वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार

वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार | Hindi geet

वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार

( Wo chitthi patri wala pyaar : Geet )

 

 

याद बहुत आता है वह जमाना वह संसार
पलकों की बेचैनी वह चिट्ठी पथरी वाला प्यार

 

दो आखर पढ़ने को जाते महीनों गुजर
चिट्ठी मिलती ऐसे जैसे जीवन गया सुधर

 

कागज के संदेशों में हम फूले नहीं समाते
देख देख कर चिट्ठी को मन ही मन बतियाते

 

शब्द शब्द हर्षित कर जाते उमड़ता प्रेम अपार
दिल से दिल का रिश्ता वह चिट्ठी पत्री वाला प्यार

 

रोज निगाहें लगा देखना तक टक राहें निहारे
कभी अचानक हंस जाना कभी बाल संवारे

 

मन को बहुत लुभाता वह सुंदर सजीला संसार
याद बहुत आता है हमको चिट्ठी पत्री वाला प्यार

 

मोबाइल अब हो गया साधन सुगम बेतार
टूट रहे रिश्ते नाते आपस में रहा ना प्यार

 

फेसबुक और व्हाट्सएप पर बस चैटिंग ही चलती
अपने मतलब की सारी अब केवल सेटिंग चलती

 

दुनिया भर की सैर करे पड़ोसी को ना जाने
व्यस्त रहे मोबाइल में कैसे है ये अफसाने

 

मधुर मनोहर मनमोहक वह यादों का संसार
याद बहुत आता है वह चिट्ठी पत्री वाला प्यार

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सजा मां दरबार निराला | Navratri ke bhakti geet

 

Similar Posts

  • सावन | Sawn par Kavita

    सावन ( Sawan ) सावन सरस सुखमय सुधा बरसा रहा, कलियन के संग मधुकर बहुत हर्षा रहा।।   नभ मेघ गर्जत दामिनी द्युतिया रही, प्रिय कंत केहि अपराध बस न आ रहा।।   ज्येष्ठ की सूखी धरा तरुणित हुयी, मोरनी संग मोर बहु सुख पा रहा।।   बारिश की शीतल बूंदें तन जला रही, हे…

  • दिल को अब किसी की जरूरत नहीं | Dil ko Ab

    दिल को अब किसी की जरूरत नहीं ( Dil ko ab kisi ki jarurat nahi )   ढूंढ लेता खुशियां दिल कहीं ना कहीं। दिल को अब किसी की जरूरत नहीं। आ गया अब जीना दुनिया में दिल को। ठिकाना सुहाना प्रीत की सरिता बही। सिंधु लेता हिलोरें मोती बरसे प्यार के। मनमौजी मतवाला झूम…

  • भोर की किरण | Kavita

    भोर की किरण ( Bhor ki kiran )   भोर की पहली किरण उर चेतना का भाव है उषा का उजाला जग में रवि तेज का प्रभाव है   आशाओं की जोत जगाती अंधकार हरती जग का जीने की राह दिखाकर उजियारा करती मन का   कर्मवीरों की प्रेरणा हौसलों की उड़ान है योद्धाओं की…

  • तुम मत रोना प्रिय | Tum mat Rona Priya

    तुम मत रोना प्रिय ( Tum mat rona priya )   तुम मत रोना प्रिय मेरे, यह तेरा काम नही है। जिस संग मन ये लागा, मेरा घनश्याम वही है।।   जो राधा का है मोहन, मीरा का नटवर नागर। वो प्रेम रसिक इस जग का, मन मेरा छलकत गागर।।   वो एक पुरूष सृष्टि…

  • कल की खबर नहीं | Kal ki Khabar Nahi

    कल की खबर नहीं! ( Kal ki khabar nahin )    कल की खबर नहीं देख तू मेरे साथ चल, जिन्दगी की है डगर कठिन मेरे साथ चल। फिजाओं में घुली है आज चारों तरफ भांग, कल कोई फूल बिछाए न बिछाए साथ चल। जिन्दगी का सफर है देखो बहुत ही बड़ा, कल चराग़-ए-दिल जले…

  • परिवार | Parivar par kavita

    परिवार ( Parivar )   चाहे कोई कितना भी हो पास, चाहे तुम हो किसी के कितने भी खास। छोटी-बड़ी बातों को पल में जो भुला दे, वो परिवार ही होता है। टूटने लगे जब हर आस, छूटने लगे जब तन से साँस, फिर भी हर आवाज़ में तुम्हें पुकारे, उस पिता के साये में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *