Jab unse mulaqat hui

जब उनसे मुलाकात हुई | Geet

जब उनसे मुलाकात हुई

( Jab unse mulaqat hui )

 

खिल गई मन की बगिया
मधुर सुहानी रात हुई
महक उठा दिल का चमन
जब उनसे मुलाकात हुई

 

साज सारे थिरक उठते
मधुर वीणा के तार बजे
होठों पर सुर मुरली के
मधुर हंसी चेहरे पे सजे
गीतों की मोहक बहारें
संगीत की बरसात हुई
जब उनसे मुलाकात हुई

 

चमक उठे नैन हमारे
उर उमंगे घिर आई
सावन की घटाओं सी
बरस पड़ी अमराई
भाव नेह भरकर उमड़े
दिल से दिल की बात हुई
जब उनसे मुलाकात हुई

 

वासंती मन महकाया
फागुन ने ली अंगड़ाई
प्यार के तराने उमड़े
रंगों की छटा लहराई
बरसने लगे बोल मीठे
सावन सी शुरुआत हुई
जब उनसे मुलाकात हुई

 

दमक उठा मन का कोना
दिवाली सी रौनक आई
घुली नैनों में प्रीत निराली
मीठी मुस्कान लबों पे छाई
हर कोई अब प्यारा लगता
मिल गई हो सौगात नई
जब उनसे मुलाकात हुई

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पुलवामा शहीदों को नमन | Poem on pulwama shahido ko naman

Similar Posts

  • वसंत ऋतु पर कविता | Hindi Poem Basant

    वसंत ऋतु पर कविता उड़ा जाये पीत पात पछुआ पवन में। आग लगी हुई है पलाश वन में। सेमल की डाली से बोल रहा मोर। पाकर के कोटर से झांके कठफोर। जाने क्या सोच रही गिलहरिया मन में। आग लगी हुई है पलाश वन में। कोयलिया देख गई आज भिनसारे, डालों में टांग दिये किसने…

  • कठिन परिश्रम | Kathin Parishram

    कठिन परिश्रम ( Kathin parishram )    जो बीत गया दौर , वो लौट कर वापस नही आएगा । वो दौर नहीं फिर आएगा, जो दौड़ कर वर्दी पाएगा ।। वो गया जमाना पीछे बहुत , जो देखेगा सिर्फ पछताएगा। कल नही रुका किसी से , आज को कैसे रोक पाएगा ।। अतीत को देख…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -आफर

    आफर ( Offer )   क्या  कोई  ऐसा  भी  है  जो, दुखी  हृदय  घबराए। प्रेम दिवस पर मुझे बुलाकर,पिज्जा, केक खिलाए।   इससे  पहले  भाग्य  अभागा, सिंगल  ही मर जाए। फोन  करे  हुंकार  को  पहले, आकर  आफर पाए।   आँखों  मे  आँखो  को  डाले, मन  की  बात  करेगे। पुष्प  गुलाब  का  तुम  ले आना, बालों…

  • इंसान और पेड़ में अंतर

    इंसान और पेड़ में अंतर ****** वो कहीं से भी शुरूआत कर सकता है, सदैव पाज़िटिव ही रहता है। उसे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता मौत के मुंह में जाकर भी त्यागता नहीं जीजिविषा सदैव जीवन की है उसे लालसा कभी हिम्मत न हारता बना लेता हूं कहीं से भी कैसे भी जतन कर…

  • नये साल में | Kavita naye saal mein

    नये साल में! ( Naye saal mein )   आओ मोहब्बत का फूल खिलाएँ नए साल में, बहे न कहीं इंसानियत का लहू, नए साल में। अंधेरे न लूट पाएँ अब उजालों की दौलत, कोई गमगीन लम्हा न फटके नये साल में। धरती भी महके और ये फिजायें भी महकें, उगेंगे ख्वाबों के दरख्त देखो…

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

One Comment

Leave a Reply to सुधा देवरानी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *