ईश्वर ओम हो जाएगा | Ishwar Om ho Jayega

ईश्वर ओम हो जाएगा

( Ishwar Om ho Jayega ) 

ईश्वर ओम हो जाएगा
पत्थर मोम हो जाएगा

होगा क्लेश कैसा जब
संकट होम हो जाएगा

पढ़ अध्यात्म-दर्शन खुद
सात्विक रोम हो जाएगा

छिन पश्चात अपने आप
उच्छन्न ज़ोम हो जाएगा

छूके एक से मंजिल एक
हौसला व्योम हो जाएगा

पुर्जा-पुर्जा टुकड़ा-टुकड़ा
मिलकर तोम हो जाएगा

बन आफ़ताब या महताब
यामा-ओ-योम हो जाएगा

करके खुद को भस्मीभूत
सोनकर डोम हो जाएगा ।।

 

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’
नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं
यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मेरी दिली अभिलाषा | Prem Kavita Hindi

Similar Posts

  • कलम बोलती है | Kalam bolti hai kavita

    कलम बोलती है ( Kalam bolti hai )   कलम बोलती है कलम बोलती है पूरा तोलती है पूरा तोलती है   गूंज उठती है मंचों पर प्यारी सी रसधार बने गीत गजल छंद मधुर महकती बयार बने   बुलंद होती मुखर वाणी कुर्सियां डोलती है कलम बोलती है कलम बोलती है   कांपते हैं…

  • खंजर लेकर घूम रहे हैं | Poem khanjar lekar ghoom rahe hain

    खंजर लेकर घूम रहे हैं ( Khanjar lekar ghoom rahe hain )      खंजर लेकर घूम रहे हैं कुछ अपने कुछ बेगाने। किसे सुनाऊं कौन सुनेगा हाले दिल ये अफसाने।।   कुछ तो भोला कह देते हैं कुछ कहते मगरूर बड़ा कुछ कहते ये नहीं बराबर, कहते कुछ मशहूर बड़ा कैसे इनको समझाएं अब,…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • क्रांतिवीर | Kranti Diwas Par Kavita

    क्रांतिवीर ( क्रांति दिवस पर अमर शहीदों के जज्बातों को सादर वंदन )   है हिमालय सा हौसला, सागर सी गहराई है। क्रांति काल में वीरों ने, प्राणों की भेंट चढ़ाई है। हंसते-हंसते झूल गए, वो क्रांतिवीर कमाल हुए। राजगुरु सुखदेव भगतसिंह, भारत मां के लाल हुए।   आजादी का दीवाना, वो जिद पर अड़…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र) अष्टम दिवस | Chaitra Navratri

    नवरात्रि पर्व (चैत्र) अष्टम दिवस ( Chaitra Navratri ) भुवाल माता में आस्था सदा मोक्ष गामी है । यह ऐसी है अदभुत जिसका हर पल मूल्यवान है । जिसका हर क्षण आनन्ददायक है । जिसके समय का न प्रभाव है बल्कि समयनुसार आगे मजबूती से प्रवाहित होती रहती है । भुवाल माता में आस्था सदा…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *