हिन्दी कविता बेटी | Poem by Sumit

“बेटी”

नील गगन को छूना चाहती हूँ,
आसमान में उड़ना चाहती हूँ,
माँ मुझे भी दुनिया में ले आ
मैं भी तो जीना चाहती हूँ ।

मुझे भी खूब पढ़ने दे माँ,
मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ।

भ्रूण हत्या है एक महा पाप,
सबको समझाना चाहती हूँ।

सब कर सकती है बेटी भी,
जमाने को दिखाना चाहती हूँ।

माँ-बाप का नाम रौशन करके,
सबका भविष्य बनाना चाहती हूँ।

माँ तू बन जा सीढ़ी मेरी,
मैं चाँद पर जाना चाहती हूँ।

देश को गौरवान्वित कर,
मैं नाम कमाना चाहती हूँ।

 

हिन्दी कविता बेटी

( Hindi Kavita Beti ) 

बरसों पुराना सपना
साकार हुआ है,
मेरे घर बेटी का
अवतार हुआ है।

बेटियाँ सबके भाग्य
में कहाँ होती है,
जिनका भाग्य उदय
हो वहाँ होती है ।

एक भाग्य खुलने पर
जहाँ बेटा होता है,
वहीं सौभाग्य खुलने पर
बेटी होती है।

कुल का दीपक
जो होता है बेटा,
रोशनी कुल की
बेटी होती हैं ।

माँ की लाडली पिता
की दुलारी होती है,
बेटी तो सबको जान
से प्यारी होती है।

बेटा है पिता के बुढ़ापे
की लाठी,
माँ का सहारा हरदम
बेटी होती है ।

कहती है दुनिया बेटी को
पराया धन,
क्योंकि वह खुदा की
अमानत होती हैं ।

जिस घर में बेटी को
मान सम्मान मिलता है,
खुशियाँ उनकी सदा
सलामत होती हैं ।

जो देते हैं बेटी को
संस्कार की दौलत,
वह दो कुलों की
तारणहार होती है ।

जिनसे आती है हरदम
मायके में रौनक,
शादी के बाद ससुराल
की वो शान होती है ।

माँ को घर काम में
सहायक होती है,
पिता का बेटा
बन के दिखाती हैं ।

होती है भाई की
सच्ची सलाहकार,
अपने पति की
हमराज होती है।

बच्चों की खुशी के लिए
सब कुछ लुटाती है,
सचमुच बेटियाँ कितनी
महान होती है ।

जो बेटी को पढ़ाते हैं
पैरों पर खड़ा करते हैं,
वह अपने साथ देश का
भी उद्धार करते हैं ।

बेटे को पाने की लालसा में
जो बेटी को गवां देते हैं,
किस्मत भी उनसे नाराज होकर
उन्हीं पे सितम ढाती है!

अरे नयनों जो
बेटी को नहीं लाओगे
बेटी को नहीं बचाओगे
बेटों के लिए बहू
कहाँ से लाओगे
उनका घर क्या बसाओगे ।

उन्हीं के दुश्मन बनकर
उनका भविष्य डूबाओगे,
उनका भविष्य डूबाओगे।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

लंगूर के मुँह में अंगूर | Langoor ke Muh mein Angoor

Similar Posts

  • Kavita Corona ka Kahar | कोरोना का कहर

    कोरोना का कहर ( Corona ka kahar )     हर सिम्त चल रही है,बस मौत की हवा। थम  जाये  कोरोना, अब  कीजिए  दुआ।   संकट में नौकरी है,दहशत में ज़िन्दगी, आई है कहर बनके,यह बला सी वबा।   भयभीत हैं सब लोग,दुबके हैं घरों में, खता किसी की है,हमको मिली सजा।   उपचार  के…

  • मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

    मैं आपकी ( Main Aap ki ) जनम -जनम का प्रीति जुड़ा है । सर्वस्व आपसे पूरा है ।। धर्म, हे प्रभु! आप निभाइए। सुमा के भी नाथ कहाइए।। मांग सिंदुरी नित सजती रहे। पाँव पैंजनियाँ बजती रहे ।। कंगन भी मैं तो खनकाऊँ। नित मैं आपकी ही कहाऊँ।। भक्ति- धारा सदा बहाइए। सुमा के…

  • kisan shayari -kisan shayari in hindi -किसानों का दर्द

    किसानों का दर्द  ( Kisano Ka dard )     जो फ़सल बोता है, वह इसे काटना भी जानता है; ये किसान है अपना हक़ लेना भी बख़ूबी जानता है ।   ना जाने, वक़्त भी अकसर कैसे-कैसे रंग दिखाता है; सबका पेट भरने वाला आजकल सड़कों पर भूखा सो जाता है ।   उस…

  • बटन | Button

    बटन ( Button )   बटन ही तो दबा है मतदाता के कर कमलों से। लोकतंत्र भाग्य विधाता आमजन हुआ पलों में। बदल रहा है तकदीर कहीं फूल कमल का खिलता। कहीं हाथ होता मजबूत विजय रथ शान से चलता। बटन ने बांध रखी है मर्यादा की हर लक्ष्मण रेखा। बटन हुआ बेजोड़ तंत्र का…

  • नेता बना तो दंगा कराने निकल पड़ा | Neta bana to

    नेता बना तो दंगा कराने निकल पड़ा ( Neta bana to dnaga karane nikal pada )    वो ज़िंदगी को स्वर्ग बनाने निकल पड़ा, अंधियारे मे चिराग़ जलाने निकल पड़ा।   जब मुफलिसी ने हमको मुफलिस किया यहां.. बेची क़िताब  कर्ज चुकाने निकल  पड़ा।   जब जिम्मेवारियों का बोझ सिर पे आ गया,  कम उम्र में वो…

  • सुन खरी-खरी | Sun Khari-Khari

    सुन खरी-खरी! ( Sun khari-khari )    खामियाँ निकालने में साँसें तेरी नप जाएँगी, रख होश-ओ-हवास काबू में,साँसें उखड़ जाएँगी। न वक़्त है तेरे काबू में और न ही दिल है काबू में, किसी प्रतिशोध में खूबसूरत दुनिया उजड़ जाएगी। न तेरी मुट्ठी में जमीं है,न आसमां,न चाँद-सितारे, एकदिन तेरे जिस्म से ये रुह भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *