Prem Kavita Hindi

मेरी दिली अभिलाषा | Prem Kavita Hindi

मेरी दिली-अभिलाषा

( Meri dili abhilasha ) 

 

कुछ रूठा-रूठा लगता है ओ
मन करता है उसे मनाऊं
मीठी-मीठी बात करूॅं और
उसके मन को बहलाऊं
मानकर सारी हठ उसकी मैं
जो चाहे वो उसे मगाऊं
अर्पण कर मैं खुदको उसमें
प्रेम-प्रीत इस भांति निभाऊं
सूरज चंदा तारे-वारे
आसमान से तोड़ लाऊं
इटली,डोसा पिज़्ज़ा-उज्जा
जो खाए वो उसे बनाऊं

कुछ रूठा-रूठा लगता है ओ
मन करता है उसे मनाऊं

उसके दिल का हाल सुनूं और
अपने दिल की हाल सुनाऊं
रहूं उसी में खोई-डूबी
गीत-ग़ज़ल लिखूं और गाऊं
बाग-बगीचे पार्क-वार्क में
जहां कहे घुमूं-घुमाऊं
प्यार-निशानी ताजमहल मैं
उसके चाहत में बन जाऊं
जब भी मुझको याद करे वो
दौड़ी-दौड़ी पहुॅंची आऊं
वो बन जाए कृष्ण-गोपाला
मीरा-सा मैं प्रीत रचाऊं

कुछ रूठा-रूठा लगता है ओ
मन करता है उसे मनाऊं

 

डॉ. सारिका देवी
अमेठी ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कह देना चाहिए | Kah Dena Chahiye

Similar Posts

  • पिता की स्नेहाशीष पाती | Papa par kavita

    पिता की स्नेहाशीष पाती ( श्रृद्धांजलि )  एक स्नेहाशीष चिट्ठी को तरसता मेरा मन आज बरबस दिवंगत पिता को याद करता है दस बरस पहले अनायास जो चले गए थे तुम आज भी आप की चिट्ठी की राह तकती हूँ कईं पत्रों को भेजकर कुशल पूछा करते थे अक्सर बेटी को नेह देने का तरीका…

  • आज़ादी | Hindi Poem Azadi

    आज़ादी ( Azadi ) है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ मंहगाई,बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से, भूखमरी, अल्प पगारी, मिलावट और मक्कारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ पूंजीवाद, जमाखोरी, भ्रम और भ्रष्टाचारी से, घृणा,अपमान, छूआछूत की बिमारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों…

  • मुहब्बत | Muhabbat Shayari Hindi

    मुहब्बत ( Muhabbat )    जाति , धर्म , मजहब का बहाना अच्छा नहीं लगता। प्यार में गुणा, भाग,जोड़, घटाना अच्छा नहीं लगता।। जीत का जज्बा लेकर कितने हारे मैदान ए मुहब्बत में, वरना किसी जंग में हार जाना अच्छा नहीं लगता।। मुश्किलें हमसफ़र हो जाती हैं राह ए मुहब्बत में यहाँ, वरना किसी मुसाफिर…

  • माटी के गणेश | Mati Ke Ganesh

    माटी के गणेश ( Mati Ke Ganesh ) मत फैलाना प्रदूषण तुम पी ओ पी के विचारों का लेकर आना अपने घर पर सिर्फ माटी के ही गणेश ।। माटी ही जग में सुंदर हैं, माटी की ही जब ये काया माटी में निर्मित होता अन्न , माटी से बना संसार सारा ।। माटी से…

  • यह जग की रीत पुरानी है

    यह जग की रीत पुरानी है यह जग की रीत पुरानी हैयह जग की जीत पुरानी हैजो ना पाया बौराया हैजो पाया सो रोया हैयह जग की रीत पुरानी हैयह जग की गीत पुरानी है तेरे रह गुजर में हम नवीनकुछ यूं टूट पड़ेआंख से आंसू ना छलकापर जख्म बहुत गहरा हैयह जग की रीत…

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *