Kavita naye saal mein

नये साल में | Kavita naye saal mein

नये साल में!

( Naye saal mein )

 

आओ मोहब्बत का फूल खिलाएँ नए साल में,
बहे न कहीं इंसानियत का लहू, नए साल में।

अंधेरे न लूट पाएँ अब उजालों की दौलत,
कोई गमगीन लम्हा न फटके नये साल में।

धरती भी महके और ये फिजायें भी महकें,
उगेंगे ख्वाबों के दरख्त देखो नए साल में।

कोई दुनिया को हिला दे इससे क्या फायदा?
आने वाले दिन मुस्कुराएँगे नये साल में।

धड़कन चलने का अर्थ नहीं कि तुम जिन्दा हो,
फिर होंगे इंकलाबी पैदा नये साल में।

यही जमीं रहेगी और यही आसमां रहेगा,
हम एक नई दुनिया बसायेंगे नये साल में।

कोई किसी के नसीब को जंजीर में ना बाँधे,
हरेक के नसीब संवरेगे इस नए साल में।

आओ भाई पत्थरों को मिलके निचोड़ा जाए,
अब कोई सूखने न पाए नदी नये साल में।

तितलियों के पंख में आए और देखो निखार,
बोझ हो सभी के सिर का हल्का नये साल में।

उसूलों पे चलना सीख लो, भले हो नुकसान,
पर्वतों से ऊँचा हौसला रखो नये साल में।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

अहीर रेजिमेंट | Ahir Regiment par kavita

 

Similar Posts

  • दहलीज | Dahaleej

    दहलीज ( Dahaleej )    फर्क है तुमने और तुम्हारी बातों मे समझ ही न पाए कई मुलाकातों में मिले हो हर बार नए ही अंदाज मे उजाला हो जैसे दिन और रातों मे कभी गुरुर तो कभी शोखी नजर आया कभी शाम तो कभी सहर नजर आया तुम बिन यूं तो हम जागे हैं…

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas kavita

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas )   मै हाल-ए-दिल अपना किसको सुनाऊँ, अपनी घुटन को कहाँ ले के जाऊँ। बुलंदी पे अपना कभी मर्तबा था , मै चाहू उसे फिर भी वापस ना पाऊँ । मै हिन्दी हूँ ,मुझको किया गैर सबने, मै अपनो की जिल्लत को कैसे भुलाऊँ । एक शाम मै बहुत खुश…

  • इतिहास का सत्य | Kavita itihaas ka satya

    इतिहास का सत्य ( Itihaas ka satya ) इतिहास परख कर एक एक, देखों उसका परिणाम था क्या। किस कारण खण्डित हुई धरा, देखों उसका प्रमाण था क्या। तुम कही सुनी बातों से बचकर, हर तथ्यों से निष्कर्ष गढो, तब ही तुम सत्य को जानोगे, विध्वंस है क्या निर्माण था क्या। अंग्रेजों और मुगलों से…

  • मित्रता | Friendship poem in Hindi

    मित्रता ( Mitrata ) सभी को रहती है मित्रता की आस, मित्र बिन जीवन बनता अधूरी सांस; मित्रों के साथ मिलता सुखद एहसास, अनुभूतियां रहती है सदैव आसपास। लड़ते झगड़ते रहना फिर भी साथ-साथ, हर मुश्किल में मित्र आगे बढ़ाता है हाथ, कभी नहीं छोड़े श्रीकृष्ण सुदामा का साथ, हर मुसीबत में मिलती है तिनके…

  • प्यार करता हूँ | Pyar Kavita

     प्यार करता हूँ  ( Pyar karta hun )   बहार क्या होती है फूल क्यूँ खिलते हैं भँवरे क्यों गाते हैं खुशबू क्यों बिखरती है सूरज क्यों निकलता है चाँद रात भर आकाश में, क्यूँ चक्कर लगाता है बारिश क्यों होती है दिन क्यूँ होता है रात क्यूँ ढलती है। हवा क्यों बहती है पँछी…

  • हरियाली जमीं | Hariyali Jameen

    हरियाली जमीं ( Hariyali Jameen )    कहीं हरियाली कहीं बंजर जमीं रहती है मेरे यार ज़ब बारिश अपनी बूँद जमीं रखती है है कौन खुशनुमा इस गर्दीशे जहाँ में जिसपर उसकी माँ की हरपल नजर रहती है कोई घर से दूर रहकर भी सुकूँ पाता है किसी को अपनों के सँग भी कमी रहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *