
सागर में रह करके .

नए दर्द को भुला रहा वह ,
गीत पुराना गाकर .
घड़ा चिकना हुआ है देखो ,
जाने क्या कुछ खाकर .
भली बुरी बातों ने इस पर ,
देख लिया बह करके .

Rajpal Singh Gulia

राजपाल सिंह गुलिया
झज्जर , ( हरियाणा )

यह भी पढ़ें :-

गुलिया के दोहे | Gulia ke Dohe

Similar Posts

  • ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में | Jeevan ki Patwar

    ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में ( Ye jeevan ki patwar tere haath mein )   मेरी नैया है मझधार, गुरुवर करना भव से पार। करूं अरदास मैं, यह जीवन की पतवार, तेरे हाथ में।। अनजाना सा राही हूं मैं ,राह नजर ना आवै । राग द्वेष में उलझ रहा हूं, विषयन भी भटकावै।…

  • वंदना माँ शारदे की

    वंदना माँ शारदे की कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।जगमग सारा आकाश हुआ ।। उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।जगमग——- छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।पुलकित होगी…

  • डमरू वाला है दातार | Damru Wala

    डमरू वाला है दातार ( Damru wala hai datar )   ऊंचे पर्वत बैठे शिवशंकर सारी दुनिया के करतार। गले सर्प की माला सोहे शिव की शक्ति अपार। डमरू वाला है दातार नीलकंठ महादेव भोले बहती जटा से गंगधारा। हाथों में त्रिशूल धारे तांडव नृत्य नटराज प्यारा। डम डम डमरू बाजे जपो हर हर महादेव…

  • गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

    गुरु चरणों में ( Guru Charano Mein ) गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों में अपने, हमको बैठा लो। सेवा में अपनी, हमको लगा लो, गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे। मुझको अपने भक्तो की, दो सेवादारी। आयेंगे सत संघ सुनने , जो भी नर नारी। मैं उनका सत्कार करूँगा, वंदन बारम्बार करूँगा।। गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों…

  • आ गया फिर चुनाव उत्सव | Geet Chunaav Utsav

    आ गया फिर चुनाव उत्सव आ गया फिर चुनाव उत्सव, करो मतदान जाकर के। आ गया फिर चुनाव उत्सव, करो मतदान जाकर के । करो मतदान जाकर के… करो मतदान जाकरंके ….. करो मतदान जाकर के, आ गया फिर चुनाव उत्सव…… कहीं भी तुम रहो भैया , कहीं भी तुम रहो बहना, कहीं भी तुम…

  • चलो अयोध्या नगरिया | Chalo Ayodhya Nagariya

    चलो अयोध्या नगरिया ( Chalo ayodhya nagariya )   होली खेलें रघुबीर, चलो अयोध्या नगरिया। (4) हँसी-ठिठोली संग खेलेंगे होली, सजी अयोध्या जैसे दुल्हन-नबेली। वहाँ तारेंगे अधम शरीर, चलो अयोध्या नगरिया, होली खेलें रघुबीर। (2) गमक रहा बागों में बसंती महीना, बन गया राममंदिर चौड़ा है सीना। बदल गई ऊ पुरानी तस्वीर, चलो अयोध्या नगरिया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *