भजन हनुमान जी का | Hanuman Bhajan lyrics

भजन-हनुमान जी का

 

ओ भोले हनुमान मैं निशिदिन करूँ तुम्हारा ध्यान।
सियाराम के प्यारे सबका करते तुम कल्यान।।

प्रभु के संकट में भी तुमने उनके काज बनाए
राम मुद्रिका सीता मय्या तक तुम ही पहुँचाए
जला के लंका हिला दिया था रावण का अभिमान।।
सियाराम के—–

अपने भक्तों की विपदा में तुरंत दौड़ कर आते
राम के भक्तों पर भी अपना दया भाव बरसाते
राम काज में सदा दिया है अपना भी अनुदान ।।
सियाराम के—-

लक्ष्मण के जब शक्ति लगी तो संजीवन भी लाए
नागपाश से राम लखन के बंधन मुक्त कराए
राम की सेवा ऐसे समझी जैसे हो वरदान ।।
सियाराम के—

राम भक्ति से बनी है जग में तेरी ऐसी गरिमा
कलियुग में दोहराता है जन जन तेरी ही महिमा
राम के अनुजों ने भी तुझको दिया सदा सम्मान।।
सियाराम के—–

जहाँ भी अंजनि नंदन होता तेरे नाम का फेरा
काली रातों में भी हनुमन लगता वहाँ सवेरा
साग़र के भी प्रेम का रख लो भगवन अब तो मान ।।
सियाराम के प्यारे सबका करते तुम कल्यान ।।
ओ भोले हनुमान मैं निशिदिन करूँ तुम्हारा ध्यान ।।

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

मुदाम–निरंतर, हमेशा

यह भी पढ़ें:-

स्वर्णिम साँझ सवेरे | Sanjh Savere

Similar Posts

  • मस्ती | Masti

     मस्ती  ( Masti )   रहा नहीं वह दौर अब कि आकार पूछेंगे कुछ आपसे आप बैठे रहे यूं ही हो गए हैं वह घोड़े रेस के सलाह लेने की आदत नहीं देने के फितरत है उनकी पढ़ी होंगी आप किताबें वो माहिर हैं डिजिटल के सिमट रही खबर आपकी अखबार के पन्नों में हो…

  • क्रोध है ऐसी अग्नि | Krodh par Kavita

    क्रोध है ऐसी अग्नि ( Krodh hai aisi agni )    खुशियों से भरा रहता है उन सब का जीवन, सकारात्मक सोच रखें एवं काबू रखते-मन। काम क्रोध मद लोभ मात्सर्यो से जो रहे दूर, बुद्धिमान कहलाते है दुःखी नही रखते-मन।। ज्ञानी होकर भी रह जाते वो व्यक्ति-अज्ञानी, बदले की ये भावना जिन व्यक्तियों ने…

  • मायड़ की ममता | Maayad ki Mamta

    रब बुला दो दुनिया से दिल भर गया रब बुला दोदुनिया से दिल उठ गया अब बुला दो बंद मुठ्ठी आया ख़ाली हाथ जाना जीना नहींदुनिया से दिल ऊब गया रब बुला दो बिना लंगोटी नंगे बदन आया कफ़न ओढ़ जाऊंगादुनीया से दिल बदल गया रब बुला दो छल कपट झपट कर धन दोलत जोडी…

  • चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी

    चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष हिंदू धर्म रामनवमी अनूप पर्व , सर्वत्र उमंग हर्ष उल्लास । परिवेश उत्सविक अनुपमा, रज रज राम राग रंग उजास । जनमानस भाव विभोर हर्षल, आध्यात्म ओज मनोरमा अधिशेष। रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष ।। चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी, राघव दशरथ अवतरण पर्व ।…

  • है वह एक फूल | Hai Vah ek Phool

    है वह एक फूल ( Hai vah ek phool )    है वह एक फूल नाजुक सी जिसे हर कोई पाना चाहता है छूना चाहता है और करना चाहता है महसूस इसी उधेड़ बुन में तोड़ देते हैं लोग उसे अपनी डाली से और देते हैं नोच सूख जाती है वह भी बिन कहे अपने…

  • ननिहाल | Kavita Nanihal

    ननिहाल ( Nanihal ) नानी का घर ननिहाल, छुट्टियों में मौज मनाते हैं। मां के संग में कई दिनों, हम ननिहाल हो आते हैं। मामा मामी मौसी मौसी, लाड दुलार भरपूर करते। नाना नानी हंस हंस कर, सिर पर अपने हाथ धरते। खेलकूद मटरगश्ती का, अद्भुत ठौर ठिकाना है। स्कूल की छुट्टियों में हमें, फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *