Hindi bal kavita

हिन्दी की बात | Hindi ki Baat

हिन्दी की बात

( Hindi ki Baat )

कहने को
हम हिन्दी को बहुत मानते हैं
और बच्चों का प्रवेश
अंग्रेजी माध्यम में करवाते हैं।
ओ! दोहरी मानसिकता के लोग,
मातृभाषा से दूर रहकर
बच्चे का विकास होगा क्या?
मातृभाषा तो सहज ही
हर शिशु सीख लेता है,
तो हम उस बस्ते के बोझ के साथ
क्यों अंग्रेजी का बोझ डालें?
हिन्दी को जीवन का
क्यों ना आधार बना लें?

थैंक्यू की बजाए
कोई धन्यवाद कह दे
तो उसपर तुम्हें
हँसी आती है,
आदत नहीं है ना
तुम्हें सुनने की।

बस हिन्दी दिवस पर ही
हिन्दी के हम अग्रदूत बन जाते हैं
और साल भर उससे
पल्ला झाड़ते हैं।

कीर्ति जायसवाल ‘कृतिका’
प्रयागराज

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • वक्त | Poem waqt

    वक्त ( Waqt )   वक्त से ना बड़ा कोई पहले हुआ, वक्त से ना बड़ा कोई हो पायेगा। वक्त से कोई पहले हँस ना सका, वक्त से कोई पहले ना रो पायेगा।।   ना किसी के लिए रुका है कभी ना किसी के लिए झुका है कभी उसके अंतस में क्या है समझ न…

  • ख्वाहिशें | Kavita Khwahishen

    ख्वाहिशें ( Khwahishen ) ख्वाहिशों को जरूरत न बनाइये अपनी बन भी जाए अगर, तो उसे कभी अपनी लत न होने दीजिये, हो भि जाए लत यदि तो उसे न बनाइये कभी मजबूरी अपनी मजबूरी भी बना देती है मजबूर इतना कि हाथ सेंकने को घर अपना हि जला देती है ऐसे हालात में भुला…

  • जीवन की शुरुआत | Jeevan ki Shuruaat

    जीवन की शुरुआत ( Jeevan ki Shuruaat ) हम हरदम ही हारे ज़माना हमेशा हमसे जीत गया, हार जीत के इस खेल को खेलते जीवन बीत गया, सारे दाव-ओ-पेंचों को समझने में उम्र निकल गया, खेल के इख़्तिताम पे तन्हा थे दूर हर मनमीत गया, रिश्तों की उलझी गिरहें सुलझाने में खुद यूँ टूट गए,…

  • महाशक्ति ये देश बने | Mahashakti ye Desh Bane

    महाशक्ति ये देश बने ( Mahashakti ye desh bane )    हक की बातें कम करते हो,देखा पिछली सालों में, कितने नाम उछलकर आए स्विस बैंक,हवालों में। जिसने देश आजाद कराया क्यों जेहन से भूल गए? उनके नाम कहाँ छपते हैं आजकल अखबारों में। घर कितने जला डाले देखो आस्तीन के साँपों ने, खून से…

  • सीता कहे दर्द | Kavita Sita Kahe Dard

    सीता कहे दर्द ( Sita Kahe Dard ) बड़ी दर्द भरी मेरी कहानी। अँखियो में ला दे सबकी पानी।। जिनके लिए धरा पर थी आई। उन्हीं के द्वारा गई सताई।। वन को गई थी मैं प्रभु जी संग। रंग कर प्रभु की प्रीति-भक्ति रंग।। सृष्टि हितार्थ अग्नि में समाई। मेरी छाया मेरा पद पाई।। दुष्ट…

  • मधुरिम-बंसत | Madhurim Basant

    मधुरिम-बंसत ( Madhurim-Basant ) तुम आये हो नव-बंसत बन कर मेरे प्रेम – नगर में दुष्यंत बन कर कुंठित हो चुकी थीं वेदनाएँ बिखर गई थीं सम्भावनाएँ आज पथरीली बंजर ह्रदय की धरा को चीर कर फिर फूटा एक प्रेम अंकुर….. पतझड़ की डोली हो गई विदा विदाई के गीत गाने लगी वियोगी हवा अतीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *