Jai Kanhaiya Lal ki

जय कन्हैया लाल की | Jai Kanhaiya Lal ki

जय कन्हैया लाल की

( Jai Kanhaiya Lal ki ) 

 

कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास

नंद के आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की ।
श्री हरि आठवें अवतार,
जय राधा रमण गोपाल की ।
हिंद धरा हृदय पटल ,
अप्रतिम कन्हाई उजास ।
कलयुग में हो रहा,द्वापर सा अहसास ।।

जन भाव रंग तरंग,
सनातनी आभा श्रृंगार ।
उर अथाह स्नेह प्रेम ,
आस्था पथ साकार ।
अनैतिकता मूल विलोपन,
उमड़ रहा अनंत साहस ।
कलयुग में हो रहा,द्वापर सा अहसास ।।

निज संस्कृति संस्कार ,
दर्शित अति पुलकित ।
परंपराएं लोक रंग भर,
पावनता संग प्रफुल्लित ।
जन्माष्टमी दिव्यता का,
चारों ओर हर्षोल्लास।
कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास ।।

पुनीत अंतर्मन आह्लाद ,
कृष्ण जन्म शुभकामनाएं
मथुरा बना सारा परिवेश,
श्री मंदिर पूजा प्रार्थनाएं ।
आध्यात्म परम शिखर पर ,
हिंदुत्व फिर बना खास ।
कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

भारत मंडपम | Bharat Mandapam

Similar Posts

  • Rango par kavita in Hindi || होली रंगों का त्योहार | Kavita in Hindi

    होली रंगों का त्योहार ( Holi Rangon Ka Tyohar )   होली रंगों का त्योहार लाये मन में उमंग बहार, नाचो गाओ मिल के सब। रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाओ पुआ पकवान खाओ खिलाओ, प्रेम सौहार्द के संग मिल के सब। प्रकृत रूप-लावण्य निखरे नाना पुष्पों के सुगंध बिखरे, भौरें गावत गीत मल्हार मिल के सब। मदन…

  • आया सावन | Sawan Poem

    आया सावन ( Aya Sawan )    आया सावन झूम के,आकुल धरती द्वार ! सुन कर तपते ताप से, उसकी मन मनुहार !! आलिंगन में भर लिया, उसका हर विस्तार सिंचित करने लग गया, शीतल मधुर फुहार !! अग जग में व्यापित हुआ,भीना मधुर सुवास भावावेशित पवन का, उमड़ा नव विस्तार !! सूरज संकोचित हुआ,…

  • पुष्प की अभिलाषा | Pushp par Kavita

    पुष्प की अभिलाषा ( Pushp ki abhilasha )    मै हूँ एक छोटा सा यह फूल, निकल आता पौधे पर फूल। पहले होता में बाग व बग़ीचे, आज लगाते घर गमले बग़ीचे।। मैं एक फूल अकेला हूँ ऐसा, खिलते तोड़ लिया मुझे जाता। वन माली मुझको पानी है देता, खाद और रखवाली भी करता।। कभी-कभी…

  • तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

    तुमने बात न मेरी मानी ( Tumne baat na meri mani )    तुमने बात न मेरी मानी। पहुंच नहीं पाई क्या तुम तक, मेरी करुणापूर्ण कहानी? तुमने बात न मेरी मानी। मैंने प्रेम किया था तुमसे, एक आस अन्तर ले अपने। पर तुमने ठुकराया जी भर, सत्य हुये कब, मेरे सपने। नहीं तु़म्हें शीतल…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

    भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी साहित्य की फुलवारी lलगती सबसे न्यारी llडंका बजा कोने – कोने में lएक ही आवाज गूँजी हर मन में llप्रतिष्ठा की है , अधिकारी lहिंदुस्तान की है , बोली प्यारी llबोलो कश्मीर से कन्याकुमारी lबने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll संस्कृत से जन्मी हिंदी हमारी lसंस्कार से अलंकृत हिंदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *