Ghazal Bhoolna Hoga

भूलना होगा | Ghazal Bhoolna Hoga

भूलना होगा

( Bhoolna hoga ) 

 

हमें ये लग रहा है की उसे अब भूलना होगा
मनाया है बहुत इस बार लेकिन रूठना होगा।

बहुत मसऱूफ़ है वो आजकल सब महफ़िलें छोड़ी
मगर रहता कहां है आज उससे पूछना होगा।

हमारी चाहतों ने कर दिया मग़रूर उस बुत को
बना है वो ख़ुदा कहता उसे अब पूजना होगा।

लगाता जा रहा है जख़्म वो हर बार किश्तों में
शिफ़ा जिससे मिले मरहम वही अब ढूढ़ना होगा।

समंदर सी है उसकी शख़्सियत सौ राज़ गहरे हैं
पता कुछ भी लगाना है अगर तो डूबना होगा

नहीं आसान है इतना भुलाना दुश्मने जां को
भुलाने के लिए सौ बार पहले टूटना होगा।

इशारों ही इशारों में नज़र कुछ कह गई उसकी
बड़ी मुश्किल पहेली थी नयन को बूझना होगा।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/sawan-shayari/

Similar Posts

  • शौक़ है | Ghazal Shauk Hai

    शौक़ है ( Shauk Hai ) बज़्म-ए-सुख़न की शान बढ़ाने का शौक़ है। हमको भी शेअ़र सुनने-सुनाने का शौक़ है। तूफ़ान के ह़दफ़ पे तो रहना ही है उन्हें। जिनको वफ़ा के दीप जलाने का शौक़ है। कांटे किसी की राह में वो क्या बिछाएंगे। पत्थर पे जिनको फूल चढ़ाने का शौक़ है। हरगिज़ किसी…

  • अक्ल नहीं है | Ghazal Akal Nahi Hai

    अक्ल नहीं है (Akal Nahi Hai )   अक्ल नहीं है उस जाहिल में खोया दिल उसका ग़ाफ़िल में रब टाल मुसीबत सर पे है जा है मेरी तो मुश्किल में बात छुपा न सनम तू कोई बोल ज़रा जो तेरे दिल में यादों की फुवारे आती है मोज़े उठती जो साहिल में सारे आये…

  • हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं

    हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं आँखों में इतनी नमी अच्छी नहींहमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं बज़्म में बैठे वो नज़रें फेर करइश्क़ में  ये बेरुख़ी अच्छी नहीं हौसला ता-ज़िंदगी रखना बुलंदइस क़दर आज़ुर्दगी अच्छी नहीं वो सराबों में ग़ज़ालों की तरहइश्क़ की  सर गश्तगी अच्छी नहीं पास रखिए अपनी उल्फ़त का ज़राप्यार में आवारगी अच्छी…

  • वो मिलें जो मुझे | Wo Mile jo Mujhe

    वो मिलें जो मुझे हो गई आँख़ नम फिर हँसाने के बाद ।वो मिलें जो मुझे इक ज़माने के बाद ।।१ गीत जिनकी विरह में लिखे थे कभी ।दौड़ आए वही गुनगुनाने के बाद ।।२ खुश बहुत था जिन्हें साथ पाकर यहाँ ।चल दिए आज वो जुल्म़ ढा़ने के बाद ।।३ क्या क़मी थी वफ़ा…

  • क्या लिखूं मैं | Ghazal Kya Likhun Main

    क्या लिखूं मैं ( Kya Likhun Main ) क्या लिखूं मैं शाइरी में दर्द आंसू ज़िंदगी में वो नज़र आया नहीं है खूब ढूँढ़ा हर गली में भूल जा तू याद उसकी रख नहीं आँखें नमी में इस कदर बेरोज़गारी ज़ीस्त गुज़रे मुफलिसी में हाथ उससे तू मिला मत है दग़ा उस दोस्ती में दोस्त…

  • एक ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल | वो चाहता तो

    वो चाहता तो तसकीन उसके दिल को मिलती मुझे रुलाकेपूरी जो कर न पाऊं फरमाइशें बताके। वो चाहता तो चाहे कब उसको है मनाहीदिक्कत वो चाहता है ले जाना दिल चुरा के। मंजिल जुदा जुदा है जब उसकी और मेरीतब दिल का हाल उसको क्या फायदा सुना के। कहता है उंसियत में इज़हार है ज़रूरीरूठा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *