Haar Kabhi na Swikar Kar

पर हार कभी न स्वीकार कर | Haar Kabhi na Swikar Kar

पर हार कभी न स्वीकार कर

( Par haar kabhi na swikar kar )

 

दर्श पथ कंटक बाधा ,
किंचित नहीं घबराना ।
थोड़ा चिंतन मनन कर,
मूल कारण पत्ता लगाना ।
फिर लगा कर दुगुनी ताकत,
अदम्य सी एक उड़ान भर ।
पर हार कभी न स्वीकार कर… ।।

बुलंद हौसलों संग होती,
हर मंजिल आसान ।
संघर्ष सीमा उस पार ,
मिलता सुंदर सा जहान ।
श्रम निष्ठ तपिश सह,
हो जा पसीने संग तर ।
पर हार कभी न स्वीकार कर…।।

आत्मविश्वास मैत्री पर,
जो आगे नित्य बढ़ता ।
नव्य भव्य शिखरों पर,
कीर्तिमान वो ही गढ़ता ।
प्रसून चाह राह पर,
कभी न रख कांटों का डर ।
पर हार कभी न स्वीकार कर…।।

कभी दिग्भ्रमित होने पर,
अभिप्रेरणा अंतर मित्र ।
अर्जुन सी निगाहें रख,
उरस्थ भाव सारे पवित्र ।
फिर वरण कर सफलता ,
देख सतत कर्म साधना असर ।
पर हार कभी न स्वीकार कर…।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

श्री राम कथा | Shri Ram Katha

Similar Posts

  • अनहोनी | Kavita anhoni

    अनहोनी ( Anhoni )   अनहोनी सी घट रही अब दो देशों की लड़ाई में विश्वयुद्ध के कगार पे जग सदी जा रही खाई में   लड़ाकू विमान बमबारी विध्वंसक तबाही लाते महासमर होता तभी आपस में मतभेद हो जाते   जब युद्ध छिड़ा आपस में भीषण नरसंहार हुआ शहर के शहर खत्म हो गए…

  • सोनू-सूद | Sonu Sood par kavita

    “️️सोनू-सूद” ( Sonu Sood )    जन-जन से उसका रिस्ता है, इंसान नहीं वो”फरिस्ता”है || 1. एक द्रश्य देख दिल दहल उठा, उन बेसहाय् परिवारों का | जो निकल पड़े भूँखे प्यासे सब, पैदल ही उन लाचारों का | दिल कांप उठा आँखे बरसीं, फिर टीम बनाई यारों की | बन मसीहा आया सोनू सूद,…

  • प्रभु वंदना | Prabhu Vandana

    प्रभु वंदना ( Prabhu Vandana ) (  मनहरण घनाक्षरी छंद 8,8,8,7 वर्ण )   दीनबंधु दीनानाथ सबका प्रभु दो साथ संकट हर लो सारे विपदा निवारिये   रण में पधारो आप जनता करती जाप सारथी बन पार्थ के विजय दिलाइये   मन में साहस भर हौसला बुलंद कर जन-जन मनोभाव सशक्त बनाइये   मुरली की…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • सृजन के देव विश्वकर्मा | Vishwakarma ji par kavita

    सृजन के देव विश्वकर्मा ( Srijan ke dev vishwakarma )   नवसृजन के आदिदेव सृजक विश्वकर्मा महाराज। अस्त्र-शस्त्र आयुध पूजा साधक करते पूर्ण काज।   कलाकार करे ध्यान आपका झोली विद्या से भरते। भवन निर्माण कला कौशल शिल्पी साधना करते।   भित्ति चित्र काष्ठकला स्वर्ण रजत भूषण जवाहरात। मुंह बोले मूर्तिकलाये चित्रकारी की हो अनोखी…

  • पुलिस | Police par Kavita

    पुलिस ( Police )   हम हिन्दुस्तान के वीर सिपाही, मिलकर रहते है सब भाई भाई। चाहें कितनी हो यहाँ कठिनाई, पर खुशियों में बाॅंटे हम मिठाई।। कंधे पर रहती यह सदा बन्दूक, कोत में रखें है ऐसे कई सन्दूक। गोला बारूद, पिस्टल और गन, इनसे बचें नहीं कोई भी दुश्मन।। चाहें कितना कोई जोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *