Hairan Hoon

हैरान हूं | Hairan Hoon

हैरान हूं

( Hairan hoon ) 

 

हो गई हैरान हूं इस जिंदगी को देखकर
दोस्ती को देखकर इस दुश्मनी को देखकर।

आ गए वो अंजुमन में साथ लेकर रौनकें
हो गया मालूम सबको रौशनी को देखकर।

रोज़ होते वो ख़फ़ा अबके मनाया भी नहीं
दिल भरा इस बार उनकी बेरुख़ी को देखकर।

इक फ़कत मैं ही नहीं मद्दा यहां पर जानिए
शहर पूरा है फ़िदा दिलकश परी को देखकर।

अब किताबें जिंदगी में हैं बचे सफ़हात कुछ
मौत ठहरी कब भला किस आदमी को देखकर।

जीतने का हो जुनूं तो प्यास को कुछ यूं बढ़ा
ख़ुद समंदर पास आए तिश्नगी को देखकर।

अब सताने में नयन आने लगा उनको मज़ा
दिल परीशां हो गया इस दिल्लगी को देखकर।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बेहाल हर घड़ी | Behal har Ghadi

Similar Posts

  • पर तू बदल गया | Par tu Badal Gaya

    पर तू बदल गया ( Par tu Badal Gaya ) मौसम विसाले यार का फिर से निकल गयामैं तो वहीं खड़ी रही पर तू बदल गया मिसरे मेरे वही रहे मौज़ूं फिसल गयामेरी ग़ज़ल पे तेरा ही जादू जो चल गया ममनून हूँ सनम मैं करूँ शायरी नईनज़रों पे मेरी तीर मुहब्बत का चल गया…

  • बड़ा नादान है तू | Bada Nadan Hai tu

    बड़ा नादान है तू ( Bada Nadan Hai tu ) बड़ा नादान है तू बेवजह हलकान होता है समझ पाना मिज़ाज -ए-यार क्या आसान होता है। लबों पे मुस्कुराहट कहर लेकिन दिल में रखते हैं नया इक रोज़ ज़ारी क़त्ल का फ़रमान होता है। हमारे दिल में क्या है क्या नहीं सब जानता है वो…

  • सोच में डूबा दिल है | Soch mein Dooba Dil hai

    सोच में डूबा दिल है ( Soch mein dooba dil hai )   सर पर रोज़ खड़ी मुश्किल है हर पल सोच में डूबा दिल है ज़ख्म मिले ऐसे अपनों से दिल रहता हर पल बेदिल है कांटों ने घेरा है ऐसा फूल न उल्फ़त का हासिल है पहरा है इतना दुख का ही हाँ…

  • वो चार लोग थे | Wo Char Log The

    वो चार लोग थे ( Wo Char Log The ) झूठों के बादशाह थे मक्कार लोग थेहमको सही जो कहते थे वो चार लोग थे इल्ज़ाम झूठा हम पे लगाते थे बेसबबक़ातिल थे ख़ुद ही और गुनहगार लोग थे वल्लाह बेज़ुबा थे यूँ मज़लूम भी बड़ेरहते थे बंदिशों में भी लाचार लोग थे चालें समझते…

  • क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआ

    क्या हुआ कैसे हुआ क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआजो हुआ वो था नहीं सोचा हुआ फिर से रस्ते पर निकल आए हैं लोगफिर से देखा वो ही सब देखा हूआ दर्द तन्हाई अंधेरा सब तो हैंमैं अकेला तो नहीं बैठा हुआ उड़ गयी उल्फ़त किसी दीवार सेधूप में धुंधला गया लिख्खा हुआ इक रियासत…

  • रौशन करें | Roshan Karen

    रौशन करें ( Roshan Karen ) तीरगी में प्यार का ऐसा दिया रौशन करेंहो उजाला जिसका हर सू वो वफ़ा रौशन करें लुत्फ़ आता ही कहाँ है ज़िन्दगी में आजकलमौत आ जाए तो फिर जन्नत को जा रौशन करें मतलबी है ये जहाँ क़ीमत वफ़ा की कुछ नहींहुस्न से कह दो न हरगिज़ अब अदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *