बड़ा ही नेक

बड़ा ही नेक | Bada hi Nek

बड़ा ही नेक

बड़ा ही नेक वो परिवार होगा
तभी अच्छा मिला संस्कार होगा

कभी हमने न सोचा अपने घर में
मुझे करना खड़ी दीवार होगा

जमीं तो बाँट ली तुम सबने मेरी
लवारिस अब हमारा प्यार होगा

घरों की बात थी इतना न सोचा
यही कल भोर का अख़बार होगा

अदब से बात जो करते हैं बच्चे
उन्हीं का अच्छा सा परिवार होगा

नहीं कम प्रेम दुनिया में तुम्हारी
मगर अब प्रेम का व्यापार होगा

बचा पाओगे कैसे बेटियों को
दुशासन हर तरफ तैयार होगा

करो मत राम की आशा तनय से
पिता की बात पे इंकार होगा

गली में घूमती सीता दिखेगी
नहीं पर राम को स्वीकार होगा

धरम को छोड़कर जो भी चला है
यकीं भव से नही वो पार होगा

हमारे नाम का सिंदूर ही यह
प्रखर उस माँग का शृंगार होगा

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मौजू सुहाने आ गये

    मौजू सुहाने आ गये वो बहाने से हमें हर दिन बुलाने आ गयेशायरी के वास्ते मौजू सुहाने आ गये इस कदर डूबे हुए हैं वो हमारे प्यार मेंउनकी ग़ज़लों में हमारे ही फ़साने आ गये अनसुनी कर दी जो हमने आज उनकी बात कोहोश इक झटके में ही उनके ठिकाने आ गये उस घड़ी हमको…

  • ख्वाब की ताबीर हो तुम | इक नज़्म

    ख्वाब की ताबीर हो तुम ( Khwab ki tabeer ho tum )    खुदा की लिखी कोई तहरीर तुम हो या किसी भूले ख्वाब की ताबीर हो तुम तस्सव्वुर में आये किसी ख्याल की तदबीर हो या तकाज़ा मेरी तकदीर का हो तुम मेरी किसी तमन्ना की जैसे तासीर तुम हो या दिल में बसी…

  • सनम तुम | Ghzal Sanam Tum

    सनम तुम ( Sanam Tum )   मात्रा भार: १२२२ – १२२२ – १२२२ सनम तुम इक दफ़ा नजरें मिला लेना, झुकाकर यह नज़र, फिर से उठा लेना ! जो चाहो तुम मेरी हसरत कभी रखना हसीं मुख से ज़रा परदा हटा लेना ! छुआ है दिल तुम्हारी इन अदाओं ने, उठाकर तुम न ये…

  • क्यूं है | Kyon Hai

    क्यूं है ( Kyon Hai ) जिस शख़्स से गिला है उससे ही प्यार क्यूं हैमुझको उसी बशर का अब इंतज़ार क्यूं है उसके बगैर सूनी लगती है दुनिया मुझकोहोता उसी से मेरा दिल खुशगवार क्यूं है जिसने कभी तो कोई वादा नहीं निभायानादान दिल को उस पर फिर ऐतबार क्यूं है खोयी रहूं सदा…

  • लम्हा भर है जिंदगी | Zindagi pe Shayari

    लम्हा भर है जिंदगी ( Lamha bhar hai zindagi )    सबसे तू हँस बोल ले प्यारी भवर है जिंदगी साँस के बस एक झोंके का सफ़र है जिंदगी जिंदगी जी ले जी भर मत सोच ज्यादा अब इसे क्या पता वर्षों की है या लम्हा भर है जिंदगी खोज ले पल हसरतों के कुछ…

  • मुफलिसी मुफलिसी नहीं होती | Muflisi Muflisi Nahi Hoti

    मुफलिसी मुफलिसी नहीं होती ( Muflisi Muflisi Nahi Hoti ) बज़्म महफ़िल हसीं नहीं होती Iजब तलक तू कहीं नही होती II इश्क दौलत अजीब है जिसमे Iमुफ़लिसी मुफलिसी नहीं होती II फायदा देख जब किया जाए Iवो कभी दोस्ती नहीं होती II हुस्न उम्मीद तिश्नगी धोखा Iफलसफा इश्क की नहीं होती II लफ्ज़-जज़्बात है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *