फ़र्क नहीं पड़ेगा

फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

फ़र्क नहीं पड़ेगा

( Fark nahi padega )

 

बहुत सारी खामियां है मुझमें

तो क्या हुआ……?

तुमने कभी उन ख़ामियों को

क्या मिटाना चाहा कभी….?

नहीं ना…….!

 

तुम चाहते ही नहीं थे

कभी कि हम भी उभर पाएं

और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें

तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी

हम तुम्हारे साथ चल सकें……!

 

हममें बस इतनी ही कमी है कि

हम हमेशा तुम्हारा साथ चाहते थे

हमने सिर्फ़ तुम्हारी खैरियत चाही

लेकिन क्या कभी तुमने

चाहा है कभी मन से………!

 

ठीक है……! जैसा तुम चाहो

हमने कभी तुमसे

कुछ नहीं चाहा सिर्फ़ प्यार के

लेकिन तुम तो वो भी नहीं दे पाए

हम उससे भी वंचित रह गए………!

 

तुम्हें तो इतना भी हक़ नहीं है कि

पूछ सको मुझसे कि कैसे हो

कैसे गुज़र रही है जिंदगी…..?

तुम्हें क्या….? तुम मौज करो

हम तो काट लेंगे जैसे -तैसे

कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ेगा मुझे……..!!

 

?

Similar Posts

  • ਕਿਤਾਬੀ ਮੋਹ

    ਡਾ. ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਫ਼ਲਕ ਜੇ ਕਿਤਾਬਾਂ ਸੰਗ ਦੋਸਤੀ ਨਾ ਹੁੰਦੀ ਹਰਫ਼ਾਂ ਸੰਗ ਪਿਆਰ ਨਾ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਮੈਂ ਵੀ ਘਰ ਦੀ ਚਾਰ-ਦੀਵਾਰੀ ਅੰਦਰ ਭੁਰਪੁਰੇ ਲਿਉੜ ਲੱਥੇ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾ ਨੂੰ ਲਿੱਪਦੇ-ਪੋਚਦੇ ਖਪ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਸ਼ੁਕਰ ਮੇਰੇ ਰੱਬਾ! ਤੂੰ ਮੈਨੂੰ ਹਰਫ਼ਾਂ ਰਾਹੀਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਲੜ ਲਾਇਆ ਤਨਹਾਈ ਦੀਆਂ ਧੁੱਪਾਂ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਮਟੇ ਤਜਰਬਿਆਂ ਨੇ…

  • बताओ कौन ?

    बताओ कौन ? ***** परिस्थितियों का मारा बेचारा! थका-हारा लिए दो सहारा चल रहा है चला रहा है सातवीं बार आगे आगे जा रहा है! देखिए आगे क्या हो रहा है? किधर जा रहा है? लड़खड़ा रहा है या निकल जा रहा बेदाग? अभी तक तो नहीं लगे हैं उसे कोई दाग! सिवाए कुछ आरोपों…

  • बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह

    बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह देशभक्ति का खून रग-रग में दौड रहा था,स्वाभिमान से दुश्मनों को वह तोड रहा था।देश खातिर साहसी सर झुकाते रहे गुरूवर,तलवार धर्म पर बलिदान हेतु मोड़ रहा था। राष्ट्रभक्त, धर्मनिष्ठ, त्यागी वीर गुरु गोविन्द,धन्य गुजरी माता, पिता तेगबहादुर और हिन्द।खालसा पंथ निर्माण कर सिक्ख किया एकजुट,बचपन से कुशल कवि दार्शनिकता दौड…

  • साथ तुम आ जाओ | Geet

    साथ तुम आ जाओ ( Sath tum aa jao )   आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ मेरे यार, साथ तुम आ जाओ। मातृभूमि का वंदन करते, सीमा पर सेनानी लड़ते। रणभूमि में उतर जरा तुम, दो-दो हाथ दिखा जाओ। आ जाओ आ जाओ……   जो पत्थर के बने हुए हैं, कुछ वर्षों से तने…

  • शिक्षकवृंद | Shikshak Vrind

    शिक्षकवृंद ( Shikshak Vrind )    जीवन पथ मूर्धन्य बना ,शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से तन मन सज संवर , अनुपम मंगल पावन । सतत ज्ञान ओज वृष्टि, दृष्टि हरित सावन । उर पटल प्रफुल्लित, सदा अनूप पुनीत दर्श से । जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से ।। निर्मित अभिप्रेरणा आरेख ,…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *