Hindi poetry meri shargoshiyan

मेरी सरगोशियाँ | Hindi poetry meri shargoshiyan

मेरी सरगोशियाँ

( Meri shargoshiyan )

 

मैं मेरे मन के एहसास को संजोकर
उसके प्रेम की अनुभूति को लिखने चला
मेरे ख्यालों में मेरे ख्वाबों में
वो आकर मेरे जज्बातों की अग्नि को प्रदीप्त कर दी
आकर कानों कुछ सरगोशियां की
कितने दीवाने हो तुम मेरे प्यार में
ये तुम्हारा पागलपन है क्यों करते हो इतना प्यार मुझे
तुम्हारे प्रेम की एक अनुभूति ने मुझे बेचैन कर देता है
मेरे अंदर एक प्रेम की नदी बहती है
तेरे एहसासों की लहरों से मन आल्हादित हो उठता है
सागर से मिलने को बेताब होने लगती हुँ
पवित्र पावन निश्छल प्रेम की अनुभूति है मेरा
सोनू!तुम मेरे काव्य की काव्यांजलि हो
मेरे निश्छल प्रेम की अनुभूति से जुड़ी मेरी आत्मा हो
अपने मन की व्यथा,उन्मुक्त मन
तुम्हारे विरह की अग्नि में तप्त हृदय
मन की बेताबी,दिल की धड़कनों के एहसास को
तेरे मेरे प्रेम की एक अनुभूति को
फिर से कविताओं में पिरोने लगा हूँ
मेरी सरगोशियां पर मेरा साथ नहीं देती है
और मैं निःशब्द हो जाता हूँ
सारा का सारा रब नि:सार है
सिर्फ और सिर्फ तेरे एक प्यार की अनिभूति से

 

?

मन की बातें

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय   “ राज 

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :-

एक अनजाना फरिश्ता | Rajendra kumar pandey poetry

Similar Posts

  • मानव यही धर्म | Manav Yahi Dharm

    मानव यही धर्म ‘मानव’ यही रहा है धर्म पुराना,धर्म का न कोई अलग निशाना;न देखा ‘अल्लाह’ को किसी ने,नहीं ‘गॉड’ से भी पाया किसी ने | इंसान ने ही भगवान बनाया,भगवान एक ही आद्य या अंत;अब तो मिटा दिया करो सभी,दिवार जात-पात या धर्म-पंथ | धर्म भेद को भूलाकर सभी,एक साथ रहो मिलकर अभी;धर्म कलह…

  • एक चुटकी सिंदूर | Kavita Ek Chutki Sindoor

    एक चुटकी सिंदूर एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर हिंदू धर्म परिणय व्यंजना, हर नारी मनमोहक श्रृंगार । मांग अंतर सिंदूर शोभा, सुखद जीवन स्वप्न साकार । प्राण प्रिय दीर्घ वय कामना, अलंकृत पद सम कोहिनूर । एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।। वैदिक कालिन दिव्य परंपरा, प्रेम भक्ति अथाह समाहित । पावन दृष्टांत…

  • स्वाभाविक | Swabhavik

    स्वाभाविक ( Swabhavik )    हर रात अंधेरे का ही प्रतीक नही होती तीस रातों मे एक रात होना स्वाभाविक है उजाले के दिनकर को भी होता है ग्रहण हर किसी मे कुछ कमी होना स्वाभाविक है कभी टटोलकर देखिए खुद के भीतर भी आपमे भी कमी का होना स्वाभाविक है पूर्णता की तलाश मे…

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

  • धरती की पुकार | Kavita dharti ki pukar

    धरती की पुकार ( Dharti ki pukar )   जब धरती पे काल पड़ जाए हिमपात भूकंप आए वृक्ष विहीन धरा पे बारिश कहीं नजर ना आए   ज़र्रा ज़र्रा करें चित्कार सुनो सुनो धरती की पुकार सागर व्योम तारे सुन लो सारे जग के सुनो करतार   अनाचार अत्याचार पापाचार का बढ़े पारावार संस्कार…

  • बसंत | Basant kavita

    बसंत ( Basant )   चंचल मन हिलोरे लेता, उमंग भरी बागानों में। पीली सरसों ओढ़े वसुंधरा, सज रही परिधानों में ।   मादक गंध सुवासित हो, बहती मधुर बयार यहां। मधुकर गुंजन पुष्प खिले, बसंत की बहार यहां ।   गांव गांव चौपालों पर, मधुर बज रही शहनाई है। अलगोजों पर झूम के नाचे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *