गुरु क्या होते है

गुरु क्या होते है | Guru Kya Hote Hain

गुरु क्या होते है

( Guru Kya Hote Hain )

माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।।
लाड प्यार दादा दादी ने दिया
और दिया गुरु ने अच्छे बुरा का ज्ञान।
हृदय में जब भी उठे विकार
शांत उन्हें गुरु ने कर दिया।
इसलिए आभार गुरु करता हूँ।।
माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।।

गुरु ही सांस और गुरु ही आस है।
गुरु ही प्यास और गुरु ही ज्ञान है।
गुरु ही संसार और गुरु ही प्यार है।
गुरु ही गीत और गुरु ही संगीत है।
तभी तो लगी गुरु से हमारी प्रीत।
इसलिए आभार गुरु करता हूँ।।
माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।।

गुरु ही जान है, गुरु ही आलंबन है।
गुरु ही दर्पण और गुरु ही धर्म है।
गुरु ही कर्म और गुरु ही मर्म है।
बिना गुरु के कुछ भी नहीं है।
इसलिए हृदय में गुरु बसे है।
और आभार गुरु का करता हूँ।।
माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।

गुरु ही सपना और गुरु ही अपना है।
गुरु ही जहान और गुरु ही समाधान है।
गुरु ही आराधना और गुरु ही उपासना है।
गुरु ही आदि और गुरु ही अन्त हैै।
तभी तो गुरु के प्रति जगा प्रेम अनंत।
इसलिए तो आभार गुरु का करता हूँ।।
माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।।

गुरु ही साज और गुरु ही वाद्य है।
गुरु ही गीत और गुरु ही भजन है।
गुरु ही जप और गुरु ही वंदना है।
गुरु ही प्यारा और गुरु ही दुलार।
तभी तो आत्मा में समाये गुरु है।
इसलिए आभार गुरु का करता हूँ।
माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।

गुरु ही वन्दना और गुरु ही मनन है।
गुरु ही चिंतन और गुरु ही वंदन है।
गुरु ही चन्दन और गुरु ही नंदन है।
तभी तो करते गुरु का अभिनन्दन।
और दिलसे करता हूँ उनका आभार।।
माता पिता ने पैदा किया,
और दिया गुरु ने ज्ञान।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

*गुरुपूर्णिमा के पवन अवसर पर गुरु चरणों में समर्पित ये मेरी कविता।

यह भी पढ़ें :-

गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

Similar Posts

  • शायद | Shayad

    शायद ( Shayad )   शायद दिल को खबर मिली है मेरे लिए जिम्मेदरियों की कली खिली है दिल को कुछ हो रहा अहसास है अब इस आंगन से विदाई पास है मां की डांट भी अब मिलेगी कैसे मेरे इंतजार मे राह भी तकेगी कैसे भाई के शरारतों से बेखबर होंगे जाने वहाँ दिन…

  • मत करना अभिमान | Kavita

    मत करना अभिमान ( Mat karna abhiman )   माटी  का  ये  पुतला  तेरा,दो दिन का मेहमान। न जाने कब क्या हो जाए,मत करना अभिमान।।   सुंदर काया देख लुभाया , मोह माया में जकड़ गया।। अन्न धन के भंडार भरे जब, देख ठाठ को अकड़ गया। बिना  काम  ही  झगड़  गया,  सोच  समझ  नादान।।…

  • मूल्य | Muly

    मूल्य ( Muly )    रात हो अंधेरी सागर हो गहरा भटकी हुई नैया का दूर हो किनारा साहिल मे तब भी बाकी हो हिम्मत अगर तो हवा भी बन जाती है उसका सहारा हौसले से किनारा कभी दूर नहीं होता ठान ही लिया हो जिसने वह मजबूर नहीं होता धाराओं का तो काम ही…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • कोरोना काल में हो रहे सब मोटे | Corona kal par kavita

    कोरोना काल में हो रहे सब मोटे ! ***** कोरोना काल में बिगड़ी है आदत, बढ़ी है तला भुना खाने की चाहत। छुट्टियों जैसे सब खाना खा रहे हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता गंवा रहे हैं। कैलोरी की खपत बढ़ी है, वायरस से लड़ने की क्षमता घटी है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने- इसका खुलासा किया है,…

  • भारत माँ के लाल उठो | Patriotic poem Hindi

    भारत माँ के लाल उठो ( Bharat maa ke laal utho )     केसरिया बाना ले निकलो राम नाम हुंकार भरो हर हर महादेव स्वर गूंजे ऐसी तुम जयकार करो   धीरे वीर पराक्रमी सब विवेकानंद कहते जागो भारत मां के लाल उठो आगे बढ़ आलस त्यागो   स्वाभिमान राणा की भूमि तलवारों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *