हुज़ूर आपका

हुज़ूर आपका | Ghazal Huzoor Aapka

हुज़ूर आपका

( Huzoor Aapka )

हुज़ूर आपका अंदाज़ क्या निराला है
नज़र मिला के ही बस हमको मार डाला है

बदल रहे हैं जो मौक़े पे अपने चेहरे को
उन्हीं का आज ज़माने में बोलबाला है

ज़माना इसलिए पढ़ता है शौक से हमको
ग़ज़ल में रंग मुहब्बत का हमने ढाला है

लगे न चोट कभी माँ के दिल पे ऐ बेगम
बड़ी उमीद से माँ ने हमारी पाला है

रईस लोग तो लाये हैं फूल फल मेवा
हमारी बात यहाँ कौन सुनने वाला है

क़दम क़दम पे नुमाइश है शोख जिस्मों की
कि जैसे तैसे ही ईमान को सँभाला है

समझ में आ गयी साग़र रविश ज़माने की
हज़ारों बार पड़ा इससे अपना पाला है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

मृत्यु तुल्य विश्वास | Kavita Mrityu Tulya Vishwas

Similar Posts

  • महक प्यार की | Mahak Pyar ki

    महक प्यार की ( Mahak pyar ki )    कान में चूड़ी की खनक रही प्यार की दिल में कसक रही सांस में महक प्यार की उठी आज वो गुलों में लचक रही वो नहीं आये है सनम मिलने राह उसी की अब तलक रही इश्क़ में गिरफ़्तार दिल हुआ एक बस दिखाती झलक रही…

  • पगडंडियाँ | Ghazal Pagdandiya

    पगडंडियाँ ( Pagdandiya )   जिनके पांव जिंदगी के पगडंडियों पर नहीं चलते राहें राजमहल का ख्वाब सब्जबाग जैसा उन्हें दिखता जिनके सपने धरा की धूलों को नहीं फांकते साकार नामुमकिन सा उन्हें हो जाता है जिन्दगानी में समर की इबारत न लिखी जरा सुहाने सफर की कल्पना थोती रह जाती है मुस्कान की अरमान…

  • याद आया | Yaad Aya

    याद आया ( Yaad Aya ) आज वो गुज़रा सफ़र याद आया साथ हर चलता बशर याद आया बेच बिरसे को बसे शहरों में फिर न बेटों को वो घर याद आया दूर पल में हुए थे ग़म मेरे गर्दिशों का जो समर याद आया क़त्ल कर के जो गया हसरत का संग जैसा वो…

  • नज़र से सलाम | Nazar se Salam

    नज़र से सलाम ( Nazar se salam )    मेरे सुकूँ का वो यूँ इंतज़ाम करता है ज़ुबां बना के नज़र से सलाम करता है वफ़ाएं और निभाता भी इससे क्या बढ़कर वो मेरे क़ल्बो-जिगर में क़याम करता है ख़बर उसे है मुलाक़ात हो नहीं सकती मगर वो कोशिशें फिर भी मुदाम करता है दुआ…

  • एक ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल | वो चाहता तो

    वो चाहता तो तसकीन उसके दिल को मिलती मुझे रुलाकेपूरी जो कर न पाऊं फरमाइशें बताके। वो चाहता तो चाहे कब उसको है मनाहीदिक्कत वो चाहता है ले जाना दिल चुरा के। मंजिल जुदा जुदा है जब उसकी और मेरीतब दिल का हाल उसको क्या फायदा सुना के। कहता है उंसियत में इज़हार है ज़रूरीरूठा…

  • बेवफ़ाई किसी ने | Bewafai Ghazal

    बेवफ़ाई किसी ने ( Bewafai kisi ne )   बिगाड़ी किसी ने बनाई किसी ने कभी दिल्लगी कब निभाई किसी ने। फिज़ा में उदासी घुली आज़ क्यूं है कहीं की है फ़िर बेवफ़ाई किसी ने। अगर तल्ख़ियां हों रखो फ़ासले तुम मुझे बात ये थी सिखाई किसी ने। मुझे भूल कर ख़ुश नहीं संगदिल वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *