Makar Sankranti

मकर संक्रांति | Makar Sankranti

मकर संक्रांति

( Makar Sankranti )

( 2 ) 

मकर संक्रांति का है पर्व महान,
है यह समर्पित सूर्य भगवान।
कहें लोहड़ी, खिचड़ी उत्तर में,
पूर्व बिहू,दकन पोंगल से जान।।

पौराणिक सुने एक कथा महान,
श्रीहर्ष आते, करते कुम्भ स्नान।
अपना संचित सब धन औ धान्य,
सब याचकों को कर जाते दान।।

हम भी ब्रह्म मुहूर्त में कर स्नान,
अर्क देकर पूजै सूर्य भगवान।
तिल लड्डू, गुड़,खिचड़ी का ,
भोग लगा, दें वंचितों को दान।।

भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’
शिक्षक सह साहित्यकार
इटावा उत्तर प्रदेश

( 1 ) 

मकर संक्रांति पर्व सुहाना,
स्वच्छंद रूप से पतंग उड़ाना।
उत्तरायण हुए सूर्य देवता,
इनको हृदय से अर्द्ध चढ़ाना

दान पुण्य खिचड़ी कर आना,
पावन सरिता में डुबकी लगाना।
मन में जगा कर प्रेम-भाव को,
सबको मन से तिल गुड़ खिलाना।

रंग- बिरंगी मोहक पतंगों से,
सजा ये नीला-नीला आसमान।
बच्चे ,वृद्धजन और नवयुवक की
खुशियों का है नहीं कोई अनुमान।

मकर संक्रांति की पावन बेला,
तिल -तिल बढ़ते जाते हैं दिन।
मद्धिम -मद्धिम बढ़ती है धूप,
मुस्कुराती सूर्य की चंचल किरण ।

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

चंदन | Chandan

Similar Posts

  • अटल जी | Atal Bihari Vajpayee

    अटल जी ( Atal Ji )   अटल जी ने अटल लिया, संज्ञान अटल के लिए, सफर-ए-जिंदगी किया, अपने ही वतन के लिए। 25 दिसंबर 1924 में, जन्म ग्वालियर में लिए, 16 अगस्त 2018 में, स्वर्गवास दिल्ली से हुए। देश के 10 वें प्रधानमंत्री, तीन बार भारत में रहे, हिंदी कवि और पत्रकार, प्रखर वक्ता…

  • रक्षाबंधन का बसंत | Raksha Bandhan ka Basant

    रक्षाबंधन का बसंत  ( Raksha Bandhan ka Basant )    अब न रिस्तों का होगा अंत रक्षा बंधन का आया है ले लेकर खुशियों का बसंत अब न रिस्तों का होगा अंत।   रंग बिरंगे उन धागों का गुच्छ अनोखा अनुरागों का, गांठ बांध कर प्रीति सजाकर अरुण भाल पर तिलक लगाकर,   दीप जलाकर…

  • नहीं ह्रदय स्वीकार | Nahi Hriday Swikar

    नहीं ह्रदय स्वीकार ( Nahi Hriday Swikar ) ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन, जीवन है निस्सार। धड़कन निरपराध है बंदी ,तन बस कारागार।। सांसों सांसों में जलती है ,अखंड प्रेम की ज्योति। कह देती हूं आज तेरे बिन, नहीं ह्रदय स्वीकार। ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन जीवन है निस्सार। याद तुम्हारी बनी है…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • मेरा वतन मेरी चाहत | Mera Watan Meri Chahat

    मेरा वतन मेरी चाहत ( Mera Watan Meri Chahat ) मेरा देश मेरा वतन तुझे नमन ए मेरे वतन हम फूल तू है चमन तुझसे ही है यह तन मन। आंख जो कोई उठाएं आग दरिया में लगाएं दुश्मन को सीमा पार भगाएं तिरंगे को चारों दिशाओं में फहराएं। तेरी खातिर सैकड़ों मर भी जाएं…

  • कलयुग में राम पधारे | Kalyug me Ram Padhare

    अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे हिय तरंग दिव्यता स्पंदन, सकारात्मक संपूर्ण परिवेश । सघन तिमिर अस्ताचल बेला, सात्विकता उन्मुख मनुज आवेश । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व, नव्य कांति सृष्टि मंडल पसारे । अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।। घर बाजार गांव शहर, स्वच्छता विशेष अभियान । अज्ञान अंधेरा मूल दूर, रक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *