हे रघुनन्दन | Hey Raghunandan

हे रघुनन्दन

( Hey Raghunandan )

 

लाया हूँ मैं भक्ति भाव से, मन मे भर कर प्यार।
हे रघुनन्दन जानकी बल्लभ, प्रीत करो स्वीकार।

नयना भर कर छलक रहे है, नेह नयन के भाव,
चरण पखारू अश्रुधार से, राम तुम्ही आधार।

सदियों से श्रापित भूमि को, आज मिला सम्मान।
त्रेता युग सा दमक रहा है, आज अयोध्या धाम।

है उल्लास जगत मे ऐसा, थन थन जागे भाग्य,
भारत में आया है जैसे, फिर रामराज्य वो महान।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

सनातन वैभव | Sanatan Vaibhav

Similar Posts

  • पतंग | Patang par kavita

    पतंग ( Patang ) *** पतली सी डोर लिए हवाओं से होड़ लिए गगन में उड़ता फर फर ऊपर नीचे करता सर सर। बालमन युवामन को यह भाए विशेषकर मकर संक्रांति जब आए। यूं तो सालों भर बिकता है पतंग, बच्चे उड़ाते होकर मलंग । लिए चलें पतंग सभी, मैदानों को जाएं, या फिर किसी…

  • विश्व शिक्षक दिवस | Vishva Shikshak Diwas

    विश्व शिक्षक दिवस ( Vishva Shikshak Diwas )   शिक्षक चेतना का चिराग मृदुल मृदु विमल वाणी, श्री चरण कमल वरदान । कृत कृत्य श्रेष्ठ उपमा, हृदय पुनीत संधान । दर्शन दिव्य दीप्त आभा , सुषुप्त सौभाग्य जाग । शिक्षक चेतना का चिराग ।। उर तरंग पावन झंकार, अलस सदा अति दूर । शोभित मन…

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

  • रोज खाएं मेथी दाना | Methi Dana

    रोज खाएं मेथी दाना ( Roj khaye methi dana )    रोज़ सुबह-सुबह खाना है खाली पेट मैथी का दाना, कई बीमारियों की रोकथाम के लिये ये है खज़ाना। भारत के सभी प्रान्तों में जिसकी खेती किया जाता, आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने जिसको औषधि माना।। खाली पेट खानें से जिससे यह मेटाबॉलिज्म बढ़ता, इन्सुलिन निर्माण होता…

  • रक्षाबंधन | Raksha Bandhan Kavita in Hindi

    रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan )    बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के हाथों में राखी बांधती है तो,…

  • चाँद की चाँदनी | Chand ki Chandni

    चाँद की चाँदनी ( Chand ki chandni )   चाँद की चाँदनी की नजर देखेंगे, मेरे दिल में है उतरी जिगर देखेंगे। थाम कर जो सितारे जमीं को रखे, उन सितारों का जा के हुनर देखेंगे। खौफ खाती है मौत देखो मेरे इश्क़ से, चाँदनी का वो चलके सहर देखेंगे। जिन्दा उसके बिना रह सकते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *