Hamre Deshwa

सुलग रही है | Kavita Sulag Rahi Hai

सुलग रही है

( Sulag Rahi Hai )

सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी ।
आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी ।।

जगह जगह बारूद बिछी है ,जगह जगह हैं शोले
ग़द्दारों को थमा दिये हैं,दुश्मन ने हथगोले
लूटपाट क्या ख़ून खराबा, सब इनसे करवा कर
भरता है वो अभिलाषा के ,अपनी निशिदिन झोले
ग़ौरी से जयचन्दों की अब ,पनप न पाये यारी ।।
सुलग रही है——

सिंहनाद कर उठें शत्रु को,नाको चने चबा दें
इसकी करनी का फल इसके,माथे पर लटका दें
छोड़ समर को भाग पड़ेंगे, यह बुज़दिल ग़द्दार
इनके मंसूबों की होली, मिलकर चलो जलादें
क्षमा नहीं अब कर पायेंगे,हम इनकी मक्कारी ।।
सुलग रही है———

वीर शिवा,राणा प्रताप सा, हम पौरुष दिखलाते
नाम हमारा सुनकर विषधर,बिल में ही घुस जाते
गर्वित है इतिहास हमारा, हम हैं वो सेनानी
कभी निहत्थे ,निर्दोषों पर ,उंगली नहीं उठाते
हमने रण में करी नहीं है, कभी कोई मक्कारी ।।
सुलग रही है———-

घूम रही है भेष बदलकर ,ग़द्दारों की टोली
खेल रहे हैं यह धरती पर,नित्य लहू से होली
अब सौगंध उठा इनकी ,औक़ात बता देते हैं
निर्दोषों पर चला रहे जो ,घात लगा कर गोली
इनकी करतूतो से लज्जित है इनकी महतारी ।।
सुलग रही है ———

उठो साथियों आज तनिक भी, देर न होने पाये
अब भारत के किसी क्षेत्र पर,कभी आँच न आये
आने वाली पीढ़ी वरना, कैसे क्षमा करेगी
कहीं किसी बैरी का साग़र शीश न बचकर जाये
बहुत खा चुकी अब केसर की, क्यारी को बमबारी ।।

सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी ।
आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

घर को संभाले | Ghazal Ghar ko Sambhale

Similar Posts

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • न जाने क्यूॅं | Na Jane Kyon

    न जाने क्यूॅं? ( Na Jane Kyon )  आज भी जब निकलता हूॅं ब्राह्मणों की गली में तो अनायास ही खड़े हो जाते हैं कान चौकस मुद्रा में और चारों ओर दौड़ती हुईं अपलक आकार में बड़ी हो जाती हैं ऑंखें भौंहें तन जाती हैं फड़कने लगते हैं हाथ-पाॅंव और रगों में चोट-कचोट की मिश्रित…

  • हिंदी के उत्संग में | Hindi ke Utsang Mein

    हिंदी के उत्संग में ( Hindi ke utsang mein )   हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग स्वर व्यंजन सरस बोधि, शब्द निर्माण कला अनुपम । अर्थ आभा हर्षल अमिय, प्रेरणा पुंज शिक्षण अधिगम । अथाह माधुर्य संवाद पथ, संबंध श्रृंगार अपनत्व कंग । हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग ।। वसुधैव कुटुंबकम्…

  • सियाराम अयोध्या आएंगे | Siyaram Ayodhya Aayenge

    सियाराम अयोध्या आएंगे ( Siyaram ayodhya aayenge )   फिर से अयोध्या को आएंगे कलयुग में वो राम, सत्य सनातन धर्म का ध्वज लहराएंगे श्री राम। चलो चलो अब सब चलो पावन अयोध्या धाम, २२ फरवरी वो दिन है जहां बनेंगे बिगड़े काम।। कर लेना दर्शन राम के बन जाएंगे संपूर्ण काज, सज रहा है…

  • पत्थर दिल | Poem pathar dil

    पत्थर दिल ( Pathar dil )   पत्थर फेंक दो मेरे यार पत्थर दिल मत बनो। जोड़ो दिलों के तार बिना बात भी मत तनो।   मत बिछाओ राहों में कंटको के ढेर कभी। मुस्कुरा कर थोड़ा देखो खिलेंगे फूल तभी।   कमियों को नहीं तारीफों के पुल सजाओ। प्यार के मोती सुहाने प्रेम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *