Pati patni par kavita

पति-पत्नी | Pati patni par kavita

पति-पत्नी

( Pati patni )

 

 

लिखा है लेख यही ईश्वर ने हमारा,

सोचकर बनाया है ये रिश्ता प्यारा।

कहा जन्में हम‌ और कहा पर तुम,

फिर भी इतना प्यार है यह हमारा।।

 

 

जीवन का डोर ये बंध गयी है ऐसे,

सात फेरों का सारा खेल यह जैसे।

पति और पत्नी कहलाएं फिर हम,

सात जन्म का साथ निभाऍंगे हम।।

 

 

यह एक प्रण निकाल देता जीवन,

कभी नहीं लाऍं गलत विचार मन।

घर-परिवार रिश्ते पत्नी सब छोड़े,

प्रीत लगाकर यह मुहब्बत में हारे।।

 

 

दुःख और सुख का जैसे है जोड़ा,

दिन और रात का मिलन है थोड़ा।

पति और पत्नी का ऐसा ही प्यार,

दिनों-दिन बढ़ता है होता न थोड़ा।।

 

 

कमाकर‌ घर पर सब लाते है पति,

बनाकर-पकाकर खिलाती पत्नी।

पति-पत्नी का ऐसा समर्पण भाव,

निभाते रहें है वर्षों से यह स्वभाव।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

Similar Posts

  • हिन्द का तिरंगा | Tiranga

    हिन्द का तिरंगा ( Hind ka tiranga )    हे ध्वज तेरा क्या बखान करूं तू लागे बड़ा चंगा, हिंदू-मुस्लिम सिख-ईसाई सबका प्यारा तिरंगा। नीले अंबर में लहराता हुआ तू लगता हमें प्यारा, सारे विश्व में गौरवान्वित करता हिंद का तिरंगा।‌। देश प्रेम का दे रहा है तू जन-जन को यह संदेश, मिल-झुलकर रहो आपस…

  • लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

    लक्ष्य ( Lakshya )    लक्ष्य बना लो जीवन का तुम फिर सपने बुनना सीखो छोड़ सहारा और किसी का खुद पथ पर चलना सीखो   लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा? व्यर्थ यहां जीना तेरा साध लक्ष्य जीवन का अपने चल पथ का चीर अधेरा   लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती न मिलता जीवन आधार…

  • अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya

    अपनें घर का वैद्य ( Apne ghar ka vaidya )   इन घरेलू नुस्खों को सब लोग आजमाकर देखना, अपने अपने घर का वैद्य आप ख़ुद ही बन जाना। हालात चाहें कैसे भी हो न बीमारियों से घबाराना, सवेरे जल्दी-उठकर हल्के व्यायाम ज़रुर करना।। खाॅंसी में काली-मिर्च और शहद मिलाकर चाटना, जलने पर मैथीदानें का…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस

    नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस सत्य समता के तटों से उन्मुक्त धारा बहे ।भुवाल – माता को नमन हमारा ।हम सबका सम्पूर्ण समर्पण हों ।आन्तर ह्रदय विनय अनुनय हों ।मलयाचल की मधुर हवाएं ।जिधर निहारें दाएं बाएं ।सांस- सांस सुरभित शोभित बन ।जीवन का कण – कण मधुमय हो ।कल्पवृक्ष यह कामदुधामा ।यह नवरात्रि…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *