मधुरिम-बंसत | Madhurim Basant

मधुरिम-बंसत

( Madhurim-Basant )

तुम आये हो नव-बंसत बन कर
मेरे प्रेम – नगर में दुष्यंत बन कर

कुंठित हो चुकी थीं वेदनाएँ
बिखर गई थीं सम्भावनाएँ

आज पथरीली बंजर ह्रदय की
धरा को चीर कर
फिर फूटा एक प्रेम अंकुर…..
पतझड़ की डोली हो गई विदा
विदाई के गीत गाने लगी वियोगी हवा

अतीत के गलियारों से उठने लगी
स्मृतियों की
मधुर-मधुर गन्ध
आशाओं के कुसुम
मुस्काने लगे मंद-मंद

जीवन्त हो गया भावनाओं का मधुमास
साँसों में भर गया मधुरिम उल्लास

मेरे भीतर संवेदना का रंग घोल गया
अन्तर्मन में अलौकिक कम्पन छेड़ गया

नन्हीं कोंपलें फूटी सम्पूर्ण हुये टहनियों के स्वप्न
एकटक निहार रही हूँ लताओं का आलिंगन

मन उन्माद से भरा देख रहा उषा के उद्भव की मधुरता
प्रेम से भीगी ओस की बूंदों की स्निग्ध शीतलता

फ़स्लों के फूलों से धरा का हो रहा श्रृंगार
सृष्टि गा रही है आत्मीयता भरा मल्हार

मन चाहता है क्षितिज को बाहों में भर लूँ
एक – एक पल तुम्हारे नाम कर लूँ

नवल आभा से पुनः दमकने लगी हैं आशाएँ
अंगड़ाई लेने लगीं कामुक सी अदाएँ

रंगों से सरोबारित हुईं मन की राहें
सुरभि फूलों से भर गयीं वृक्षों की बाहें

मुझे आनंदित कर रहा है मधुर हवाओं का स्पर्श
अदृश्य सा तुम्हारी वफ़ाओं का स्पर्श

तुम्हारे आने से खिल उठी है
मेरी कल्पनाओं की चमेली
यह नव ऋतु भी लगने लगी
बचपन की सखी सहेली

जीवन को श्रृंगारित करने आये हो– तुम
मेरे मौन को अनुवादित करने आये हो–तुम

हे नव बसन्त!
अब
कभी मत जाना
मेरे जीवन से ।

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

तुम क्यों नहीं आते | Tum Kyon Nahi Aate

Similar Posts

  • खुशियों की नई भोर | Khushiyon ki Nai Bhor

    खुशियों की नई भोर ( Khushiyon ki nai bhor )    राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर अंतर्मन अनंत आह्लाद, अनूप उत्सविक परिवेश । शुभता सरित प्रवाह, बहना घर द्वार प्रवेश । श्रृंगारित पुनीत संबंध, रक्षा बंधन भव्यता चारों ओर । राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर ।। सनातनी…

  • मृदुल वाणी | Mridul Vani

    मृदुल वाणी ( Mridul vani )    मृदुल वाणी मधुर वचन मन मोह लेते बोल सदेव मीठी वाणी मन मोह लेते मोर बोले मृदुल नाचे वन उपवन में मोरनी का मन भावन वन उपवन में मोर रंग रूप-स्वरूप सुंदर सुहाना सलोना मानव प्राणी सुन तान पावन सुहाना सलोना सुंदर स़ूरत मोहक मूर्त पग काले कलूटे…

  • धन्यवाद | Dhanyavad

    धन्यवाद ( Dhanyavaad )   जीवन में सीख लेना सदा मदद करे कोई जब तुम्हारी धन्यवाद तुम्हारी प्रथम जिम्मेदारी चाहे फिर छोटा या बड़ा हो कोई धन्यवाद करना आदत हो तुम्हारी ।। ये जीवन हैं बहुत ही छोटा सा जो कभी सम्मान हो तुम्हारा दिल खोल धन्यवाद करना यारा मिलता हर घड़ी नया ही अनुभव…

  • प्रतिस्पर्धा | Pratispardha

    प्रतिस्पर्धा ( Pratispardha )    एक स्पर्धा ही तो है जो ले जाती है मुकाम तक लक्ष्य के अभाव मे हर प्रयास सदैव बौना ही रहता है…. कामयाबी की चाहत ही उभरती है आपने ऊर्जा बनकर भटकाव के रास्तों से भी मंजिल ,अपने दिशा का चयन कर ही लेती है… प्रतिस्पर्धा किसी विशेष एक की…

  • शीशों के घर | Sheeshon ke Ghar Kavita

    शीशों के घर ( Sheeshon ke ghar )     शीशों के घर लड़ते हैं । पत्थर हम पर पड़ते हैं ।।   कहने के ही पत्थर हैं । शीशों से भी डरते हैं ।।   चाकू और सियासत को । हम भेड़ो से लगते हैं ।।   कच्चे शीशों की पत्थर । पहरेदारी करते…

  • राम आयेंगे- राम आयेंगे | Ram Aayenge

    राम आयेंगे- राम आयेंगे   ” राम आयेंगे- राम आयेंगे” राम गये ही कब थे जो राम आयेंगे राम कहीं गये हैं क्या ? अयोध्या छोड़ कर राम तो — युगों-युगों से यहीं हैं सरयू जी के निर्मल नीर से पूछो राम बनवास गये तो भी यहीं रहे पादुकाओं के रूप में राम किसी विशेष…

One Comment

  1. सुन्दर प्रस्तुति
    अंतिम पंक्तियां तो बहुत बढ़िया और लाजवाब
    बधाई और शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *