Poem Rama Sugriva

श्री राम कथा | Shri Ram Katha

श्री राम कथा

( Shri Ram Katha )

 

श्री राम कथा वंदन शुभकारी

त्रेता युग हिंद अखंड धरा,अयोध्या नगरी अनूप ।
दिव्य भव्य रघुवंश कुल,दशरथ लोकप्रिय भूप ।
कैकयी सुमित्रा कौशल्या,तीन राज राज्ञी गुणकारी ।
श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।।

राम भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण,चार आज्ञाकारी पुत्र ।
श्रवण प्राण हरण कारक,राजा दुःख कष्ट सूत्र ।
कैकयी प्रदत्त वर अहम,राम श्रृंगार वल्कलधारी ।
श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।।

चौदह वर्ष वनवास,पतिव्रता धर्म भ्राता प्रेम शीर्ष ।
सीता लक्ष्मण संग गमन,समर्पण व्यंजना उत्कर्ष।
भरत चाह उर्मिला विरह,युग युगांतर उत्कंठाधारी ।
श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।।

शापित वन्य प्राणी हित,वनवास सम वरदान।
विमुक्ति पाप शाप,सौभाग्य राम दर्शन विधान ।
मैत्री सुग्रीव विभीषण संग,हनुमान सेवाचारी।
श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।।

ऋषि कृपा भरद्वाज तापस,वाल्मिकी सह वशिष्ठ ।
अत्रि अनुसया सुतीक्ष्ण,शरभंग अगस्त्य भेंट शिष्ट ।
जटायु शबरी नारद दर्श, पुनीत प्रेरणा अधिकारी ।
श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।।

लंका नरेश रावण वध,अहंकार असुरता मूल अंत ।
सत्य अच्छाई नित वरण,विजय श्री आह्लाद अनंत ।
मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र ,आदर्श नैतिक आज्ञाकारी।
श्री राम कथा वंदन शुभकारी ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

कृत्रिम बुद्धिमत्ता | Kritrim Buddhimatta

Similar Posts

  • हिंदी मेरी मां है, पीपल की छांव है

    हिंदी मेरी मां है एक रात ख्वाब में आई, हिंदी मांसुनाने लगी अपनी दास्तांमैं तुम्हारी मां हूं, पीपल की छांव हूंसुबह उठती हूं, प्यार से जगाती हूं,लोरी प्रेम की हर दिन सुनाती हूंव्यथित मन अब टूटने लगामुझको सब अब लूटने लगातुम भी चुप, सब कुछ सह जाते हो,जानकर भी अनजान रह जाते होमेरे चंद्र को…

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • मन का डर | Man ka Dar

    मन का डर ( Man ka Dar )   चलते चलते न जाने कहाँ तक आ गये हैं, कामयाबी की पहली सीढ़ी शायद पा गये हैं, कुछ पाने का जूनून आँखों में है बसा हुआ मगर पहला क़दम रखूं कैसे डर ये सता रहा, ख़ुद पर इतना यक़ीन कभी किया ही नहीं, कुछ जीत लेने…

  • महज | Poem in Hindi on Mahaj

    महज ( Mahaj )    महज रख देते हाथ कंधों पे, दर्द ए पीर सब हवा हो जाती, ना गम का होता ठिकाना कहीं, ना हालत कहीं ये बिगड़ पाती। महज तेरे आ जाने से ही सही, खुशियां भी मेरे घर चली आई, खिल उठा दिल का सारा चमन, मन की बगिया सारी हरसाई। महज…

  • लाचार नारी | Poem on nari in Hindi

    लाचार नारी ( lachar nari )    एक नारी थी वक्त की मारी थी दुनिया में कोई बेचारी थी। मानवता का स्वांग करने वालों पे फिर भी चोट भारी थी।   लाचार नारी तड़पती रही दर्द से लोग वीडियो बनाते रहे। दरिंदो की दरिंदगी वो वहशीपन का नाना खेल रचाते रहे।   दुनिया की भीड़…

  • शिक्षा | Poem shiksha

    शिक्षा ( Shiksha )   जगत में शिक्षा है आधार। शिक्षा बिना धुंध सा जीवन शिक्षा मुक्ती द्वार।। जगत में० ।। अनपढ़ मूढ़ निरक्षर क्या -क्या शव्द बुलाते जाते, इन लोगों से भेड़ बकरियां पशु चरवाये जाते, पढ़ें -लिखे मुट्ठी भर लोग तब करते अत्याचार।। जगतमें० ।। शिक्षा बिना न मिले नौकरी दर-दर ठोकर खाये,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *