हे सरकार! कुछ तो करो

हे सरकार ! कुछ तो करो | Political kavita

   हे सरकार ! कुछ तो करो 

( Hey sarkar kuch to karo )

 

हे सरकार! कुछ तो करो
क्यूँ छोड़ दिया मरने को
सड़कों और पटरियों पर
दर-दर की ठोकरें खाने को
खाने को तरसने को।

हे सरकार! कुछ तो करो
क्या बीत रही है उन
गर्भवती और नव माताओं पर
सड़कों पर जन्म देते हुए
कितनी पीडाओं को सहन करती है
सड़क या पटरी के किनारे
भीषण गर्मी में।

हे सरकार! कुछ तो करो
उन पैदल चलती माओं के लिए
जो भूखी -प्यासी नंगे पैरों
गोद में उठा चलती बच्चे को
कैसे सहन करती है दर्द को
बीच राहों पर ।

हे सरकार! कुछ तो करो
ये ओर कुछ नहीं चाहते
माँगते हैं बस दो जून का खाना
चाहते हैं वो घर जाना अपने
बस इतना कर दो हे सरकार!
पहुंचा दो अब उनको
अपने घर में।।

 

कवि: सन्दीप चौबारा

 फतेहाबाद

यह भी पढ़ें : 

हम मजबूर हैं | Mazdooron ki vyatha par kavita

Similar Posts

  • रिश्ते-आम कह दूॅ क्या?

    रिश्ते-आम कह दूॅ क्या? सुनहरी याद को जाम कह दूँ क्या? इस ह्दय को शमशान कह दूँ क्या ।।1। अब प्रतीक्षा सीमा से ज्यादा हो गई, अवतार कल्कि समान कह दूँ क्या ।।2। रोग पुराना होकर भी पुराना कहाँ? दवा तारीफ की सरेआम कह दूँ क्या ।।3। रास्ते भी मंजिल से खूबसूरत बन जाते, प्रेमी…

  • छोटी सी बात | Chhoti si Baat

    छोटी सी बात ( Chhoti si baat )    छोटी सी बात राई का पहाड़ बन गई। टूट गई घर की दीवारें तलवारें तन गई। जमीन का बंटवारा होना दिल बंट गए। अपनापन लाड प्यार दिलों से घट गए। मां-बाप औलाद का ताकते रहे चेहरा। गाढ़ी कमाई तिजोरी पे भी लगा पहरा। संयुक्त परिवार यहां…

  • देखते है | Dekhte Hain

    ( ऐसे तो कितने ही सारे अतुल सुभाष है जिन्हें कोई जानते नहीं है, उनमें से कुछ दुनिया में आज भी मौजूद है कुछ इस दुनिया से जा चुके हैं!! ) देखते है देखते है अब कौन हो हल्ला करेगा।देखते है अब कौन कैंडल जलाएगा। निर्दोष पुरुष बेमौत मरा है यह देखो,कौन जो खिलाफ आवाज़…

  • किसान | Kisan par kavita

     किसान  ( Kisan )   क्या करें मजबूर किसान….|| 1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान | सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान | बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी | भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी | क्या करें मजबूर किसान….|| 2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -सास बनने का जुनून

    सास बनने का जुनून ( Saas Banne Ka Junoon )   मेरे  पतझड  में  फूल  खिल  आया आज सुबह ही बेटे के लिए रिश्ता आया   मुझे भी  सास बनने का जुनुन चढ़ आया दिल में रंग बिरंगे फूलो का बगीचा उगाया   रिश्ते वालो की खातिर तव्वजो जम के की बेटे  की  खामियाँ  तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *