कृष्ण जन्माष्टमी | Krishna Janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी

( Krishna Janmashtami ) 

 

काली घटा रात में छाई यमुना जब अपने तट आई
उफन उफन वो पैर पड़त है देखो जन्मे कृष्ण कन्हाई ।।

वासुदेव के आठवें पुत्र रूप में कृष्ण अष्टमी को प्रगट हुए
मात पिता के संकट मिटाने श्री नारायण धरती पर जन्मे।।

जन्म लिया पर देखो कैसी ,लीला धर ने लीला है रचाई,
अवतरण लेकर देवकी नंदन ने ,यशोदा की गोद थी पाई ।।

मात्र सुख को भोगती यशोदा,कौशल्या की पुनः अवतार
कैकई ने भी जन्म लिया था बनके देवकी कृष्ण की माई।।

गोकुल की गलियों में कान्हा बड़े हुए और खेल कूदे
ब्रजभूमि पर मिली जो राधा,बरसाने में मन था आधा ।।

बड़े हुए और कंस वध कर मुक्ति दिलाए मथुरा को
द्वारकाधीश बने जब कान्हा प्रेम सिखाया दुनिया को।।

राधा जिनकी परम प्रिय सखा,बिन राधा नहीं कृष्णा कहीं
कण कण हृदय में प्रेम बसा हैं ये अर्थ बतलाया दुनिया को।।

लक्ष्मी रूपी रुक्मणी से विवाह कर स्त्री का किया सम्मान,
सबकी रक्षा करते प्रभु जी, प्रेम की धारा बहती सदा समान ।।

भक्त तुम्हारे याद करें सदा तुम्हें, हृदय में तुमको ही बसाते हैं,
जब जब कृष्ण पुकारे हम प्रभु मिलने भक्तो से सदा ही आते है।।

है बंसी बजैया नटनगर मेरे आज यह त्यौहार हमारा है
बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रभु हम कृष्ण जन्माष्टमी मानते हैं।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन | Bharat Ratna Sarvepalli Radhakrishnan

Similar Posts

  • जाता हुआ दिसंबर | Kavita jata hua December

    जाता हुआ दिसंबर ( Jata hua December )   जाता हुआ ये दिसंबर देखो कुछ कह रहा है, बीते साल की स्मृतियों को , खुशियों संग विदा किया हैं।। आने वाले समय के भव्य , स्वागत के लिए तत्पर खड़ा मुख मंडल पर मुस्कान लिए, जाता हुआ ये दिसंबर कुछ कह रहा ।। आओ समेट…

  • भूख | Bhookh par Kavita

    भूख ( Bhookh )   भूख की कामना है मिले रोटियां रहे सम्मान ना या बिके बेटियां भूख की आग जलती है बुझती कहां? इसके आगे ना दिखती है जन्नत जहां।   आग में जलते देखा है बच्चे जवां भूख से जो तड़प करके देते हैं जां रोटियां हो कई दिन पुरानी तो क्या भूख…

  • वक़्त

    वक़्त ** वक़्त ने वक़्त से जो तुझको वक़्त दिया है, हृदय पर रखकर हाथ बोलो- साथ तूने उसके क्या सुलूक किया है? कभी गंवाए हो बेवजह- नहीं कभी सुनी उसकी, ना ही की कभी कद्र ही; यूं ही तेरे पांव से जमीं नहीं खिसकी। पढ़ाई के दौर में लड़ाई में रहे व्यस्त, देखो कहीं…

  • पीक चित्रकार | Kavita Pik Chitrakar

    पीक चित्रकार ( Pik chitrakar )   कुछ सीढ़ियाँ चढ़नें के बाद मुँह में जमा जर्दा व गुटखे का मिश्रित पीक बेचैन हो उठता है एक कोनें को देखकर जो कभी हुआ करता था साफ सुथरा सफेद कैनवास जिस पर पीक भरी कूँची से किसी चित्रकार ने शुरू किया था चित्र उकेरना फिर एक से…

  • गैरों की संगत | Gairon ki Sangat

    गैरों की संगत ( Gairon ki sangat )    ऐ दोस्त, संभल कर चल परख कर चल समझ कर चल क्योंकि गैरों की संगत अपनों को दुश्मन बना देती है।   ऐ दोस्त! समझना बड़ा मुश्किल है किसी के रुप को, पढ़ना बड़ा मुश्किल है बनावटी चेहरों को क्योंकि गुमराह सभी को अंधा बना देती…

  • फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर | Mohabbat ko Sare Aam

    फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर ( Phir humne mohabbat ko sare aam kar )    छुप छुप के दिल का बुरा हाल कर लिया सच जानिए तो जी का जंजाल कर लिया समझ जो आया,एक उम्र बीत जाने के बाद फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर दिया फिर हमने मोहब्बत को सरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *