ईश्वर ओम हो जाएगा | Ishwar Om ho Jayega

ईश्वर ओम हो जाएगा

( Ishwar Om ho Jayega ) 

ईश्वर ओम हो जाएगा
पत्थर मोम हो जाएगा

होगा क्लेश कैसा जब
संकट होम हो जाएगा

पढ़ अध्यात्म-दर्शन खुद
सात्विक रोम हो जाएगा

छिन पश्चात अपने आप
उच्छन्न ज़ोम हो जाएगा

छूके एक से मंजिल एक
हौसला व्योम हो जाएगा

पुर्जा-पुर्जा टुकड़ा-टुकड़ा
मिलकर तोम हो जाएगा

बन आफ़ताब या महताब
यामा-ओ-योम हो जाएगा

करके खुद को भस्मीभूत
सोनकर डोम हो जाएगा ।।

 

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’
नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं
यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मेरी दिली अभिलाषा | Prem Kavita Hindi

Similar Posts

  • अलविदा महानगर चेन्नई | Kavita Alvida Mahanagar Chennai

    अलविदा महानगर चेन्नई ( Alvida mahanagar chennai )   हम आज तक थें महानगर चैन्नई, आज अलविदा हम कहतें है भाई। मिले सबकी शुभ कामनाएँ बधाई, चलते है अन्ना अब कर दो विदाई।। मुस्कराते ही रहना चाहें कैसा भी हो पल, खुशियाँ लेकर आए ये आनें वाला कल। जीवन के इस सफर में स्नेह मिलता…

  • वो बचपन के दिन | Bachpan par kavita

    °°° वो बचपन के दिन °°° ( Wo bachpan ke din )   कहाँ गए बचपन के, सुनहरे प्यारे “वो” दिन || 1. कुछ पल ही सही,पर हम भी कभी,साहूकारों मे आते थे | जब -तब हमनें बाजी मारी,तब नगर सेठ कहलाते थे | कुछ पल के लिए ,कुछ क्षण के लिए,दरबार हमारा लगता था…

  • रक्षक

    रक्षक जन्म लेकर जब वह आंख खोलती है देख कर दुनिया जाने क्या सोचती है   भरकर बाहों में है प्यार से उठाता शायद इसे ही मां कहा जाता   चारों तरफ है लोगों की भीड़ किससे कौन सा रिश्ता नाता   कोई भाई, चाचा कोई तो कोई मेरा पिता कहलाता मैं तो ढूंढूं उसे…

  • कान्हा | kaanha

    कान्हा हे ! मेरे कान्हा तुम कहां बसने लगे सुना है तु जल में सुना है तु थल में तुम नज़र नहीं आते । हे ! मेरे कान्हा सभी तुम को कहते कृष्ण काला दिल से साफ हो तुम यह मैं कहता हूं आप महान हो इस जग में तुम नज़र नहीं आते ‌‌। हे…

  • Saraswati vandana | Hindi Kavita- सरस्वती वन्दना

    सरस्वती वन्दना ( Saraswati Vandana ) ? ऐ चन्द्र वदिनी पदमासिनी तू द्युति मंगलकारी तू विद्या ज्ञान की देवी मां प्रकाशिनी कहलाये ? तू शुभ श्वेत वारिणी तू शीष मणि धारिणी तू अतुलित तेज धारी तेरे चरणों में दुनियां सारी ? तू हितकारी सुखकारी तू निर्मल भक्ति पावे तू ज्ञान रूप की देवी हर और…

  • कल की खबर नहीं | Kal ki Khabar Nahi

    कल की खबर नहीं! ( Kal ki khabar nahin )    कल की खबर नहीं देख तू मेरे साथ चल, जिन्दगी की है डगर कठिन मेरे साथ चल। फिजाओं में घुली है आज चारों तरफ भांग, कल कोई फूल बिछाए न बिछाए साथ चल। जिन्दगी का सफर है देखो बहुत ही बड़ा, कल चराग़-ए-दिल जले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *