Mahashakti ye Desh Bane

महाशक्ति ये देश बने | Mahashakti ye Desh Bane

महाशक्ति ये देश बने

( Mahashakti ye desh bane ) 

 

हक की बातें कम करते हो,देखा पिछली सालों में,
कितने नाम उछलकर आए स्विस बैंक,हवालों में।

जिसने देश आजाद कराया क्यों जेहन से भूल गए?
उनके नाम कहाँ छपते हैं आजकल अखबारों में।

घर कितने जला डाले देखो आस्तीन के साँपों ने,
खून से उनके हाथ सने हैं कुछ फँसे हैं जालों में।

सर उठाकर चलने का हक बता उन्हें किसने दिया,
जादू, मंतर, छूरी, नश्तर रहता उनके झोलों में।

हम ठहरे नग्में वाले औ हम ठहरे खुशबू वाले,
अच्छी बातें क्यों न आतीं उनके ख्वाब-ख्यालों में।

निगल जाते जमीं-आसमां अगर कहीं उनकी चलती,
थोड़ी-बहुत तो है कमी, हमारे भी जगने वालों में।

खिले होंठ सभी का भाई और आँखों में नमी न हो,
मातम की रस्में दिखती हैं देखो उनकी चालों में।

महफूज रहें चहुँ ओर सीमाएँ और सुरक्षित देश रहे,
करो देश की अच्छी सेवा नाम न छपे घोटालों में।

दुनिया बदली,मौसम बदला तूने स्वाद नहीं बदला,
करो न शामिल सोना-चाँदी मेरे यार नेवालों में।

कब रुक जाएँगी ये साँसें,इसकी क्या गारंटी?
महाशक्ति ये देश बने झूमें देश उजालों में।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

तेरी सीता हूँ मैं | Teri Sita hoon main

Similar Posts

  • सृजन का दीप जले दिन रात | Srijan ka Deep

    सृजन का दीप जले दिन रात (  Srijan ka deep jale din raat )   लिखें लेखनी सोच समझ कर,देख नए हालात। विषय सामयिक सृजन का,दीप जले दिन रात।।   चार स्तंभ अटल खड़े हैं,राष्ट्र का मान बढ़ाने को । कलम की ताकत बनी हमेशा,उच्च शिखर पहुंचाने को। सोया देश जगाने को, ना करें कोई…

  • शराबी की दुनिया | Sharabi

    शराबी की दुनिया ( Sharabi ki duniya )    शराबी की दुनिया अब बोतल में बंद है। मधुशाला डेरा बना बस दारू आनंद है। नदी नाले कीचड़ में कचरे में वो जाता है। झूम झूम शराबी राहों में शोर मचाता है। जमीं बिकती ईमान बिके बीवी तज जाती है। भाई बंधु कुटुंब कबीला प्रीत कहां…

  • अर्थ | Arth

    अर्थ ( Arth ) अर्थ में ही अर्थ हैअर्थ के बिना सब व्यर्थ है। सत्य साधना या सत्कारसभी के लिए है यह जरूरी,जीवन का आवश्यक यह शर्त हैअर्थ के बिना सब अनर्थ है। सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करतानजर रहती सभी की वक्र है,साज सम्मान के लिए यह जरूरीअर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ…

  • तुम्हे रोना नहीं है | Kavita Tumhe Rona Nahi Hai

    तुम्हे रोना नहीं है ( Tumhe Rona Nahi Hai )   हे! पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है खो जाना है सबमे मगर खुद मे होना नहीं है हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है भले तुमसे हि है अस्तित्व परिवार और समाज का तुम पर ही है जिम्मेदारी का बोझ फिर भी, हे पुरुष! तुम्हे रोना…

  • मेरे प्रभु | Prabhu ki prathna Hindi mein

    मेरे प्रभु ( Mere prabhu )    आपके चरणों में थोड़ी जगह मुझे दे देना प्रभु, जीवनभर संग निभाना आप हमारे प्यारे प्रभु। सद्मार्ग मुझको दिखाना जीवन पथ पर हमेशा, कठिनाई एवं समस्याओं से उभारना मेरे प्रभु।।   ज़िन्दग़ी मेरी कठिन हो तो नैया पार लगा देना, भवसागर से पार प्रभु मुझको आप करा देना।…

  • बरसो बादल | Kavita Barso Badal

    बरसो बादल ( Barso Badal )   प्रतीक्षा पल पल करती अंखियां अब तो सुन लो मानसून बात हमारी, इंतजार कर अब ये नयन थक गए कब बरसोगे रे बादल तुम प्यारे।। इस धरती के तुम बिन मेघा प्यारी सारे पौधे,वन उपवन गए मुरझाये, तुम बिन नही कोयल कूके अब लता पताका पुष्प गए कुम्हलाये।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *