हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिला

हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिला

हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिला

हमको नसीब अपना यहाँ ग़मज़दा मिला
हर रोज़ इक नया ही हमें मसअला मिला

उल्फ़त कहाँ थी अपनों से तेग़-ए-जफ़ा मिला
चाहत बहुत थी यार न हर्फ़-ए-दुआ मिला

नालायकों को जब किया घर से है बेदखल
अपना ही ख़ून हमको ये फिर चीख़ता मिला

बूढ़े शजर को छोड़ के सब लोग चल दिए
उसको वफ़ा का अपनी तो ऐसा सिला मिला

नूरे-सहर कभी भी न शामे अवध मिली
जब जागे नींद से हमें सब कुछ लुटा मिला

बस दिल जला के मेरा तो महबूब चल दिये
मेरी हथेलियों को न रंग -ए-हिना मिला

ख़्वाहिश बहुत थी एक ग़ज़ल कहते अब यहाँ
लेकिन हमें न उम्दा कोई क़ाफ़िया मिला

ग़ुरबत में कोई आके कहाँ पूछता है अब
जलता दिया वफ़ा का भी हमको बुझा मिला

मुश्किल है मुस्तफ़ा मिले मीना तो अब यहाँ
खोजा तमाम पर न कोई नक़्श -ए-पा मिला

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • वोटर ज़हीन हो जाये | Voter Zaheen ho Jaye

    वोटर ज़हीन हो जाये ( Voter zaheen ho jaye )    इक मुहब्बत का सीन हो जाये चाय सँग चाऊमीन हो जाये इक झलक महजबीन हो जाये इश्क़ ताज़ातरीन हो जाये दिल का कमरा है खाली मुद्दत से कोई इसमें मकीन हो जाये बैठ जाओ जो रूबरू मेरे यह ग़ज़ल बेहतरीन हो जाये गुफ्तगू प्यार…

  • इस ह़िमाक़त में क्या है | Ghazal Is Himaqat Mein Kya Hai

    इस ह़िमाक़त में क्या है ( Is Himaqat Mein Kya Hai ) बताओ तुम्हीं इस ह़िमाक़त में क्या है। किसी की क़बाह़त,इहानत में क्या है। क़रीब उनके बैठो तो आए समझ में। बुज़ुर्गाने दीं की हिदायत में क्या है। झुकाकर तो देखो कभी अपने सर को। समझ जाओगे ख़ुद इ़बादत में क्या है। वो ज़ालिम…

  • हर घड़ी इस साल की

    हर घड़ी इस साल की हो मुबारकबाद सबको हर घड़ी इस साल कीसाल भर रौनक़ रहे घर घर में इस्तकबाल की कीजिएगा सब दुआएं उम्र भर फूले फलेंदिल को छू पाये नहीं कोई हवा जंजाल की गुज़रे ऐ मौसम बहाराँ तू चमन में इस तरहख़ूबसूरत ज़िन्दगी हो हर शजर हर डाल की दूध माखन और…

  • गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

    गुज़र जाते हैं ( Guzar jaate hain )   पल रहे क़ल्ब में मलाल गुज़र जाते हैं आते जब नव्य,विगत साल गुज़र जातें हैं ॥ रंज शिकवे शिकायतें भी कही दम भर के जश्न के साथ बहरहाल गुज़र जातें हैं ॥ शादमानी थी रही या कि रही ये नुसरत ताज़े वादों के संग हाल गुज़र…

  • जाने क्यों इतराते हैं लोग…?

    जाने क्यों इतराते हैं लोग…? खुद को समझदार समझकर जाने क्यों इतराते हैं लोग,प्रश्नों के जाल में आकर खुद ब खुद फँस जाते हैं लोग। सच की परछाई से डरकर नज़रें क्यों चुराते हैं लोग,झूठ के सहारे दुनिया में मेले क्यों सजाते हैं लोग। रिश्तों की सौदागरी में दिल का वज़न भुला बैठे,फ़ायदे की ख़ातिर…

  • आसमान छोड़ गये | Aasman Chhod Gaye

    आसमान छोड़ गये ( Aasman Chhod Gaye ) 1.ख़मोशियों का फ़कत आसमान छोड़ गयेकिसी की याद के पंछी मचान छोड़ गये2.महक रहा है उसी की महक से तन सारावो दिल दिमाग़ में जो जाफ़रान छोड़ गये3.घड़ी-घड़ी ही ये लगता है आसपास हो तुमदयारे-होश में कैसा गुमान छोड़ गये4.उसी सहारे से मंज़िल पे आ गया मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *