Deepotsav

दीपोत्सव | Deepotsav

दीपोत्सव

( Deepotsav ) 

 

कातिक मास अमावस रैन बिना घर कंत जले कस बाती।
खेतन में पसरी बजरी डगरी बहु चोर फिरें दिन राती।
गावत गान पिटावट धान कटी उरदी कृषिका पुलकाती।
घात किए प्रिय कंत बसे परदेश न भेजत एकहुँ पाती।।

चंचल चित्त चलै चहुँ ओर गई बरखा अब शीत समानी।
छाछ दही घर की बिसरे घृत बेसन व्यंजन माखन पानी।
जोहत बाट न नींद लगै कस आवत गेह न मोर परानी।
झांसन में कतहूँ पड़िगै सुधि भूल गये सब बात पुरानी।।

टीस उठे हिय में तगरी अपराध न नाथ बतावत आई।
ठेसर देत पड़ोसिन रोज कहे विष बैन न जात सहाई।
डोलत चक्कर आवत है तन छीन भई सँवरान गुराई।
ढांढ़स नाहि बँधै मन में तिउहार पै नैनन नीर बहाई।।

तेल भरे बहु दीप सजे हमकौ अँधियार लगै जग माहीं।
थापन पै मृदु ढोल बजै चमकै चकरी बहु बिम्ब लखाहीं।
दीप कतार हजार लगी भरतार बिना नहिं मोहि सुहाहीं।
धीरज के तुम शेष अधारहिं संगहि दीप जलावत नाहीं।।

 

लेखक: शेषमणि शर्मा”इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

इनकार पर | Inkaar Shayari in Hindi

Similar Posts

  • Saraswati Vandana | सरस्वती वन्दना

    सरस्वती वन्दना ( Saraswati Vandana )   हे चन्द्र वदना ज्ञानदा, माँ भारती पदनिलया। बागीश्वरी सुरवन्दिता, चतुरानन साम्राज्या।   हे हंसवाहिनी श्रीप्रदा, हे महाभद्रा वरप्रदा। सौदामिनी वीणापणी, जटिला भामा भोगदा।   हे वाग्देवी भारती, माँ महाश्वेता शिवानुजा। इस सृष्टि की सम्पूर्णता, रस रंग की माधुर्यता।   तुमसे ही पुस्तक ज्ञान है, इस शेर को सम्मान…

  • दलबदल | व्यंग्य रचना

    दलबदल ( Dalbadal ) शर्म कहां की, कैसी शराफत, सिध्दांत सभी, अपने बदल ! मिलेगी सत्ता, समय के साथ चल! दे तलाक़, इस पक्ष को, उसमें चल ! हो रही है, सत्ता के गलियारे, उथल-पुथल! तू भी अपना, मन बना, वर्ना पछताएगा कल! सब करते हैं, तू भी कर! चिंता कैसी, किसका डर? पंजा नहीं,ना…

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

  • कमल खिलाना ही होगा | Kamal

    कमल खिलाना ही होगा ( Kamal khilna hi hoga )    सकल जगत कल्याण हेतु तुमकों आगे आना होगा। हिन्दू हो हिन्दू के मन में, रिद्धंम जगाना ही होगा। भारत गौरव का इतिहास, पुनः दोहराना ही होगा। भय त्याग के हिन्दू बनकर, तुम्हे सामने आना होगा। दबी हुई गरिमा गौरव से, गर्त हटाना ही होगा।…

  • दिल की अभिलाषा | Dil ki Abhilasha

    दिल की अभिलाषा ( Dil ki abhilasha )    चाह नहीं मैं चाहत बनकर प्रेमी-युगल को तड़पाऊं चाह नहीं, खिलौना बनकर टूटू और बिखर जाऊं चाह नहीं, पत्थर बनकर निर्मम,निष्ठुर कहलाऊं चाह नहीं, बंधन में पड़कर स्पंदन की प्रीत जगाऊं चाह मेरी है धड़कन बनकर रहूं सदा कुर्बान और तिरंगे में लिपट कर हो जाऊं…

  • दुनिया | Poem on Duniya

    दुनिया ( Duniya )   है  कितनी  आभासी  दुनिया, कुछ ताजी कुछ बासी दुनिया।   किसी की खातिर बहुत बड़ी है, मेरे  लिए   जरा  सी  दुनिया।   युगों-युगों  से  परिवर्तित है, फिर भी है अविनाशी दुनिया।   चमक  दमक के पीछे भागे, हैं दौलत की प्यासी दुनिया।   सबको शिकायत है दुनिया से, फिर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *