Gurur brahma gurur vishnu

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु

( Gurur brahma gurur vishnu )

 

जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है
अपने शिक्षक सभी याद आते हैं

 

माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है
मेरी जीवन की वही रचियेता है
पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता

 

चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता
दादी दादा नानी नाना से सीखा मिलजुल रहना

 

प्यार बाटना पडता जीवन में हर हाल में
पाठ सिखाया मामा मोसी बुआ चाचा नें

 

भाई बहनों से सीखा हमने केसे संबल पाते हैं
एक दूजे को दिल में बसाकर कैसे मुस्काते हैं

 

सखी सहेली गुरु बनी ये भूल नहीं सकते हम
जीवन में मस्ती के रस्ते बतलाये उन्हीं ने सब

 

जीवन धारा की रसधारा कैसे सरल बहाई जाये
विवाह हुआ तो जीवनसाथी ने सब सबक सिखलाये

 

रिश्ते नातो से जुडकर जान पाये जीवन का सार
कार्य क्षेत्र से सीख आये हम पैसा जीवन का आधार

 

इन्साँ को इन्साँ बनने का श्रेय मगर देना होगा
ज्ञान सभी से पाकर भी उचित राह चुनना होगा

 

कोन रास्ता ठीक दिशा में हमको लेकर जायेगा
शिक्षक ही वह आध्ये है जो सही मार्ग दिखलायेगा

 

गुरुबिन गति नहीं जीवन में बात अटल सत्य की है
गुरुज्ञान बिन जीवन यात्रा भी निरर्थक हो जाती है

 

मेरा नमन सभी गुरुओं को जिनसे जीवन आधार बने
सुगम सरल रास्ते देकर जीवन गरल से पार हुए

 

खुद जलकर जो करे उजाला प्रणाम मेरे गुरावर को है
जिनकी कृपा से सुन्दर सलौना संसार बसा
पाया इज्जत मान धन वैभव सभी शिक्षको को नमन

 


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

श्याम सलोने | Kavita

Similar Posts

  • गौरी नन्दन | Gauri Nandan

    गौरी नन्दन ( Gauri Nandan ) प्रभात वेला~ गणेश जी की होती प्रथम पूजा • गौरी नन्दन~ रिद्धि सिद्धि के दाता करूँ वन्दन • संकट हर्ता~ मूषक की सवारी सुख प्रदाता • गणाधिराज~ मिटा दो दुनिया से कोरोना राज • जगनायक~ जगत में हो शांति हे! विनायक • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें…

  • सुख और दुःख | Poem sukh aur dukh

    सुख और दुःख ( Sukh aur dukh)     भेंट हुआ एक दिन सुख दुःख का दुःख ने खबर लिया तब सुख का,   दुःख बोली ओ! प्यारी बहना कितना मुस्किल तुमसे मिलना   रहती कहां?नहीं हो दिखती हर कोई चाहे तुमसे मिलना,   सुख ने दुःख को,गले लगा कर भर मन में मुस्कान,मनोहर,  …

  • सूर्योदय | Suryoday par kavita

    सूर्योदय ( Suryoday )   पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली। रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।   पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई। भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।   सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई। हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही…

  • मैं नदी का शोर हूँ

    मैं नदी का शोर हूँ ( पूर्णिका ) मैं नदी का शोर हूँ मैं हूँ परिंदों का बयान, काट सकते हो अगर तो काट लो मेरी ज़ुबान। मैं अगर मिट्टी महज़ होता दफ़न आसान था।मैं हवा हूँ, रोशनी हूँ छेंक लूंगा आसमान । बिक रहे हैं ख़ुशनुमा नक़्शे खुले बाज़ार मेंखेत में उगता नहीँ हंसता…

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *