Maa ki yaad

माँ बहुत याद आती है

माँ बहुत याद आती है

तेरी गोद, तेरी लोरियां,
बहुत याद आती है,
बरसों बीत गए हैं माँ,
सुकून की नींद ना आती है।
मेरी चोट पर आंसू तेरे बहते,
वो बाहें याद आती है,
तेरा आंचल याद आता है माँ,
जब आंखें नम हो जाती हैं।
गिरने से पहले संभाल लेती मुझको,
वो परवाह याद आती है,
तेरा साथ याद आता है माँ,
जब उलझनें बढ़ती जाती है।
तेरा आशीर्वाद साथ है मेरे,
ये सोचकर हिम्मत बढ़ जाती है,
लेकिन
“माँ” नाम से किसे पुकारू माँ,
घर की रौनक “माँ” शब्द से ही आती है।

Puja Rakesh

पूजा राकेश जोशी
बीकानेर, राजस्थान।

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/yogesh-hindi-poetry/

 

Similar Posts

  • इंसानियत खो गई | Insaniyat Kho Gayi

    इंसानियत खो गई ( Insaniyat Kho Gayi ) बिछुड़न की रीति में स्वयं को पहचाना भीडतंत्र में बहुत प्रतिभावान हूँ जाना ।।1। नयन कोर बहते रहे शायद कभी सूखे राधा का चोला उतार पार्वती सरीखे ।।2। तुम गए ठीक से, पर सबकुछ ठीक क्यूँ नहीं गई इरादे वादे सारे तेरे गए पर याद क्यूँ नहीं…

  • दुआएं जब दवा बन जाती है | Duayen Jab Dava ban Jati hai

    दुआएं जब दवा बन जाती है ( Duayen jab dava ban jati hai )    दुआएं जब दवा बन जाती है, खूब असर दिखाती है। बदल जाती किस्मत सारी, जीवन में खुशियां आती है‌। बैरी सब अपने हो जाते, सद्भावो के फूल खिलाते। भर लेना दुआ से झोली, भाग्य सितारे भी मुस्काते। मरहम कोई काम…

  • हमारा कश्मीर | Kashmir kavita

     हमारा कश्मीर  ( Hamara kasmir )   –> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की || 1.वो कश्मीर की यादें, वो सुनहरी वादियाँ | हो रही हों जैसे, बर्फीले पर्वतों की शादियाँ | वो ऊँचे लंबे सीधे-साधे , ब्रक्ष हरे देवदार है | बर्फ से लदे पत्ते, मानो कश्मीर मे त्योहार है |…

  • माँ के साथ | Maa ke Sath

    माँ के साथ ( Maa ke sath )    देख लो ढूंढ लो कोई दिख जाए तो दिखा देना, इक माँ जैसा कोई दूजा मिल जाए तो बता देना! नहीं चाह रखती है कभी माँ हमारे पैसों की, हो सके तो थोड़ा समय माँ के साथ बिता देना। मैं जानता हूँ भाई बहुत ही बिजी…

  • मिशन चंद्रयान | Mission Chandrayaan

    मिशन चंद्रयान ( Mission Chandrayaan )    शुरू किया अभियान जो चौदह जुलाई दो हजार तेईस  को भेजा जो हमने चंद्रयान जहां मैं हो रहा सम्मान दिल प्रफुल्लित  हो गया शंखनाद यह हो गया तेईस सितंबर दो हजार तेईस स्वर्णक्षर मे अंकित हो गया जय घोष भारत का हुआ जमीन से आसमान तक चंद्रमा के…

  • प्रेम में पड़ कर

    प्रेम में पड़ कर   अक्सर प्रेम से ओत प्रोत पुरूष समर्पित कर देता है पत्नी के हिस्से का प्रेम अपनी प्रेमिका को खुद के अस्तित्व को स्वयं ही नष्ट कर लेता है और….. ढूँढता है अपना अस्तित्व प्रेमिका के अंदर अस्तित्वहीन पुरूष स्वयं ही खत्म कर लेता है अपना महत्व और……… महत्वहीन पुरूष नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *