जैसा मैं चाहती थी वैसा वो कर रहा है

जैसा मैं चाहती थी वैसा वो कर रहा है

जैसा मैं चाहती थी वैसा वो कर रहा है
दिल को मगर न जाने क्या फिर अखर रहा है।

उसकी वो सर्द महरी पत्थर के जैसा लहज़ा
अब ये बता रहा है सब कुछ बिखर रहा है।

जो है खुशी मयस्सर उसमें नहीं बशर खुश
जो ख़्वाहिशात बाकी बस उनपे मर रहा है।

कुछ तो कमी है हममें टिकते नहीं मरासिम
अपना वुजूद यारों हरदम सिफ़र रहा है।

ग़र चुप रही यक़ीनन नुकसान मेरा होगा
सच बोलने से लेकिन ये दिल भी डर रहा है।

गैरों के जैसे पूछा कैसे हो हाल क्या है
सब हादसों से जबकी वो बाख़बर रहा है।

आदत बुरी हमारी ग़म में भी मुसकुराते
खुशबाश होके रोना उसका हुनर रहा है।

अहद -ए- वफ़ा पे उसके मुझको बहुत यकीं था
दिक्कत की आजकल वो उनसे मुकर रहा है।

वो सामने है लेकिन वो शख़्स वो नहीं है
इसको कबूल करना दुश्वार तर रहा है।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

सर्द मेहरी – उदासीनता
मयस्सर – हासिल
बशर – इंसान
मरासिम -रिश्ते संबंध
सिफ़र – शून्य नगण्य
बाख़बर – वाक़िफ जिसको पता हो
दुश्वार तर – मुश्किल

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँ

    बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँ बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँतेरी आँखों में सागर देखती हूँ हुई मा’दूम है इंसानियत अबहर इक इंसान पत्थर देखती हूँ पता वुसअत न गहराई है जिसकीवो सहरा दिल के अंदर देखती हूँ हुनर ज़िंदा रहेगा है ये तस्कींमैं हर बच्चे में आज़र देखती हूँ न ग़ालिब और कोई…

  • मज़बूर | Ghazal Majboor

    मज़बूर ( Majboor ) जिस्म से तो नहीं, सोच से मा’ज़ूर हुए हम, आख़िर नफ्स के आगे क्यों मज़बूर हुए हम, इन दुनियावी आसाईशों से, यूँ मुतासिर हुए, कि…..अपने रब्बे-इलाही से ही दूर हुए हम, आख़िर क्यों ख़ुशियाँ दस्तक देगी दर पे मेरे, कि..खुद ही ग़मों के अंधेरे से बे-नूर हुए हम, रोज़ शाम से…

  • अपने सजन पर रहे

    अपने सजन पर रहे बोझ बाक़ी न इतना भी मन पर रहेकुछ भरोसा तो अपने सजन पर रहे राहे- मंज़िल थी काँटो भरी इस कदरदाग़ कितने दिनों तक बदन पर रहे आज जी भर के साक़ी पिला दे हमेंमुद्दतों से ही हम आचमन पर रहे कह रहे हैं ग़ज़ल हम तो अपनी मगरवोही छाये हमारी…

  • हैरत ही सही | Hairat hi Sahi

    हैरत ही सही ( Hairat hi Sahi ) मुझको सच कहने की आदत ही सहीहो अगर तुझको तो हैरत ही सही तंज़ और तल्ख़ी का आलम तौबाउनकी बातों में हक़ीक़त ही सही हम ज़ुबां रखते हैं मुहब्बत कीतेरे लब पे है कुदूरत ही सही दिल को भाए जो वही करते हैंदेते वो हमको नसीहत ही…

  • शराब | Sharab

    शराब ( Sharab )    शराबियों की महफ़िल सजी हर जगह यारों, एक दूसरे को फायदा बताते हर जगह यारों। भूल कर भी कोई नुक्सान नहीं बताते है, कहते हैं कई बिमारियों को मिटाती है यारों। दवा का भी सम्मिलित काम करती है यह , सीमा में रह कर पीये और पिओ मापकर यारों। ज्यादा…

  • पहली मुलाकात | Ghazal Pehli Mulaqat

    पहली मुलाकात ( Pehli Mulaqat )   धीरे-धीरे वो घूँघट उठाने लगे । धड़कनें मेरे दिल की बढ़ाने लगे ।। १ आ गई रात वो जब मुलाकात की। देखते ही हमें वो लजाने लगे ।। २ देख जबसे लिया यार मैनें सनम । क्या कहूँ की कदम लड़खड़ाने लगे ।। ३ हार कर ही सदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *