हम से | Ghazal Hum Se

हम से

( Hum Se )

मुदावा इस ग़म-ए-दिल का किया जाता नहीं हम से।
तुम्हारे बिन किसी सूरत जिया जाता नहीं हम से।

दबे लफ़्ज़ों में ले लेते हैं अक्सर ग़मज़दा हो कर।
तुम्हारा नाम भी खुल कर लिया जाता नहीं हम से।

जो तुम आकर पिलाओ तो ख़ुशी से पी के मर जाएं।
ये ज़ह्र-ए-इ़श्क़ अब तन्हा पिया जाता नहीं हम से।

तुम्हीं ने दिल को लूटा है ख़बर है ख़ूब यह हम को।
मगर इल्ज़ाम यह तुमको दिया जाता नहीं हम से।

न जाने क्या हुआ है पूछिए मत साह़िब-ए-आ़लम।
गिरेबां चाक भी अपना सिया जाता नहीं हम से।

जो जिसका काम है उससे वही तो काम लेते हैं।
नज़र का काम तो दिल से लिया जाता नहीं हम से।

न जाते गर दर-ए-साक़ी पे फिर जाते कहां बोलो।
फ़राज़ अब बिन पिए भी तो जिया जाता नहीं हम से।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

मुह़ब्बत | Muhabbat

Similar Posts

  • इश्क़ करके गुनाह करते हैं | Hindi Ishq Shayari

    इश्क़ करके गुनाह करते हैं ( Ishq karke gunah karte hain )    जिस्म की जो भी चाह करते हैं इश्क़ करके गुनाह करते हैं राब्ते हर किसी के बस में कहां करने वाले निबाह करते हैं एक लड़की के प्यार में लड़के ज़िंदगी क्यों तबाह करते हैं दर्द समझा है कौन ग़ज़लों में करने…

  • आज फिर ग़मज़दा हो गया | Gamazada Shayari

    आज फिर ग़मज़दा हो गया ( Aaj Phir Gamazada ho Gaya )   यार भी बेवफ़ा हो गया देखलो वो जुदा हो गया चाहते थे जिसे हम बहुत शख्स मुझसे ख़फ़ा हो गया आज यूं हो गया ज़ीस्त से साथ मेरे दग़ा हो गया अश्क़ छलके मेरी आंख से यार जब तू जुदा हो गया…

  • मज़ा आ गया | Mazaa aa Gaya

    मज़ा आ गया ( Mazaa aa Gaya )  था तो मुश्किल सफ़र पर मज़ा आ गया इक मुसाफ़िर गया दूसरा आ गया इक मुलाकात उस से हुई थी कहीं मेरे घर वो पता पूछता आ गया उसके आते ही लगने लगा है मुझे वक़्त दर पर मेरे ख़ुशनुमा आ गया लुत्फ़ ही लुत्फ़ आने लगा…

  • देश में | Desh Mein

    देश में ( Desh Mein )    प्यार के हर घड़ी गुल खिले देश में बस अमन प्यार हर पल रहें देश में हो मुबारक आजादी सभी को सदा एकता की ताक़त बस बने देश में मुख पर जय हिंद जय हिंद जय हिंद हो ये ही आवाज़ यारों उठे देश में नाम रोशन हमेशा…

  • एक सखी नेक सखी चाहिये

    एक सखी नेक सखी चाहिये एक सखी नेक सखी चाहियेव्यस्त व मदमस्त सखी चाहिये पेश सदा प्रेम से आये तथाकर्म से आदर्श सखी चाहिये सर्व गुणों से न हो संपन्न परमन से जो हो श्रेष्ठ सखी चाहिये फल से पेड़ सी समृद्ध औ’नम्र व प्रेमाळ सखी चाहिये धीर व गंभीर चरित्रवान औ’शांत व गुणवान सखी…

  • यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

    “यह ज़िन्दगी” ( Yah zindagi )   भटक कर ना जाने कहीं दमी रह गई चलकर भी यह ज़िन्दगी थमी रह गई। कहा तो बहुत मगर सुना नहीं गया जाने शब्दों में मेरे कहाँ कमी रह गई। उसकी ख्वाहिशों की बात करते सब मेरे जज्बातों में तो बस नमी रह गई। जहाँ चलते रहे बेबाक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *