सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

 

कैसे मेरा दिल कह दे कि जंगजूओं की भीड़ है,
सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है।

घुट रहा है दम सभी का, नफ़रतों के धुएं में,
कह रहा है राजा फिर भी, खुशबूओं की भीड़ है।

एक बाज़ीगर जो आ गया है, नक्शे के बीच में,
पब्लिक के हाथों में भी, डमरूओं की भीड़ है।

उसके मन की बात में जब, जादू अजब-गजब है,
क्यूं उसकी मदद को फिर घुंघरूओं की भीड़ है।

झूठा ढिंढोरा पिट रहा है, नारी के सम्मान का,
मेरे शहर के हर चौराहे पर मजनूओं की भीड़ है।

कोई तो समझा दे अपने मन की कहने वाले को,
जनता के भी मन के अंदर आरज़ूओं की भीड़ है।

सोचता हूं, सोचता रहता हूं, अक्सर मैं यही,
किसको अपना लीडर मानूं स्वयंभूओं की भीड़ है।

विकास के इस दौर में भी, मर रहे हैं भूख से,
फैसला होता नहीं कुछ, गुफ्तगूओं की भीड़ है।

इधर कौन बेगुनाह और कौन गुनहगार है,
ज़फ़र, कैसे पहचानोगे तुम, हुबहूओं की भीड़ है।

ज़फ़रुद्दीन ज़फ़र
एफ-413, कड़कड़डूमा कोर्ट,
दिल्ली -32
zzafar08@gmail.com

यह भी पढ़ें:-

मेरे आस पास में | Mere aas Paas me

Similar Posts

  • मेरे ख़ुलूस को | Mere Khuloos ko

    मेरे ख़ुलूस को मेरे ख़ुलूस को चाहो अगर हवा देनामेरे ख़िलाफ़ कोई वाक्या सुना देना कभी तो आके मेरी ख़्वाहिशें जगा देनावफ़ा शियार हूँ तुम भी मुझे वफ़ा देना तमाम उम्र ये मंज़र रहेगा आँखों मेंनज़र मिलाते ही तेरा ये मुस्कुरा देना जिधर भी देखिए रुसवाइयों के पहरे हैंमेरे ख़ुतूत मेरे साथ ही जला देना…

  • बड़ा ही नेक | Bada hi Nek

    बड़ा ही नेक बड़ा ही नेक वो परिवार होगातभी अच्छा मिला संस्कार होगा कभी हमने न सोचा अपने घर मेंमुझे करना खड़ी दीवार होगा जमीं तो बाँट ली तुम सबने मेरीलवारिस अब हमारा प्यार होगा घरों की बात थी इतना न सोचायही कल भोर का अख़बार होगा अदब से बात जो करते हैं बच्चेउन्हीं का…

  • हमने देखी है | Hamne Dekhi Hai

    हमने देखी है ( Hamne Dekhi Hai ) वह्म जैसी कोई बला ही नहीं।इस मरज़़ की कहीं दवा ही नहीं। हमने देखी है हम बताएंगे।हिज्र जैसी कोई सज़ा ही नहीं। लाख कोशां रहे अ़दू लेकिन।क़द हमारा कभी घटा ही नहीं। ज़ुल्म ढाता है रात दिन फिर भी।उसकी नज़रों में ये ख़ता ही नहीं। अ़हदे ह़ाज़िर…

  • हैरत ही सही | Hairat hi Sahi

    हैरत ही सही ( Hairat hi Sahi ) मुझको सच कहने की आदत ही सहीहो अगर तुझको तो हैरत ही सही तंज़ और तल्ख़ी का आलम तौबाउनकी बातों में हक़ीक़त ही सही हम ज़ुबां रखते हैं मुहब्बत कीतेरे लब पे है कुदूरत ही सही दिल को भाए जो वही करते हैंदेते वो हमको नसीहत ही…

  • हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिला

    हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिला हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिलाहर रोज़ इक नया ही हमें मसअला मिला उल्फ़त कहाँ थी अपनों से तेग़-ए-जफ़ा मिलाचाहत बहुत थी यार न हर्फ़-ए-दुआ मिला नालायकों को जब किया घर से है बेदखलअपना ही ख़ून हमको ये फिर चीख़ता मिला बूढ़े शजर को छोड़ के सब लोग चल…

  • ग़ज़ल खंडहर | Khandhar

    खंडहर (Khandhar )    वक्त के साथ मशीनों के पुर्जे घिस जाते है जाने कितने एहसासों में इंसान पिस जाते है। ज़िन्दगी का शिकार कुछ होते है इस कदर उबर कर भी कितने मिट्टी में मिल जाते है। शामोसहर बेफिक्री नहीं सबके नसीब में जीने का सामान जुटाने में ही मिट जाते है। ताकीद करता…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *