किसान

किसान | Kisan par kavita

 किसान 

( Kisan )

 

क्या करें मजबूर किसान….||

1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान |
सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान |
बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी |
भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी |

क्या करें मजबूर किसान….||

2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी होने लगी |
अब अंकुरित फसलें हुईं, कुछ पत्तियां दिखने लगी |
आसमान ने मुंह मोड लिया, बदलियां गुर्राने लगी |
चेहरा मुरझाया हो गया, बिजलियां भी डराने लगी |

क्या करें मजबूर किसान….||

3.कर्ज लिया कुछ ब्याज से, फिर पानी सींचा खेत में |
समय रहते नहीं दिया तो, ब्याज डबल बताया सेठ ने |
फरियाद की फसलें लहराईं, बहारें खुशियाँ ले आईं |
पकी फसल फिर पानी-ओले, चेहरे पर मायूसी छाई |

क्या करें मजबूर किसान….||

4.जैसे तैसे काटीं फसलें, खर्च भी नहीं हुआ बसूल |
जिसका नफा वो खुश है, घाटे वालों को लगा त्रिसूल |
सेठ के कर्ज का निवाला, उसके गले मे अटक गया |
अगली दिन खबर आई, किसान फांसी मे लटक गया |

क्या करें मजबूर किसान….||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

झाडू वाला | Jhadu wala | Kavita

 

Similar Posts

  • सूर्योदय | Suryoday par kavita

    सूर्योदय ( Suryoday )   पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली। रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।   पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई। भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।   सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई। हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही…

  • अब मैं तुम्हें चाहने लगा

    अब,मैं तुम्हें चाहने लगा अंतरंग विमल प्रवाह, प्रीत पथ भव्य लगन । मृदुल मधुर चाह बिंब, तन मन अनंत मगन । निहार अक्स अनुपमा, हृदय मधुर गाने लगा । अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। जनमानस व्यवहार पटल, सर्वत्र खनक सनक । परिवार समाज रिश्ते नाते, सबको हो गई भनक । हर घड़ी हर पहर मुझे,…

  • ऐ चांद | Aye Chand

    ऐ चांद ( Aye Chand ) ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना भूखी प्यासी दिनभर की मैं बेकरारछलनी से करूंगी साजन का मैं दीदारशर्म से लाल होंगे तब मेरे गालपिया मिलन में देर न लगा जाना।ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथपूजा की थाल लिए, करवा हाथमांगूंगी…

  • वैशाखी | Baisakhi par Kavita

    वैशाखी ( Baisakhi )    लहलहाती फसल खेत में खुशियों की घड़ी आती है झूम उठते सब मस्ती में फसलें कटने को आती है गंगा धारा बह अवनी पे अवतरित हो जब आई वैशाखी का पावन दिवस हर्ष उमंग घट घट छाई खास खालसा सिक्खों का भावन नृत्य भांगड़ा भाई हलवा पूरी खीर जिमाए संग…

  • समय का न करें दुरुपयोग

    समय का न करें दुरुपयोग   समय का ना करों मित्र मेरे दुरुपयोग मुश्किल से मुश्किल घड़ी आने का बन रहा है योग देखों, दिख रहा है महंगाई का प्रकोप झेलना पड़ रहा है भारी इनका रौद्र रूप योग समय का ना,,,,,,,,, भाग नहीं सकेंगे इनसे यह है बड़ा कठोर वियोग इसमें समाएं जा रहा…

  • बरसो बादल | Kavita Barso Badal

    बरसो बादल ( Barso Badal )   प्रतीक्षा पल पल करती अंखियां अब तो सुन लो मानसून बात हमारी, इंतजार कर अब ये नयन थक गए कब बरसोगे रे बादल तुम प्यारे।। इस धरती के तुम बिन मेघा प्यारी सारे पौधे,वन उपवन गए मुरझाये, तुम बिन नही कोयल कूके अब लता पताका पुष्प गए कुम्हलाये।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *