मिशन चंद्रयान | Mission Chandrayaan

मिशन चंद्रयान

( Mission Chandrayaan ) 

 

शुरू किया अभियान जो

चौदह जुलाई दो हजार तेईस  को

भेजा जो हमने चंद्रयान

जहां मैं हो रहा सम्मान

दिल प्रफुल्लित  हो गया

शंखनाद यह हो गया

तेईस सितंबर दो हजार तेईस

स्वर्णक्षर मे अंकित हो गया

जय घोष भारत का हुआ

जमीन से आसमान तक

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर

राष्ट्रय ध्वज लहरा गया

अशोक चिन्ह छा गया

लैंडर और रोवर के द्वारा

शोध चंद्रमा की सतह पर

 चौदह करोड़  लोगो ने

ने खुशी को सांझा किया

विश्व को यह बता दिया

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव

पर पहुंच कर सर्वप्रथम

 जय हिंद नाम छा गया

अनेकता में एकता का यह

मंजर देखना हो गर अगर

देखो भारत को एक नजर

बच्चे बूढ़े और जवानों में

चेहरे पर छाई एक मुस्कान

कहीं प्रार्थना में हाथ जुड़े

कहीं उठे हाथ दुआ को

मेहनत और मशक्कत ने

सफल अभियान बना दिया

 चंद्रयान तीन जमी से चांद

 पर ले जाके दिखा दिया

हौसले हिम्मत के दम पर

तिरंगा चांद पर फहरा दिया

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

Similar Posts

  • सहारा | Kavita Sahara

    सहारा ( Sahara )   लड़ा नही जाता अब हालातो से अब टूटते हुए सपनो के टुकड़ों को संभाला नही जाता मां की ममता का स्नेह अब बताया नही जाता अब बस दुआ वों का सहारा है मन्नतो का आसरा है वक्त के साये तले हर शक्स का बेनकाब चेहरा है अपनी तन्हाई में अब…

  • बचपन के दिन | Kavita

    बचपन के दिन  ( Bachpan ke din )   कितने अच्छे थे – वे बचपन में बीते पल, ना भविष्य की चिंता, ना सताता बीता कल; खेल-खेल  में  ही  बीत  जाता  पूरा  दिन, कोई तो लौटा दे मुझे-मेरे बचपन के दिन !   नन्हीं आंखों में बसती थी- सच्ची प्रेम करुणा हमारे हिय के मद…

  • सत्यमेव जयते | Satyamev Jayate

    सत्यमेव जयते ( Satyamev Jayate ) सत्यमेव जयते ऋषि मुनि सब कहते ।। राम चले सत्य की डगर । मुश्किल में भी नहीं छोड़ा सत्य मगर ।। अपनी राहों में सबको गले लगाया । पाप पुण्य का पाठ सबको पढ़ाया ।। माता-पिता का मान जग में बढ़ाया । सम्मान देकर सबको नाम कमाया।। कर्म से…

  • समस्या नहीं, समाधान बनें

    समस्या नहीं, समाधान बनें   जब जनमानस उद्वेलित हो, अथाह नैराश्य भावों से । हिम्मत नतमस्तक होने लगे, अनंत संघर्षी घावों से । तब सकारात्मक सोच से, प्रेरणा पुंज अनूप गान बनें । समस्या नहीं, समाधान बनें ।। जब जीवन पथ पर, संकट बादल मंडराने लगे । लक्ष्य बिंदु भटकाव पर, आत्म विश्वास डगमगाने लगे…

  • बहु राज || Kavita

    बहु राज ( Bahu Raj )   छोटे-छोटे  जब  थे  लाल मात-पिता कितने खुशहाल !   जननी जनक दुलारे सुत को पुत्र प्रेम में हारे खुद को  !      पाल पोस कर बड़ा किया   पैर पर उनको खड़ा किया ! मन में जागे फिर नए सपने बहू  बिना घर सुने  अपने  !  घर…

  • अनुसरण | Anusaran

    अनुसरण ( Anusaran )   यह जरूरी नहीं कि आप हर किसी के साथ हर काम में साथ-साथ रहे किंतु यह जरूरी है कि मानसिक और भावनाओं में सदैव अपनों के साथ रहें  आर्थिक और व्यक्तिगत संबंध से अधिक  व्यावहारिक सहयोग जरूरी है  व्यस्तता और परेशानी सभी से जुड़ी है फिर भी उम्मीदें अपनों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *