जय हिंद | Jai Hind

जय हिंद

( Jai Hind ) 

 

देखो कितना अच्छा है प्यारे जय हिंद ?
आओ सब मिलकर के ही बोले जय हिंद

दुश्मन के कान सभी हो जाये बहरे
इतनी जोर से ही बोले सारे जय हिंद

चाहे कोई गीत सुने चाहे ग़ज़लें
लगने अपने तो है सब नारे जय हिंद

छोड़ो करनी महजब की बातें लोगो
आओ हर दीवारें पर लिक्खे जय हिंद

हर मुख पर हो इक ही नाम हमेशा जो
शेर पढ़े वो भारत का ही आ जय हिंद

क्यों न कहूँ आई लव भारत को मैं तो
दोस्त बसा है हर रग में मेरे जय हिंद

ताकि करे अफ़सोस अदू वो खुद पर अपने
आओ बोले ऐसा सब बच्चें जय हिंद

जब तक सांसें मुझमें भारत की ख़ातिर
बोलेगा “आज़म” तो हर रस्ते जय हिंद

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

तेरी यादों की बारिश है | Yaadon ki Shayari


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *