Ghodon ki nilami

घोड़ों की नीलामी | Vyang

घोड़ों की नीलामी

( Ghodon ki nilami )

 

हर दिशा के घोड़ो को इकट्ठा किया गया था । उनको हिदायत दी गई थी कि नीलामी स्थल पर वे लीद न करें। घोड़ो के गरदन पर उनके भागने की गति लिखी हुई थी । ताज्जुब तो यह था कि घोडोे को मालूम था कि उनकी नीलामी होने जा रही है ।

एक सीनियर घोड़े ने कहा “ऐसा तो कभी नहीं हुआ । अरब देशों में गुलामों की नीलामी होती थी। हम जिनके साथ चाय पीते थे क्या उनके गुलाम हो जायेंगें ?”

एक तेज दौड़ने वाला घोड़ा बोला “दुर्लभ कला कृतियों की भी नीलामी होती है। वह सीनियर घोड़ा बोला “कला कृतियां निर्जीव होती है और वे जितनी पुरानी होती है उनकी कीमत  बढ़ती जाती है । हमारी तो घट रही है।”

तेज दौड़ने वाला बोला हम भी निर्जीवो की तरह बिक जायेंगें । पैसों के लिये और पुराने कपड़ों की कीमत नही होती तुम लोगो की तरह। जिन्होने उन्हें दौड़ना सिखाया था वे आदमी थे। उनमें से एक ने कहा नीलाम नहीं होते तो क्या भूखों मरते ?

उसने तर्क व तुर्क जवाब दिया कुछ मर गये है। उत्तर वालों के लिये देश खड़ा था। देश का सिर उत्तर और पैर समुद्र की तरफ थे। दक्षिण वालों का कहना था कि देश समुद्र की तरफ शीर्षासन करके सो रहा है ।

आखिर दिमाग वालों को ही नोबल इनाम मिलता है। देश के पैर उत्तर की तरफ हैं। पूरब वाले कहते है कि देश का सिर पूरब की तरफ है ।

पूरब वालों को दो दो नोबल इनाम मिले है। देश के पैर पश्चिम में और भुजाऐं उत्तर दक्षिण में है। पश्चिम वाले कहते है हम पैरो को यहां नही रहने देगें । सिर हमारा है । नीलामी लगाने वाले हालांकि हर जगह से इकट्ठे हुये थे।

ऊपर पैसा बोल रहा था । पैसा फिल्म उद्योग से आया था। उन्हें घुडदौड़ का बहुत शौक था वे अब दो पैरों के घोड़ों की बोली लगा रहे थे । पैसा उद्योगपतियों से आया था। वे घुड दौड का उद्योग लगाने चले थे पैसा कलाकारो से भी आया था । मगर सारे पैसो की खनक एक सी थी ।

कुछ सटृटे बाज भी बैठे थे। वे ही विश्व की गेंद को लुडका रहे थे । उनका मत था कि भारत के घोड़ो पर पैसा लगाना लगाना जोखिम का खेल है । वे कब खड़े होकर मैदान गन्दा कर दें कहा नहीं जा सकता । उनके जीतने पर पैसा लगाने से अच्छा है कि विदेशी घोड़ो के हारने पर पैसा लगाया जाये । वे विश्वासनीय है।

सीनियर घोड़े भारत को भारतीयों के हाथ ही बिकता हुआ देख रहे थे । उन्हें डर था कि पैसा जीत जाएगा और भारत हार जायेगा।

अब ये घोड़े भारत के लिये नही दौड़ेगे बल्कि खुद के लिये दौड़ेगे । नम्बर दो का घोड़ा खुद दौउ़ने के बजाय नम्बर एक के घोड़े की टांगे खीचेगा । यह सम्य आदमियों का खेल अब जंगली जानवरों का खेल हो जायेगा ।

ये लोग विकेट की बीच में दौड़ते दौड़ते रिंग में दौड़ने लगे । देखो इनके मंुह से फेन की जगह लार टपकने लगी है और पूंछ कुत्तो की तरह हिलने लगी है ।

एक बूढ़ा घोड़ा पैसे की थैली से मानिनी की तरह नाराज हो गया बोला “अभी तक तो तुम हमारी पीठ पर लदे रहते थे अब षोडषी को देख कर फिसल गये ।

हमें देख कर जो मंुह ख्ुाल जाता था अब हमें देख कर बन्द होने लगा और नवेलियों को देख कर खुलने लगा । अरे कुछ जो शरम करो ।

ऐसा न हो कि सिक्का पलट जाये, फिर हमारे साथ फोटो खिचवाने मत आना थैली को मालूम था कि सिक्के के दो पहलू होतें है अतः वह दोनो टीमो पर एक साथ दाव लगाती थी । दो में से तो जीतेंगी । वह हार की भरपाई कर देगा ।

अतः थैली बूढ़ी घोड़ी की लाल लगाम दिखाती हुई बोली अरे ये लाल लगाम तो हमारे तुम्हारे लिये ही रख छोड़ी है।  उस नयी घोड़ी को तो फांसने के लिए नया जाल बिछाया है । गुस्सा छोड़ो चलो अब साथ साथ चाय जो जाये।

एक साठ साल का जवान घोड़ा बोला ठीक है नये घोड़ो पर दवा लगा रहे हो पर पुराने घोड़ो को मत भूल जाना । ऐसा न हो कि वे नये घोड़ो को रिंग में दौड़ना ही न सिखाये ।

एक कद्दावर बूढ़े घोड़े ने तो खुद का ही ही रिंग खोल लिया जिसमे देशी और विदेशी नये और पुराने घोडे एडमीशन लेने लगे है। उसकी रिंग में घुडदौड़ के पहले अल्प वासनाये नृत्य करती है जिससे कि घोडे़ वार्मअप हो जाये जैसे सांडो को लाल कपड़ा दिखाया जाता है।

देश में घुड़दौड के अलावा सारे खेल धीरे धीरे बन्द होते जा रहे है। घोड़ो ने उनका चारा भी खा लिया है।

 

✍?

 

लेखक : : डॉ.कौशल किशोर श्रीवास्तव

171 नोनिया करबल, छिन्दवाड़ा (म.प्र.)

यह भी पढ़ें : –

अन्तर्राष्ट्रीय गजल गायक | Vyang lekh

 

 

 

Similar Posts

  • राजनीति व्यंग्य

    राजनीति व्यंग्य इंड़ी फेल हुआ है तो क्याजनता में विश्वास जगाएँचलो नया दल एक बनाएँ राजनीति के मकड़जाल जाल सीअधरों पर मुस्कान लियेमफ़लर स्वैटर टोपी चप्पलकंगालों सी शान लियेलोगों के काँधे चढ़ जाएँ किस को याद रहा है कब-कबकिस ने किस-किस को लूटाकब फ़िर धोती चप्पल वालापहन लिया सूटा-बूटाजनमानस को फ़िर उलझाएँ गुमनामी में बीता…

  • हम शराब तो नहीं पीते | Sharab par kavita

    हम शराब तो नहीं पीते ( Hum sharab to nahi pite )    हम शराब तो नहीं पीते लेकिन इतना पता है कि ये गिलास भी प्रकृत की तरह जाती धर्म में भेद भाव नहीं करता।   क्यों गलत कहे हम शराब है! जब दुनिया ही यह खराब है!!   आकर के मैखाने से,जिस दिन…

  • Vyang | अफसर और सूअर

    अफसर और सूअर ( vyang Hindi : Afsar aur suar ) अफसर को सूअर से घिन आती थी । केवल सूअर को सूअर से घिन नहीं आती । कुछ आदमियों को सूअर से घिन आती है। अफसर आदमियों से ऊपर होंता है अतः उसे आदमियों और सूअर दोनो से घिन आती है। अफसर ने सुन…

  • Netaji par Vyang | चले नेताजी

    व्यंग्य – चले नेताजी ( Vyang – Chale Netaji )   चले  हैं नेताजी समाज सेवा करने हरने  जनता–जनार्दन  की  पीड़ा, पाँव  उखड़  उस  गरीब का जाये जहाँ खड़ा हो जाए इनका जखीड़ा।   रखवारों की कुछ टोली है संग में कुछ  चाटुकारों   की   है  फौज, सेवा के नाम पर फोटो खिंचवावत मनावत हर जगह…

  • खूब हुई नंबरों की बरसात

    इस बार खूब हुई नंबरों की बरसात। बरसात ऐसी हुई कि सैकड़ो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। जिनको बुद्धू समझा जाता था वह भी सीना तान टापरो की लिस्ट में शामिल हो गया है। उसे खुद भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा अचम्भा कैसे हो गया? उसके मां-बाप भी भूल कर कुप्पा हो…

  • आध्यात्मिक गुरु का इंटरव्यू | Vyang adhyatmik guru ka interview

    आध्यात्मिक गुरु का इंटरव्यू ( Adhyatmik guru ka interview )   गुरू ने मेकअप करने में 2 घंटे लगा दिये वे जब फ्रेम में आये तो उन्होने नेत्र अर्द्धनिमीलित कर लिये। मंत्रीजी और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को उन्होने नीचे आसीत कर दिया। जब पूरा दृश्य प्रभावोत्पादक हो गया तो उन्होने साक्षात्कार लेने के लिए इशारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *