Dr. pritam

इतिहास बदल कर रख दूंगा

इतिहास बदल कर रख दूंगा

माना अभी नहीं उछला है,सिक्का मेरी किस्मत का,
पर जिस दिन ये उछलेगा, इतिहास बदल कर रख दूंगा.

पत्थर पर पत्थर लगते हैं,
सपने टूटा करते हैं.
खुद से रोज बिखर जाते हैं,
खुद हीं जुटा करते हैं.

बादल, बिजली, तूफानों को,
झेल – झेल कर बड़े हुए.
काल कर्म की चक्की में,
अक्सर हम कूटा करते हैं.

खायी है सीने पर हमने,चोट हथोड़ी के इतने,
पीड़ दिलों के हर कर के, एहसास बदल कर रख दूंगा.

जिम्मेदारी क्या होती है,
वक़्त से पहले सीख लिया.
मदद किसी ने किया भी तो,
लगता था जैसे भीख दिया.

कई – कई रातें काटी हमने,
जाग – जाग कर आँखों में.
देख -देख इन हालातों को,
हृदयाँगन भी चीख दिया.

पर हिम्मत के घोड़े अपने, रोक सके ना रोकेंगे.
एक – दूजे का साथी बनकर,आस बदलकर रख दूंगा.

विश्वासों की डोरी अपनी,
उस विधना से जोड़ लिया,
मौत की राहें जाते – जाते,
जीत भूमि को मोड़ लिया.

शांत भी रहता कभी तो जानों,
दिल में थे तूफान जगे.
कर्म के पथ पर चलते -चलते,
भाग्य से ऐसा होड़ लिया.

जीत ग्रन्थ जब लिखा जाये,मेरा भी स्थान रहे,
झूम उठे ये दुनियां सारी, रास बदलकर रख दूंगा.

कवि : प्रीतम कुमार झा,

महुआ, वैशाली, बिहार

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • गाँव अराॅंई | Gaon Arai par Kavita

    गाँव अराॅंई ( Gaon Arai )   एक कहावत बहुत ही पुरानी, बावन फोर्ट छप्पन दरवाजा। आभा नगरी चन्दवा था राजा, जो था गाँव अराँई का राजा।। वीर बहादूर और बलशाली, सेना जिसकी करें रखवाली। धन- धान्य से गाँव था सम्पन्न, हीरे और मोती नही थें कम।। कहते है यहाँ धन था अपार, सुख सम्पन्न…

  • अमरत्व | Amaratva

    अमरत्व ( Amaratva )    माना की बहुत कुछ खो चुका है आपका सालों की मेहनत ,सालों की कमाई बिखर गए हैं , संजते संवरते सपने अपनों की उम्मीदें ..सब कुछ!!! तो क्या!रास्ते यहीं खत्म हो गए हैं !? प्रकृति के विशाल प्रांगण मे खत्म कुछ नही होता दुखी,सुख,उपलब्धियां ,अपने पराए कुछ नही ,कोई नही…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • समझदार कौन | Samajhdar Kaun

    समझदार कौन ( Samajhdar kaun )   लहू लुहान पैरों का दर्द हाथों मे पड़े छाले माथे से टपकती स्वेद की बूंदे धौकनी सी धड़कती छाती का हिसाब शायद ईश्वर की किताब मे भी नही औलादें तो अभी व्यस्त हैं अपनी ही औलादों को खुश रखने मे… औलादों ने शायद छोड़ दिया है खुद को…

  • दुख के राह हजार हैं

    दुख के राह हजार हैं दुख के राह हजार हैं सुख की कोई राह नहीं क्यों अन्तर में पलता है विकट वेदना चाह नहीं। कुमुद निशा में लेटी है चंचलता बस खेती है सारे द्रुम विश्वास टिके हैं मन में क्यों वैराग्य नहीं। दूर दृष्टि में छोड़ गये हैं बन्धन सारे तोड़ गये हैं कितना…

  • जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

    जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है जिन्दगी परिणाम कम परीक्षा ज्यादा लेती है, खुशियों से खेलती बहुत, दुख ज्यादा देती है। इरादों पर बार बार चोट कर निराशा जगाती , जब हों हताश, निराशा में आशा उपजा देती है। कभी निहारती अपने को, कभी भूल जाती श्रृंगार करती हो बेखबर, प्रेम जगा देती है वक्तव्य कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *