हे कान्हा | Hey Kanha

हे कान्हा

( Hey kanha )

 

हे कान्हा हे गिरिधर मुरली मनोहर बंशीधर,
हम दीन दुखियों पर कुछ कृपा कर।
हे गोप ग्वालों के रक्षक हे मधुर मुरली बजैया,
हे गोपियों की इच्छा रखने उनके संग महारास रचैया।
धरती का बोझ घटाने खातिर लिया था तुमने अवतार,
भक्तों की रक्षा करते करते दिखलाए कई चमत्कार।
गोकुल की रक्षा करने तुमने गोवर्धन भी उठाया था,
कर्तव्य बोध का ज्ञान अभिमानी इन्द्र को सिखाया था।
तुम्हारे साथ रहकर गोप सखा मधुर गोरस पीते थे,
तुम्हारा साथ पाकर ही तो पांडव रण में जीते थे।
जैसे तुमने सुदामा के साथ दोस्ती निभाई थी,
राजसभा में द्रोपति की लाज तुम्ही ने तो बचाई थी।
गोकुल से लेकर वृंदावन तक फैली तुम्हारी भक्ति थी,
हंसते हंसते असुरों को मारे ऐसी अनुपम शक्ति थी।
अब देर न करो हे मुरारी आस अब सिर्फ तुमसे है,
हम भक्तों की लाज रखो अब यही विनती तुमसे है।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/shikshak/

Similar Posts

  • चल छोड़ दे दारू | Kavita chal chhod de daru

    चल छोड़ दे दारू ( Chal chhod de daru )   चल छोड़ दे दारू जरा तू फोड़ दे बोतल। मत लड़खड़ा प्यारे संभल संभल के चल। करना है नशा तो कर जरा तू स्वाभिमान का। धरती का लाल सपूत अन्नदाता किसान सा। अभिमान का त्याग करके संभाल अपनों को। शुभ कर्म कर संसार में…

  • वसंत आया है | Basant Aaya hai

    वसंत आया है ( Basant aaya hai ) सुना है, एकबार फिर से बसंत आया है, एक बार फिर से बसन्ती बहार लाया, खेतों में फिर से पीली सरसों महक। उठी है, बगियां में नए फूलों का आगमन हुआ है, एक बार फिर से फसलें लहलहा उठी है, फिर से पेड़ों पर नए पत्तों का…

  • सेल्फी | Selfie

    सेल्फी ( Selfie )  सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग आत्ममुग्धता का पर्याय, खुशियों का महासागर । परम प्रथम श्री काज , सर्वत्र असीम आदर । आत्म प्रेम अभिव्यंजना , भर जीवन आनंद रंग । सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग ।। आधुनिक युग यह जतन, सम जप तप साधना । भगवान पूर्व…

  • किसान | Kisan par kavita

     किसान  ( Kisan )   क्या करें मजबूर किसान….|| 1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान | सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान | बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी | भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी | क्या करें मजबूर किसान….|| 2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी…

  • बाल गणेश | Poem Bal Ganesh

    बाल गणेश ( Bal Ganesh ) बाल गणेश ने थाम रखा है मोदक अपने हाथ में, मूषकराज जी रहते है हर पल उनके साथ में, शांत खड़े कोने में देख रहे ललचाई आँखों से सोच रहे मुझे भी मोदक खाने को मिलेगा बाद में! कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’ सूरत ( गुजरात ) यह भी…

  • झोपड़ी में बसते हैं भगवान | Kavita

    झोपड़ी में बसते हैं भगवान ( Jhopdi mein baste hain bhagwan )   मेहनत मजदूरी जो करते, सदा चलते सीना तान। अटल रह सच्चाई पर, सबका करे आदर सम्मान।   शील स्वभाव विनय भाव, ईमानदारी गुण प्रधान। घट घटवासी परम प्रभु, झोपड़ी में बसते भगवान।   सबसे हिल मिलकर रहे, मदद करे अपना जान। ऊंच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *