जमाना आजकल

जमाना आजकल | Jamana Aaj Kal

जमाना आजकल

( Jamana Aaj Kal )

 

जमाना आजकल बदल रहा है,
जो कल था,वह आज नहीं रहा है
हो रहा है, नित नया प्रयास
हर रोज बंध जाती है, जीने की आस l
कैसा बीत रहा है आज
कल की खबर नहीं क्या होगा कल
आज जी को मस्ती भरे नगमे
गा लो
क्या होगा कल बीत जाएंगे यह पल l
जो आज मेरा है पता नहीं कल तेरा हो या ना हो l
इसी क्षण जी ले तू
ए इंसान मत हो तू यूं परेशान
दुनिया बदलती है तो बदलने दे
और बना ले अपनी पहचान l
अच्छे काम ही साथ जाते हैं
बाकी मिट जाते हैं नामो निशान
प्यार दे, प्यार ले
क्या पता बदल जाए जिंदगी तुम्हारी जिंदगी कोई संवार दे
लोग बदलते हैं,दुनिया बदलती है रंग बदलते हैं l
यहां लोगों के जीने के ढंग बदलते हैं

वीना वर्धन घुमारवीं

यह भी पढ़ें :-

गंगा की पावन धरती | Ganga ki Pawan Dharti

Similar Posts

  • लाल रंग | Laal Rang par Kavita

    लाल रंग ( Laal rang )   लाल रंग रक्त वर्ण होता वीरों की वीरता दर्शाता है धन वैभव सम्मान दिलाता लक्ष्मीजी को भाता है स्वाभिमान भाव दमके शौर्य पराक्रम रणवीरो का लाल रंग साहस सूचक लाल ध्वजा धरें वीरों का सौभाग्य सिंदूर से बढ़ता लाली बन मुस्काता है रामभक्त हनुमान भाए तन पर सिंदूर…

  • जंग का सुरूर | Jang ka Suroor

    जंग का सुरूर ( Jang ka suroor )    हर कोई नशे में चल रहा यारों, तभी तो ये जग जल रहा यारों। अश्क में उबल रही पूरी कायनात, देखो सुख का सूरज ढल रहा यारों। पिला रहे पिलानेवाले बनकर साक़ी, क्यों यूएनओ नहीं संभल रहा यारों। इजराइल,हमास,रूस,यूक्रेन,अमेरिका पे, रोज जंग का सुरूर चढ़ रहा…

  • वेश्याएं | Veshyaen

    वेश्याएं ( Veshyaen )    उनकी गलियों में, दिन के उजाले में जाना, सभ्य समाज को, अच्छा न लगता, इसलिए छद्म वेश में , रात्रि के अंधियारे में , छुप-छुप कर वह जाता है , सुबह दिन के उजाले में, सभ्यता का लबादा ओढ़े , सदाचरण पर भाषण देता, लोग उसे देवता समझ , फूल…

  • इतिहास | Itihaas par Kavita

    इतिहास ( Itihaas )    तकलीफ तो होती ही है, इतिहास पढ करके मुझे। सब सच पे झूठ को लाद कर, बकवास पढ करके मुझे। तकलीफ तो होती ही है…. यह राम कृष्ण की है धरा, जो चिर सनातन सत्य है, फिर क्यो बनाया सेकुलर, यह बात टिसती है मुझे। तकलीफ तो होती ही है…….

  • किताब जिंदगी की | Kitaab Zindagi ki

    किताब जिंदगी की ( Kitaab Zindagi ki ) जिंदगी की किताब मे,अभी कुछ पन्ने खाली हैं ,आओ रंग दें उन्हे भी ,जो पल अभी बाकी हैं ।न जाने कब जिंदगी कीशाम हो जाए,न जाने कब शाम तो आए ,पर सुबह न आए।हर सांस पर अटकी है,दूसरी आती हुई सांस, ।न जाने कब प्रबल ,अनहोनी हो…

  • चाहता हूँ | Ghazal chahta hoon

    चाहता हूँ ( Chahta hoon )     प्यार का अपने पिला दे ए सनम पानी मुझे तू बना ले ज़िंदगी भर के लिये जानी मुझे   प्यार की करके फुवारे हर किसी पर हाँ मगर नफरतें हर शख्स के दिल से करनी  फ़ानी मुझे   इसलिये ही बढ़ गयी रिश्ते वफ़ा में दूरियां दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *